Advertisements

चीकू खाने के फायदे – Benefits of Eating Chiku in Hindi

चीकू खाने के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, प्रत्येक फल की अपनी विशेषता होती है और विशेष स्वाद होता है। कोई फल रसीला होता है तो कोई पानी वाला लेकिनचीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद में दानेदार होता है। मिठास में शहद के समान मीठा। यह बारह महीने बाजार में मिलता है और कीमत भी सामान्य होती है यानि आम आदमी की पहुंच के अंदर। कई विटामिन और खनिज से समृद्ध यह फल स्वास्थ के लिये तो लाभकारी होता ही है साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर कई बीमारियों के उपचार में भी काम आता है। आखिर चीकू में ऐसा है क्या जो फायदेमंद होता है। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “चीकू खाने के फायदे”। 

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको चीकू के बारे में जानकारी देगा और यह भी बताएगा कि इसे खाने के क्या फायदे होते हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं कि चीकू क्या है और इसकी खेती कहां होती है। फिर इसके बाद बाकी बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।

चीकू क्या है? – What is Chiku

दोस्तो, चीकू एक ऐसा फल है जिसमें सुक्रोज और फ्रुक्टोज नामक प्राकृतिक शुगर उपलब्ध होती है। यह फल बारह महीने बाजार में उपलब्ध होता है। पौष्टिकता से भरपूर इस फल में औषधिय गुण भी मौजूद होते हैं। जहां तक इसके वृक्ष की बात है तो यह लगभग 7-10 मीटर ऊंचा, मध्यम आकार का, सदा हरा भरा रहने वाला,और छोटी शाखाओं वाला होता है। यद्यपि सभी प्रकार की भूमि में चीकू की खेती की जा सकती है परन्तु गहरी, उपजाऊ तथा बलुई दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिये उत्तम मानी जाती है।

Advertisements

चीकू के पत्ते दोनों तरफ से चिकने होते हैं और इनकी लंबाई 7.5-12.5 सेमी तक हो सकती है। चीकू के फूल सफेद और पीले रंग के होते हैं और इसका फल भूरे रंग का 3.8-5 सेमी व्यास (डाइमीटर) का गोलाकार होता है। इसके फल का आकार लम्बा गोल, साधारण लम्बा गोल या एकदम गोल हो सकता है। इसके बीज हल्के काले रंग के, चमकीले, कठोर और बड़े होते हैं। बीजों की संख्या में 4-12 तक हो सकती है। रोपाई के दो वर्ष बाद चीकू का फल मिलना शुरु हो जाता है तथा जैसे-जैसे पौधा पुराना होता जाता है, उपज में बढ़ोत्तरी होती जाती है। चीकू का एक 30 वर्ष का वृक्ष 2500 से 3000 तक फल प्रति वर्ष दे देता है।

चीकू की खेती कहां होती है? – Where is Chiku Cultivated?

1. मैक्सिको को चीकू का मूल स्थान माना जाता है।  दक्षिण अमेरिका में तथा अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में चीकू का उत्पादन किया जाता है।

2. भारत के कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में चीकू की खेती होती है।

Advertisements

चीकू के गुण – Property of Chiku

1. चीकू की तासीर ठंडी होती है।

2. चीकू स्वाद में शहद के समान मीठा और दानेदार होता है।

3. चीकू में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीइंफ्लामेटरी आदि गुण मौजूद होते हैं।

4. चीकू में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी, विटामिन-ई, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन आदि खनिज उपस्थित होते हैं। 

ये भी पढ़े- मैंगो शेक पीने के फायदे

चीकू के पौष्टिक तत्व (मात्रा प्रति 100 ग्राम) – Nutrient content of Ku (Quantity per 100 Grams)

  • पानी : 78 ग्राम
  • कैलोरी : 83 kcal
  • प्रोटीन : 0.44 ग्रा.
  • कुल फैट : 1.1 ग्रा.
  • शुगर : 20.14 ग्रा.
  • कार्बोहाइड्रेट : 19.96 ग्रा.
  • फाइबर : 5.3 ग्रा.
  • कैल्शियम : 21 मि.ग्रा.
  • आयरन : 0.8 मि.ग्रा.
  • पोटेशियम : 193 मि.ग्रा.
  • सोडियम : 12 मि.ग्रा.
  • मैग्नीशियम : 12 मि.ग्रा.
  • फास्फोरस : 12 म.।ग्रा.
  • जिंक : 0.1 पोटेशियम : 193 mg
  • सोडियम : 12 मि.ग्रा.
  • कॉपर : 0.086 मि.ग्रा.
  • विटामिन : सी 14.7 मि.ग्रा.
  • विटामिन-ए, RAE : 3 µg
  • विटामिन-ए, IU : 60 .U
  • विटामिन-बी3 : 0।2 मि.ग्रा।
  • फोलेट, टोटल : 14 µ.
  • कोलीन : 34.4 मि.ग्रा.

चीकू का उपयोग – Uses of Chiku

चीकू का उपयोग निम्न प्रकार से किया जा सकता है –

1. चीकू का छिलका उतारकर, काटकर और बीज निकालकर ऐसे ही खाया जा सकता है। यह प्रचलित और सामान्य तरीका है।

2. चीकू को दूध में मिलाकर मिल्क शेक बनाकर पीया जा सकता है।

3. दूसरे फलों के साथ मिलाकर फ्रूट चाट के रूप में खाया जा सकता है।

4. चीकू का जैम बनाया जा सकता है। 

5. चीकू का हलवा भी बनाकर खाया जा सकता है।

6. चीकू की आइसक्रीम भी बनाई जा सकती है।

7. चीकू की मीठी सॉस भी बनाई जा सकती है।

ये भी पढ़े- नारियल पानी पीने के फायदे

चीकू खाने का सही समय – Right Time to Eat Chiku

1. सुबह का भोजन करने से आधा घंटा पहले चीकू खाए जा सकते हैं, इससे दोपहर को अधिक खाने को कंट्रोल कर सकते हैं।

2. रात को चीकू खाने से बचें क्योंकि रात के समय शरीर में शुगर और एनर्जी का स्तर बढ़ जाएगा। इससे रात को सोने में दिक्कत होगी और सामान्य नींद नहीं ले पाएंगे।

चीकू कितना खा सकते हैं? – How Much Chiku Can be Eaten?

1. यद्यपि चीकू खाने का कोई मानदंड नहीं है परन्तु एक रिसर्च के अनुसार चीकू की सुरक्षित अधिकतम मात्रा 5000 मिलीग्राम प्रति किलो वजन है। इसका मतलब यह हुआ कि एक 50 किलो वजन का स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में 250 ग्राम चीकू की मात्रा सुरक्षित है।

2. गर्भवती महिलाएं, दूसरी तिमाही के बाद एक दिन में 100 ग्राम से 200 ग्राम तक चीकू का सेवन कर सकती है। 

चीकू खाने के फायदे – Benefits of Eating Chiku

दोस्तो, अब बताते हैं आपको चीकू खाने के 10 मुख्य और महत्वपूर्ण फायदे जो निम्न प्रकार हैं –

1. एनर्जी प्रदान करे (Provide Energy)- चीकू खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। आप कितने ही भी थके हों, एक्सरसाइज के बाद थकान और कमजोरी महसूस हो रही हो तो बस एक चीकू खा लो, जादू सा असर होगा, 

आपको फौरन एनर्जी मिल जाएगी और धकान उतर जाएगी। चीकू में मौजूद प्राकृतिक फ्रुक्टोज और सुक्रोज़ शुगर और कार्ब्स शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।

2. वजन कम करे (Lose Weight)- चीकू खाने का एक और फायदा यह है कि यह वजन कम करने में मदद करता है। चीकू में डाइटरी फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है तथा इसमें पानी भी भरपूर होता है, कैलोरी और वसा की मात्रा कम होती है। चीकू खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

यह गैस्ट्रिक एंजाइम के स्राव को कंट्रोल करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म की गति तेज हो जाती है। इस प्रकार आप चीकू के सेवन से अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए (Strengthen the Digestive System)- चीकू में उपस्थित एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं जैसे पेट में दर्द, पेट में गैस बनना, सूजन, बदहजमी आदि। 

चीकू में पाए जाने वाला डाइटरी फाइबर लैक्सटिव बनाता है। यह इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम से बचाता है। चीकू के नियमित सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

4. कब्ज से राहत (Constipation Relief)- चीकू में मौजद सोल्यूबल डाइटरी फाइबर की प्रचर मात्रा होती है जो पाचन क्रिया के समय आसनी से घुल जाते हैं। इससे पाचन क्रिया के सुधार में मदद मिलती है। चीकू पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ से भी छुटकारा दिलाता है। 

ये भी पढ़ें- कब्ज के घरेलू उपाय

5. मस्तिष्क स्वास्थ के लिये फायदेमंद (Beneficial for Brain Health)- चीकू मस्तिष्क स्वास्थ के लिये फायदेमंद है। यह मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है तथा इसकी थकावट को दूर करता है। चीकू में मौजूद विटामिन-ई, पोटेशियम और अन्य खनिज तंत्रिका तंत्र के कार्यप्रणाली में सुधार कर इसे संतुलित बनाएरखने में  मदद करते हैं।

चीकू में मौजूद पोषक तत्व तथा इसके गुण मस्तिष्क में ऑक्सीजन सप्लाई में सुधार करते हैं। इससे तनाव, डिप्रेशन, चिंता आदि से राहत मिलती है। चीकू के सेवन से नींद भी अच्छी आती है। 

6. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे (Control Blood Pressure)- चीकू में मौजूद मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं में सुधार कर इनकी गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करता है। चीकू में पाए जाने वाला पोटेशियम हाई ब्ल्ड प्रेशर को कम कर, ब्ल्ड प्रेशर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चीकू खाने के अतिरिक्त चीकू को उबालकर इसका पानी पीएं। 

7. हृदय के लिए फायदेमंद (Good for Heart)- चीकू को हृदय स्वास्थ के लिए उत्तम और स्वस्थ आहार माना जाता है। यह कमजोर रक्तवाहिकाओं से हृदय की रक्षा करता है। संकुचित रक्तवाहिकाओं को चौड़ा कर रक्त प्रवाह को निर्बाध बनाता है। 

इसमें मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है जिससे कार्डियोवास्कुलर जटिलताओं का जोखिम कम होता है। विटामिन-ई और सी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं हार्ट अटैक, स्ट्रोक और एथोरोसलेरोसिस की संभावना नहीं रहती।

8. आंखों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Eyes)- विटामिन-ए को आंखों का विटामिन माना जाता है। यह आंखों के स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। चीकू में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में होता है जो आंखों की दृष्टि बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाता है। अतः चीकू के नियमित सेवन से आंखों की दृष्टि में सुधार लाया जा सकता है। 

9. हड्डियों को मजबूत बनाए (Strengthen Bones)- हड्डियों का स्वास्थ हड्डी खनिज घनत्व (Bone Mineral Density – BMD) पर निर्भर करता है। हड्डियों के विकास और मजबूती में कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, कॉपरऔर आयरन हड्डी खनिज घनत्व (bone mineral density) के लिये आवश्यक तत्व होते हैं।

चीकू में ये सभी खनिज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं जो  खनिज घनत्व को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। हड्डियों के मजबूत होने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर अस्थि रोग का जोखिम नहीं रहता। 

10. गर्भावस्था में फायदा (Advantage in Pregnancy)- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भोजन में अतिरिक्त खनिज और और विटामिन की जरूरत होती है। चीकू, इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन-ए, बी3, सी, ई, कार्बोहाइड्रेट, आयरन तथा अन्य खनिजों से भरपूर होता है जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की जरूरत को पूरा करता है। 

यह गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस में भी राहत पहुंचाता है। यह कोलेजन के उत्पादन भी करता है और पेट की बीमारियों से भी बचाता है। गर्भवती महिलाओं को दूसरी तिमाही से चीकू का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिये। पहली तिमाही में चीकू के सेवन से बचना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- Health Tips for Pregnant Ladies in Hindi

चीकू के नुकसान – Side Effects of Chiku

चीकू खाने के फायदे तो बहुत देख लिए अब नज़र डालते हैं इससे होने वाले नुकसान पर जो निम्न प्रकार हैं –

1. चीकू अधिक खाने से अपच की समस्या हो सकती है, उल्टी भी हो सकती है बेचैनी बढ़ सकती है क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर बहुत ज्यादा होता है।

2. चीकू शुगर पेशेंट की समस्या बढ़ा सकता है क्योंकि इसमें शुगर ज्यादा होती है। यह शुगर पेशेंट में शुगर लेवल को बढ़ा देगा। 

3. कच्चा या अधपका चीकू कभी नहीं खाना चाहिए क्यों कि कच्चे और अधपके चीकू में लेटेक्स व टैनिन की मात्रा अधिक होती है, इस वजह से –

(i) स्वाद में कड़वा होता है।

(ii) इससे गले में खराश हो सकती है।

(iii) मुंह बंधा-बंधा सा हो जाता है।

(iv) मुंह में अल्सर बन सकता है।

4. यदि किसी को एलर्जी है तो वह चीकू को अवॉइड करे क्योंकि इससे एलर्जी और बढ़ जाने का जोखिम रहता है।

Conclusion – 

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको चीकू खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। चीकू क्या है, चीकू की खेती कहां होती है, चीकू के गुण, चीकू के पौष्टिक तत्व, चीकू का उपयोग, चीकू खाने का सही समय और चीकू कितना खा सकते हैं, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से चीकू खाने के बहुत सारे फायदे बताये और कुछ नुकसान भी बताये। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा। 

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
चीकू खाने के फायदे
Advertisements
Article Name
चीकू खाने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको चीकू खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। चीकू क्या है, चीकू की खेती कहां होती है, चीकू के गुण, चीकू के पौष्टिक तत्व, चीकू का उपयोग, चीकू खाने का सही समय और चीकू कितना खा सकते हैं, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “चीकू खाने के फायदे – Benefits of Eating Chiku in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *