Advertisements

मैंगो शेक पीने के फायदे – Benefits of Drinking Mango Shake in Hindi

मैंगो शेक पीने के फायदे

दोस्तो, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, गर्मियों के आते ही शीतल पेय पदार्थों की बाढ़ आ जाती है जैसे गन्ने का जूस, लस्सी, नींबू पानी, बेल पत्थर व अन्य फलों का जूस, रूहआफ़जा, अन्य शरबत आदि। इन्हीं में एक नाम जुड़ता है मैंगो शेक का, जो इन सब पर भारी पड़ता है। क्योंकि इसकी मिठास और रसीला स्वाद, मन मोह लेते हैं। इसके साथ ही इसमें डाली गई आइसक्रीम इसके स्वाद में चार चाँद लगा देती है ऊपर से ड्राईफ्रूट्स आपको और रिझा देते हैं। कुल मिलाकर स्वाद और स्वास्थ का खजाना। मगर कब तक, जब तक कि मैंगो शेक में चीनी ना पड़े। चीनी पड़ने पर समझो कि बाकी तो सब उड़ गया यानी पोषक तत्व खत्म, बस स्वाद ही बचा रह जाता है। यदि सचमुच में इसके फायदे उठाना चाहते हैं तो बिना चीनी वाला मैंगो शेक पीजिये और लिमिट में पीजिये फिर मिलेंगे आपको मैंगो शेक पीने के सही फायदे। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “मैंगो शेक पीने के फायदे”। 

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको मैंगो शेक के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और यह भी बतायेगा कि मैंगो शेक पीने के क्या फायदे होते हैं। दोस्तो, चूंकि  मैंगो शेक आम से बनाया जाता है इसलिये आम के बारे में बेसिक जानकारी होना जरूरी है। अतः सबसे पहले जानते हैं कि आम क्या है, आम का सम्मान और आम का उत्पादन कहां होता है। फिर इसके बाद बाकी बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।

आम क्या है? – What is Mango?

आम एक रसीला फल है जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है और अंग्रेजी में इसे मैंगो (Mango) कहा जाता है जो अपने रसीले स्वाद के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आम का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। भारतीय उपमहाद्वीप में कई हजार वर्ष पूर्व आम और इसकी खेती के बारे में लोगों को पता चल गया था। आज विश्व के अनेक देशों में आम की खेती की जाती है। 

Advertisements

आम का पेड़ लगभग 35 ते 40 मीटर ऊंचा और घेरा साधारणतः 10 मीटर होता है। आम के पत्ते 15 से 35 सेंटिमीटर लंबे और 6 से 16 सेंटिमीटर चौड़े होते हैं, ये सदाबहार होते हैं। आम कई रंगों में जैसे हरा, लाल, पीला और कई आकार में होता है। पूरी दुनिया में आम की 400 से ज्यादा किस्म हैं जिनमें सबसे प्रचलित किस्में – अल्फांसो, हिमसागर, बंगनपल्ली, दसेहरी, बादामी, केसर, तोतापरी, चोंसा, लंगड़ा, मनकुरद और मुसरद, मालदा, जर्दालू और नीलम हैं। 

आम का सम्मान – Common Respect 

दोस्तो, आम के बेमिसाल स्वाद स्वास्थ के लिये लाभकारी गुणों को देखते हुऐ, इसका सम्मान करते हुऐ भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस ने आम को राष्ट्रीय फल घोषित किया है और बांग्लादेश ने इसके वृक्ष को अपना राष्ट्रीय वृक्ष माना है। भारत में आम की पत्तियों और लकड़ी को पवित्र माना गया है, इनका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों, विवाह समारोह में और यज्ञ, हवन आदि के लिये किया जाता है।

ये भी पढ़े- जौ का पानी पीने के फायदे

Advertisements

आम का उत्पादन – Production of Mangoes

1. विश्व में सबसे अधिक आम का उत्पादन करने वाला देश भारत है जो 50 से भी अधिक देशों को आम का निर्यात (Export) करता है। इसके बाद फिर चीन का नम्बर दूसरे स्थान पर आता है।

2. चीन, थाईलैंड, मेक्सिको, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, मिस्र, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज आदि देशों में आम की खेती होती है। 

3. भारत में आम की सबसे अधिक पैदावार उत्तर प्रदेश में होती है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलांगना, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में भी आम की पैदावार होती है। 

आम का उपयोग – Use of Mango

दोस्तो, आम केवल फल के रूप में ही खाने के काम नहीं आता बल्कि निम्नलिखित रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है –

1. कच्चे आम की सब्जी, इसे खटाई की सब्जी भी कहा जाता है।

2. कच्चे आम की चटनी।

3. आम का अचार। आम का अचार वाला आम अलग ही होता है, यह आम पकता नहीं है। इसमें रामकेला आम पहली पसंद होता है। रामकेला आम के पेड़ की विशेषता यह है कि इसका फल कभी पकता नहीं है और भरपूर खट्टा रहता है। रामकेला आम के पेड़ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में ही पाये जाते हैं जो कि केवल दो दर्जन ही हैं। 

4. आम का मुरब्बा (Jam) बनाया जाता है। 

5. आम पापड़ बनाया जाता है।

6. आम से आमपन्ना पेय पदार्थ बनाया जाता है। 

7. आम से मैंगो शेक बनाया जाता है। 

मैंगो शेक क्या है? – What is Mango Shake? 

मैंगो शेक एक शीतल पेय पदार्थ है जो पके हुऐ आम को छीलकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, बनाया जाता है। इसे बनाने के लिये सामान्यतः सफेदा आम का उपयोग किया जाता है। वैसे अल्फांसो आम का उपयोग इसके लिये सबसे अच्छा माना जाता है। आम के अतिरिक्त दूध का उपयोग आवश्यक होता है, चीनी और आइसक्रीम वैकल्पिक हैं। बाजार में जूस वाले चीनी तो जरूर डालते हैं।

इसके अतिरिक्त बर्फ़, आर्टिफिशियल कलर, कोई शरबत और आइसक्रीम भी डालते हैं। टॉपिंग के लिये ड्राई-फ्रूट्स और चैरी का इस्तेमाल करते हैं। बिना चीनी और बिना बर्फ़ वाले मैंगो शेक को गर्मियों में, स्वास्थ की दृष्टि से एक आदर्श पेय पदार्थ माना जाता है क्योंकि यह अपनी प्राकृतिक मिठास लिये होता है जो नुकसान नहीं करता। 

ये भी पढ़े- लीची खाने के फायदे

मैंगो शेक के गुण – Benefits of Mango Shake

1. पके आम की तासीर गर्म होती है और कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है परन्तु मैंगो शेक की तासीर कैसी है, इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। हां अनुमान के आधार पर मैंगो शेक की तासीर गर्म मानी जा सकती है क्योंकि मैंगो शेक पके आम से बनाया जाता है ना कि कच्चे आम से।

2. मैंगो शेक का स्वाद प्राकृतिक मिठास लिये होता है। मिठास बढ़ाने के लिये इसमें चीनी मिला दी जाती है जो केवल स्वाद और वजन बढ़ाने का काम करती है और पोषक तत्वों का सत्यानाश। 

3. मैंगो शेक की विशेषता है कि यह पीते ही तुरंत शरीर में एनर्जी और पेट में ठंडक देता है।

4. मैंगो शेक में विटामिन-ए, ई, बी, सी, के और विटामिन-डी (दूध मिलने के कारण) प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं।

5. मैंगो शेक के पोषक तत्व (मात्रा एक गिलास) – 

  • कैलोरी              171 kcal
  • बिना चीनी के।
  • चीनी सहित        240 kcal
  • कार्बोहाइड्रेट        16.5 ग्राम
  • बिना चीनी के।
  • चीनी सहित।        35 ग्राम
  • प्रोटीन                  7 ग्राम
  • बिना चीनी के।
  • चीनी सहित।         8.2 ग्राम
  • फैट                     8.6 ग्राम
  • बिना चीनी के।
  • चीनी सहित।         7.8 ग्राम

मैंगो शेक पीने का सही समय – Right Time to Drink Mango Shake

सुबह के नाश्ते में मैंगो शेक पीने का सही समय है। इसे आप शाम के समय भी पी सकते हैं। परन्तु इसे खाना खाने के बाद इसे पीना अवॉइड करें।

मैंगो शेक कितना पीना चाहिये? – How much Mango Shake Should I Drink?

दिन में एक या दो गिलास मैंगो शेक पीया जा सकता है। इससे अधिक निश्चित रूप से आपका पेट खराब कर देगा।

मैंगो शेक पीने के फायदे – Benefits of Drinking Mango Shake

दोस्तो, यहां हम स्पष्ट कर दें कि यदि मैंगो शेक के भरपूर फायदे लेना चाहते हैं तो बिना चीनी वाला मैंगो शेक पीयें क्योंकि चीनी मिला देने पर मैंगो शेक के पोषक तत्व शून्य रह जाते हैं। चीनी वाला मैंगो शेक केवल वजन बढ़ाने और मिठास बढ़ाने का काम करेगा। 

आम पहले ही बहुत मीठा होता है और इसमें दूध भी मिलाया जाता है। आम और दूध दोनों में प्राकृतिक मिठास होती है इसलिये मैंगो शेक में अलग से चीनी मिलाने की जरूरत भी नहीं है। अब, मैंगो शेक पीने के कुछ फायदे जो निम्नलिखित हैं –

ये भी पढ़े- तरबूज खाने के फायदे

1. तुरंत ऊर्जा दे (Give Instant Energy)- आप गर्मी में कहीं से आ रहे हैं या जा रहे हैं, आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो आप एक गिलास मैंगो शेक पी लीजिये। आम और दूध के प्राकृतिक गुण और मिठास तुरंत एनर्जी देंगे बल्कि मैंगो शेक पीते-पीते ही शरीर में एनर्जी का अहसास होगा क्योंकि इसके पीने से शरीर में ग्लुकोज लेवल बढ़ने लगता है। चीनी वाला मैंगो शेक और भी जल्दी एनर्जी देने में मदद करेगा। इसमें पड़ने वाले ड्राई फ्रूट्स भी एनर्जी प्रदान करते हैं। 

2. वजन बढ़ाये (Gain Weight)-  जो लोग दुबले पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिये मैंगो शेक वरदान है। वजन बढ़ाये के लिये चीनी वाला मैंगो शेक पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि मैंगो शेक में चीनी मिलाने पर कैलोरी, कार्बोहाइड्रेटस और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। 

चीनी ग्लुकोज लेवल को बढ़ा देती है। वजन बढ़ाने के लिये मैंगो शेक का, सुबह के नाश्ते के साथ सेवन करें या इसे शाम को पीयें। जल्दी वजन बढ़ाने के चक्कर में इसे ज्यादा ना पीयें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। 

3. पाचन तंत्र को ठीक रखे (Keep the Digestive System Healthy)- मैंगो शेक पेट के लिये अत्यंत लाभकारी है यदि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाये तो अन्यथा यह पेट खराब भी कर देगा। जिन लोगों की पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती और कब्ज़ की शिकायत रहती है, उनके लिये यह बेहतरीन विकल्प है। 

मैंगो शेक में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है और कब्ज को भी खत्म करने में मदद करती है। इसके लिये रोजाना एक गिलास मैंगो शेक का सेवन कर सकते हैं। 

4. पेट को ठंडक दे (Cool the Stomach)– कई बार पेट में एसिडिटी, गैस की समस्या हो जाती है या तीखा तेज मिर्च मसाले वाला भोजन खाकर पेट में जलन हो जाती है। ऐसे में एक गिलास मैंगो शेक पी लें। आपके पेट की जलन तुरंत बंद हो जायेगी, एसिडिटी, गैस की समस्या भी हट जायेगी। यद्यपि आम की तासीर गर्म होती है परन्तु मैंगो शेक पीने से पेट में ठंडक पड़ जायेगी। 

5. एनीमिया दूर करे (Cure Anemia)- शरीर में खून की कमी हो जाने को एनीमिया कहा जाता है जोकि अधिकतर महिलाओं को होता है। यह समस्या आयरन की कमी के कारण होती हे। आम में विटामिन-सी और आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। इससे खून की कमी पूरी होती है और एनीमिया की समस्या खत्म हो जाती है।

ये भी पढ़े- एनीमिया को दूर करने के घरेलू उपाय

6. आंखों के लिये फायदेमंद (Good for Eyes)- विटामिन-ए, आंखों के स्वास्थ के लिये एक महत्वपूर्ण विटामिन माना जाता है। आम में विटामिन-ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो की दृष्टि को थामने में मदद करती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ भी कमजोर पड़ने लगती है और मोतियाबिंद या अन्य रोग होने की संभावना रहती है। 

मैंगो शेक में मौजूद विटामिन-ए, नजर को कमजोर होने से बचाता है नेत्र रोगों से बचाव करने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास मैंगो शेक या एक आम का सेवन आपकी आंखों को निश्चित रूप से फायदा पहुंचायेगा। 

7. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करे (Strengthen the Immune System)- हमारे शरीर में इम्युनिटी जितनी मजबूत होगी हम उतना ही संक्रमण से होने वाले रोगों से दूर रहेंगे। कोविड-19 के समय में भी इम्युनिटी मजबूत करने पर फोकस किया गया और वैक्सीन भी इम्युनिटी स्ट्रोंग करने के उद्देश्य से लगाई गईं। 

मैंगो शेक में विटामिन-सी की उच्च मात्रा पाई जाती है जो कि शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिये सकारात्मक भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त मैंगो शेक में विटामिन-ए, बी के अतिरिक्त प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। 

8. त्वचा के लिये लाभकारी (Beneficial for Skin)- आम में बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा है जोकि विटामिन-ए का ही रूप है। यह एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलट किरणों से बचाता है। विटामिन-ए झुर्रियों के आरंभिक लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

आम में एंटी एक्ने गुण भी होते हैं, रोजाना एक गिलास मैंगो शेक पीने से कील, मुंसासे होने की संभावना को दूर किया जा सकता है। आम में मौजूद विटामिन-ई त्वचा को निखारने का काम करता है। 

मैंगो शेक पीने के नुकसान – Side Effects of Drinking Mango Shake

दोस्तो, विशेषज्ञों के अनुसार एक या दो दिन या कभी-कभी एक गिलास मैंगो शेक पीने का कोई हानि नहीं है परन्तु प्रतिदिन इसके सेवन से हो सकते हैं निम्नलिखित नुकसान –

1. किसी भी फल का दूध के साथ कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं  माना जाता। आम खाने के बाद दूध पीना अच्छा है यह इसको पचाने में मदद करता है परन्तु आम के साथ दूथ मिक्स करना अर्थात् मैंगो शेक बनाकर रोजाना पीना ठीक नहीं है। भारीपन और मंद बुद्धि की शिकायत हो सकती है।

2. मैंगो शेक अधिक पीने से पेट में दर्द, उल्टी दस्त की समस्या हो सकती है। 

3. डायबिटिक पेशेंट बहुत थोड़ी मात्रा में लगभग आधा गिलास बिना चीनी वाला मैंगो शेक पी सकता है। चीनी वाला मैंगो शेक ग्लुकोज़ की अत्यधिक मात्रा बढ़ा देगा जिससे मरीज असहज महसूस कर सकता है। 

Conclusion – 

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने मैंगो शेक पीने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आम क्या है, आम का सम्मान, आम का उत्पादन, आम का उपयोग, मैंगो शेक क्या है, मैंगो शेक के गुण, मैंगो शेक पीने का सही समय और मैंगो शेक कितना पीना चाहिये, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से मैंगो शेक पीने के फायदे बताये और मैंगो शेक पीने के कुछ नुकसान भी बताये। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा। 

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
मैंगो शेक पीने के फायदे
Advertisements
Article Name
मैंगो शेक पीने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने मैंगो शेक पीने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आम क्या है, आम का सम्मान, आम का उत्पादन, आम का उपयोग, मैंगो शेक क्या है, मैंगो शेक के गुण, मैंगो शेक पीने का सही समय और मैंगो शेक कितना पीना चाहिये, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “मैंगो शेक पीने के फायदे – Benefits of Drinking Mango Shake in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *