Advertisements

गुड़ के फायदे – Benefits of jaggery in Hindi

गुड़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जिसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता हैं। यह हमारी सेहत को कई तरह के फायदे पहुँचता है। खासकर सर्दियों के  मौसम में गुड़ का सेवन करने से हमें बहुत से फायदे होते है। सर्दियों के शुरू होते ही हमें अपने Health को fit रखने के लिए हमें कई तरह के अपने Health में सुधार करने पड़ते हैं। हमारी जरा-सी लापरवाही हमें  बीमारी के चपेट में ले सकती हैं। ऐसे में हमें स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने खानपान की आदत में सुधार करना चाहिए।  हमें सर्दियों में ऐसे कई खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए राय दी जाती हैं जो न केवल हमारी सेहत को मेंटेन (Mainten) बनाए रखता हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाता हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गुड़ के फायदे के बारे में बताएँगे। 

Advertisements
गुड़ के फायदे
Advertisements

गुड़ के फायदे – Benefits of jaggery

1. इम्युनिटी बढ़ने में फायदेमंद (Boost immunity)

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट(Antioxidant) होते हैं। साथ ही मिनरल्स जैसे जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है। गुड़ खाने से फ्री रेडिकल डैमेज होने से बच जाता है। साथ ही इंफेक्शन के खिलाफ रेजिस्टेंस भी बूस्ट होता है। गुड़ खाने से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का टोटल काउंट (Total Count) भी बढ़ाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए गुड़ को सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ को सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। मकर संक्रांति में गुड़ से बहुत से पकवान बनाए जाते हैं। गुड़ की चिक्की लोगों को खूब पसंद आती है।

Advertisements

2. जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत (Joint and Knee Pain)

काफी लोगों को जोड़ों और घुटनों के दर्द का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए गुड़ और गर्म पानी का सेवन जरूर करें।

3. पेट संबंधी समस्याएं (Stomach Problems)

Advertisements

गुड़ में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आप गुड़ का सेवन करें। इससे कब्ज, एसिडिटी और गैस आदि समस्या नहीं होती है। आप खाने के बाद भी 1 टुकड़े का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:- कमरख के फायदे

4. हेल्दी स्किन के लिए लाभदायक (Healthy Skin)

बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन केयर थोड़ा मुश्किल हो गया है। लेकिन अगर आप रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीते हैं तो आपकी Skin हमेशा Healthy रहेगी। क्योंकि इसमें एंटी माइक्रोबियल (Antimicrobial)गुण पाए जाते हैं।  जब आपका शरीर हेल्दी रहेगा, तो आपकी स्किन भी हेल्दी रहेगी और स्किन हेल्दी रहेगी तो पिंपल्स, मुंहासे और कई स्किन की बीमारियां भी नहीं होंगी।

5. पीरियड्स में फायदेमंद (Beneficial in Periods)

गुड़ के फायदे पीरियड्स (Periods)के दौरान भी देखने को मिले हैं। गुड़ खाने से सेहत को फायदा तो होता ही है, साथ ही ये पीरियड्स (Periods)के दौरान होने वाले दर्द से भी बचाता है। पीरियड्स के दौरान अचानक से पेट में दर्द महसूस होता है। इस दर्द से बचने के लिए गुड़ का उपयोग किया जा सकता है। अगर पीरियड्स (Periods)के पहले ही मूड स्विंग फील हो रहा है तो गुड़ की कुछ मात्रा खाई जा सकती है। सीएमएस (CMS) के लक्षण दिखने पर गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। गुड़ खाने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज (Endorphin Release) होता है जिस कारण से मूड स्विंग के साथ ही पीरियड्स में भी आराम मिलता है। अगर आपने अब तक गुड़ नहीं खाया है तो इस मकर संक्रांति को गुड़ की चिक्की जरूर खाएं। ऐसा करने से शरीर को जरूर राहत मिलेगी।

6. एनर्जी बढ़ाएं (Increase Energy)

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को भी गुड़ बहुत फायदा करता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर (Sugar)भी नहीं बढ़ती और आपका एनर्जी लेवल (Energy Level)बढ़ जाता है। दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं थकान कुछ ही देर में दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़े:- Morning Walk के फायदे

7. सिर दर्द में फायदेमंद (Headache)

गुड़ को गाय के दूध के साथ खाने से  सिर दर्द में काफी ज्यादा फायदे होते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ पर भी बहुत ही फायदा होता हैं और माइग्रेन से भी काफी छुटकारा मिलता हैं। 

8. अस्थमा में फायदेमंद (Asthma) 

 जो लोग असथमा से पीड़ित हैं उन लोगो को गुड़ का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्युकी इसमें एंटी-एलर्जिक (Anti-Allergic)मौजूद होती हैं। तथा इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो रक्त परिसंचरण और श्वसन प्रणाली में सुधार करता हैं। जिन लोगो को असथमा होता है उनके शरीर की Immunity system कमजोर होती हैं। गुड़ का रोजाना सेवन करने से आपका Immunity system  भी ठीक हो जायेगा और अगर किसी को लम्बे समय से अस्थमा हैं तो वो भी गुड़ का सेवन से जल्द ही ठीक होजायेंगे।

9. हड्डियों में मजबूती (For Bones)

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो गुड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। गुड़ में मौजूद कैल्शियम (Calcium) के साथ फास्फोरस (Phosphorus)हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करने से सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती।

10. दिल की बीमारी (Heart Disease)

 दिल की बीमारी से बचने के लिए आपको गुड़ खाना चाहिए। गुड़ खून में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)की मात्रा को बढ़ाता हैं। यह हमारी Immunity system  को भी ठीक रखता हैं। और विभिन्न प्रकार के रोगो से भी बचाता हैं। गुड़ का सेवन करने से  दिल की बहुत सी बीमारियों को ख़तम करने में मद्दत करता हैं। 

गुड़ में पाए जाने वाले तत्व – Element of  Jaggery in Hindi

दुनिया में गुड़ की जितनी खपत होती हैं ,उसका 70 % उत्पादन ही भारत में होता है। गुड़ से बहुत सी मिठाईया बनाई जाती है जैसे कि टॉफी, नारियल, मूंगफली आदि के प्रोडक्ट बनाने के प्रयोग में भी लाया जाता है।

ये भी पढ़े:- Diet for Glowing Skin in Hindi

अच्छी क्वालिटी वाले गुड़ में 70% से अधिक सुक्रोज (Sucrose) होते हैं। साथ ही साथ मिनरल्स (Minerals) 5% , ग्लूकोज (Glucose) 10% से कम और फ्रुक्टोज (Fructose) होते हैं। गुड़ में जिंक (Zinc), विटामिन-B (Vitamin B), कैल्शियम (Calcium), फॉस्फोरस (Phosphorus), कॉपर (Copper) और मिनरल्स (Minerals) भी पाए जाते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें- जो लोग ओवरवेट (Overweight) या फिर डायबिटीज (Diabetes)से पीड़ित हैं। उनको गुड़ खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

गुड़ के नुकसान – Side Effects of Jaggery in Hindi

हम किसी भी चीज का हद से ज्यादा सेवन करते है तो उसका नुकसान पूछना निश्चित होता है। ऐसे ही गुड़ का भी होता है। अगर गुड़ को ठीक से तैयार नहीं किया जाए तो उसमे अशुद्धता रह जाती है। इस वजह से इसको खाने से कभी कभी आंतों में कीड़े होने की आशंका बढ़ जाती है। गुड़ ज्यादातर गांवों में तैयार किया जाता है, जहां इसे बनाते समय इसकी शुद्धता पर ज़्यादा ध्‍यान नहीं दिया जाता है। इस वजह से इनमें छोटे छोटे जीव रह जाते है जो आपकी Health पर effect करता है।

Conclusion 

मेरे प्रिय मित्रगण , आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको गुड़ के फायदे के बारे में जानकारी दी।  इसको खाने के फायदे, तथा नुकसान आदि के बारे में बताया। आशा है आपको यह अवश्य पसंद आया होगा। आप कृपया अपनी टिप्पणियां (Comments), अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health- Related Topic लाते रहें।  धन्यवाद। 

One thought on “गुड़ के फायदे – Benefits of jaggery in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *