Advertisements

पेट की चर्बी कम करने के उपाय – Home Remedies to Reduce Belly Fat in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के उपाय

दोस्तो, आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, आपने अक्सर देखा होगा कि कोई व्यक्ति (जवान स्त्री, पुरुष, बच्चा या वृद्ध कोई भी हो सकता है) देखने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन उसका बाहर निकला हुआ पेट या पूरा मोटा शरीर उसकी सुन्दरता का नाश कर देता है। आपने छोटे-छोटे बच्चों को भी देखा होगा जो बर्गर की तरह फूले हुऐ होते हैं। आखिर क्यों? क्योंकि, उनके पेट पर चर्बी चढ़ी हुई है। बस, यही है हमारा आज का टॉपिक कि पेट की चर्बी कम करने के उपाय । इसे समझने के लिये सबसे पहले हमें मोटापे को समझना होगा। 

मोटापा किसे कहते हैं? – What is Obesity

दैनिक जीवन के क्रिया-कलापों से कम होने वाली कैलोरीज़ से अधिक कैलोरी लेने पर जो वसा शरीर में इतनी ज्यादा मात्रा में जमा हो जाये कि शरीर के लिये हानिकारक बन जाये, उसे मोटापा कहते हैं।

Advertisements
पेट की चर्बी कम करने के उपाय
Advertisements

मोटापे के प्रकार –  Types of Obesity

मोटापे को दो भागों में विभाजित कर सकते हैं :-

Advertisements

1. सर्वांग मोटापा (Fat obesity)- शरीर के सभी अंगों पर समान रूप से वसा का प्रभाव देखने को मिलता है अर्थात सभी अंगों पर चर्बी चढ़ जाती है। 

2. सीमित मोटापा (Limited obesity)- इस स्थिति में शरीर के कुछ अंगों पर ही चर्बी चढ़ती है जैसे बांहों पर, जांघों या पेट पर। अधिकतर पेट पर चर्बी का बढ़ जाना आम समस्या है।

चर्बी बढ़ने के कारण – Cause of Fat Boost

1. बढ़ती उम्र (Growing Age)- जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, जीवनशैली में भी परिवर्तन होते हैं। शारीरिक बीमारियां, खानपान में बदलाव, सामाजिक, पारिवारिक जिम्मेदारियां, हार्मोन्स् में बदलाव आदि अनेक कारण हो सकते हैं जीवन शैली  में बदलाव के जिनकी वजह से फैट का बढ़ना स्वाभाविक है। 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में चर्बी तेजी से बढ़ती है। रजोनिवृत्ति के समय एस्ट्रोजन हार्मोन कम और एंड्रोजन हार्मोन ज्यादा हो जाते हैं। इस वजह से उनका फैट बढ़ने लगता है। 

Advertisements

ये भी पढ़े – कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

2. नींद (Sleep)- पर्याप्त नींद लेना शरीर के लिये बहुत आवश्यक है। कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिये इससे पाचन क्रिया सुचारु रूप से कार्य करती है। यदि इससे कम सोते हैं या बहुत ज्यादा सोते हैं तो समझिये कि दोनों ही स्थिती में इसका कुप्रभाव पाचन तंत्र पर पड़ता है और शरीर में फैट जमा होता रहता है।

3. शारीरिक गतिविधि ना होना (Stop of Physical Activity)- शारीरिक गतिविधि बहुत कम होना या ना होना, चर्बी को बढ़ाने का बहुत बड़ा कारण है। एक ही जगह बैठा रहना, कहीं घूमना फिरना नहीं, ना सुबह की सैर ना व्यायाम, या व्यवसाय में व्यस्त रहना जैसे कि दुकान पर बैठना, ऑफिस में सारा दिन बैठना, कम्प्यूटर पर काम करते रहना आदि इन सब मजबूरियों के कारण चर्बी बढ़ती है।

4. तनाव (Stress)-  तनाव भी चर्बी बढ़ाने का कारण बनता है। इससे शरीर में हार्मोन्स बदलते हैं। जो व्यक्ति तनाव से पीड़ित है उसे अनेक बीमारियां घेर लेती हैं। तनाव की वजह से रक्त में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है जो शरीर में फैट को बढ़ा देता है जिससे वसा कोशिकायें  बड़ी हो जाती हैं। इसका सीधा असर पेट पर पड़ता है।

5. बीमारियां (Diseases)- कुछ विशेष बीमारियों की स्थिती में चर्बी बढ़ने लगती है जैसे थायराइड, किडनी और हृदय की समस्या।  

6. शराब (Drinks)- शराब के अत्यधिक सेवन से निश्चित तौर पर शरीर पर फैट जमा होगा। इससे लिवर और फेफड़ों पर भी बुरा असर होगा।

7  .असमय खाना (Untimely Eating)- कभी अधिक काम के कारण, या बिना काम के खाली बैठे रहना या स्वाद के लिये दिन भर  असमय कुछ ना कुछ खाते रहना, ये भी बहुत बड़ा कारण है पेट पर चर्बी बढ़ने का। खाते समय यह नहीं देखते कि खाद्य पदार्थों के जरिये हमारे शरीर में जा क्या रहा है। हमारे शरीर में प्रोटीन कम और कार्बस व फैट अधिक मात्रा में चले जाते हैं। परिणामस्वरूप कमर व पेट के आसपास चर्बी बढ़ने जाती है।

8. जंक फूड व तले भुने खाद्य पदार्थ (Junk Food and Oily Food)- जंक फूड और तले भुने खाद्य पदार्थों और कोल्ड ड्रींक्स की आदत मोटापे का बहुत बड़ा कारण है। विशेषकर छोटे बच्चे, टीनेजर्स और अधिक रात तक काम करने वाले। मजबूरीवश कभी कभी खाना भी पड़ जाता है लेकिन इसको आदत बनाना मोटापे को निमन्त्रण देना है। 

9. अधिक चीनी वाले खाद्य/पेय पदार्थ (High Sugar Foods)- मिठाईयां, फ्रूट जूस, बाजार में मिलने वाले विभिन्न प्रकार के फ्रूट/मिल्क शेक आदि भी पेट की चर्बी बढ़ाने में सहायक होते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के उपाय – Home Remedies to Reduce Belly Fat

1. पानी (Water)- शरीर को निरोग रखने के लिये पूरे दिन में पानी आठ-दस गिलास पानी पीना बहुत आवश्यक है। यह अनेक बीमारियों का प्राकृतिक उपाय है। यह पेट की चर्बी भी कम करने में मदद करेगा। पानी की माध्यम से आप 200 से 250 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। सबसे पहले सुबह उठकर दो गिलास गुनगुना पानी पीयें इससे आपका पेट साफ रहेगा। यह आदत आपकी पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखेगी।

2. नींबू पानी (Lemon Water)- नींबू पानी पीना पेट की चर्बी को कम करने आ सबसे आसान उपाय है। रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें फिर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर पीयें। इससे ना केवल पेट की चर्बी घटेगी बल्कि त्वचा में भी चमक आ जायेगी। डायबिटीज वाले व्यक्ति शहद ना मिलायें। इसी प्रकार जिन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत है इसमें नमक ना मिलायें। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

3. ग्रीन टी (Green Tea)- पेट की चर्बी कम करने के लिये ग्रीन टी भी बहुत अच्छा विकल्प है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के अतिरिक्त विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स भी होते हैं ये सब फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कैटेचिन कंपाउंड भी वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी पी सकते हैं। इसे आप अदरक डालकर भी उबाल सकते हैं, फिर नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लें। इसे आप दिन में तीन बार पीयें। निश्चित रूप से फायदा होगा। 

4. अदरक (Ginger)- अदरक में मौजूद गुण वसा को पिघलाने में मदद करते हैं। अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काट कर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा कप ना रह जाये। इसे छानकर चाय की तरह पीयें। आप चाहें तो इसमें नींबू भी निचोड़ कर डाल सकते हैं। 

ये भी पढ़े – घुटने के दर्द का देसी इलाज

5. टमाटर का जूस (Tomato Juice)- एक कप टमाटर के जूस, एक कप दही, आधा नींबू का रस, बारीक कटी हुई अदरक,  हल्की सी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक अच्छी तरह मिलाकर पीयें। टमाटर में  9-oxo-ODA नामक यौगिक होता है जो लिपिड कम करके पेट की चर्बी को कम करता  है।

6. अजवाइन का पानी (Celery water)- एक छोटी चम्मच अजवाइन एक गिलास पानी में उबाल लें। फिर इसे छान कर ठंडा कर के पीयें। प्रतिदिन अजवाइन का पानी पीने से चर्बी कम होने लगेगी।  अजवाइन की पत्तियां खाने से भी चर्बी घटेगी। इसमें फाइबर, कैल्शियम, विटामिन-सी होते हैं और कैलोरी बहुत कम होती है।

7. छाछ (Buttermilk)- प्रतिदिन छाछ में भुना हुआ जीरा, काला नमक और अजवायन मिलाकर पीयें।  छाछ वसा को काट देगी।

8. पुदीना (Mint)- प्रतिदिन पुदीने का सेवन करें। एक चम्मच पुदीना के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम पीयें।  

9. एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)- एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के कारण विश्व में प्रसिद्ध है। पेट की चर्बी भी कम करने के लिये इसका सेवन रामबाण की तरह माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और वसा को एकत्रित नहीं होने देता। सुबह खाली पेट, आधा गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच एलोवेरा जूस और एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर पी जायें। इसे पीने के एक घंटा बाद ही कुछ खायें। 

10. सेब का सिरका (Apple Vinegar)- सेब के सिरके का सेवन भी पेट की चर्बी कम घटाने के लिये एक अच्छा विकल्प है। दो चम्मच सेब का सिरका पानी में मिलाकर, खाना खाने से आधा घंटा पहले पी लें। ऐसा करने से कैलोरी अधिक बर्न होती है। 

11. धनिया पुदीना (Coriander mint)- धनिया पुदीना के पत्तियों की चटनी बनाकर भोजन के साथ खायें। 

12. सोयाबीन (Soybean)- सोयाबीन में पाये जाने वाला लेसिथिन केमिकल शरीर में वसा कम करने में करने में मदद करता है। यह वसा को जमा नहीं होने देता। सोयाबीन का उपयोग सब्जी में या चावल में डालकर कर सकते हैं। इसकी बड़ीयां, भूजी आदि बना सकते हैं।  

13. सूप (Soup)- रात का भोजन करने से पहले सूप पी लेना चाहिये। इसमें ज्यादा कैलोरी नहीं होती। सूप हल्का भी होता है। यह चर्बी को पनपने नहीं देता। पेट की चर्बी कम करने के लिये यह बहुत अच्छा विकल्प है। 

14. सेब (Apple)- सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसके अतिरिक्त इसमें फाइटोस्टेरॉल, फ्लेवोनायड्स,  बीटा-कैरोटीन और पैक्टिन जैसे तत्व चर्बी कम करके वजन घटाने का काम करते हैं। 

15. अनानास (Pineapple)- अनानास पेट के लिये उत्तम फल माना जाता है। इसमें पाये जाने वाला ब्रोमीलेन एन्जाइम पेट की चर्बी कम करके पेट को सही आकार में लाता है।

16. पपीता (papaya)– प्रतिदिन पपीता खायें। यह पेट और कमर का फैट कुछ ही दिनों में कम कर देगा। 

17. तरबूज (Watermelon)- एक स्टडी बताती है कि तरबूज का जूस पीने से आठ सप्ताह में चर्बी घट जाती है। इसमें 91% पानी होता है। खाना खाने से पहले यदि तरबूज खाया जाये तो पेट भरा भरा सा लगेगा। इसमें विटामिन-बी1, बी6 और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। तरबूज की स्मूदी को भोजन में जरूर सम्मलित करें। 

18. पोटेशियम वाले फल (Potassium Fruits)-  पेट की चर्बी कम करने के लिये ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पोटैशियम की मात्रा अधिक हो जैसे केला, एवोकाडो, अनार, चुकन्दर, संतरा, माल्टा आदि। पोटेशियम वजन कम करने में मदद करता है।

19. खीरा (Cucumber)- 96% पानी रखने वाला खीरा गर्मी में ताजगी देने के साथ-साथ शरीर के अंदर के विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है। मिनरल, फाइबर, विटामिन्स से भरपूर खीरा शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

20. बीन्स (Beans)- भोजन में अनेक प्रकार की बीन्स का सेवन करने से फैट कम होता है। बीन्स चाहे दाल वाली हो या हरी सब्जी वाली फैट कम करने में सभी फायदेमंद होती हैं। इनके सेवन से आपका पेट भरा भरा सा लगता है किसी और चीज को खाने का मन नहीं करता। इसमें पाये जाने वाला फाइबर जल्दी जल्दी भूख को कम करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

21. त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna)- त्रिफला चूर्ण के पानी को  पीने से भी लाभ होगा। रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण हल्के गर्म पानी में भिगो दें, सुबह इसे छानकर, शहद मिलाकर पीयें। प्रतिदिन इस तरह त्रिफला चूर्ण का पीने से एक महीने में आपको फर्क पता चल जायेगा।  डायबिटीज वाले व्यक्ति शहद ना मिलायें, ऐसे ही पी लें।

22. बादाम (Almond)- बादाम में पाये जाने वाले पोलिअन्सैचुरेटिड (Polyunsaturated) और मोनोसैचुरेटिड (Monounsaturated) फैट ज्यादा खाने से बचाते हैं और ओमेगा 3 फैटी एसिड चर्बी कम करने में मदद करता है। आप रात को 6-8 बादाम पानी में भिगो दें और अगले दिन सुबह इन्हें छीलकर खायें। 

23. अन्य सूखे मेवे (Other Dry fruits)- बादाम के अतिरिक्त काजू , किशमिश, अखरोट और पिस्ता भी ले सकते हैं। ये सूखे मेवे बार बार खाने की इच्छा को नियंत्रित करते हैं और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन ये सूखे मेवे तले, भुने ना हों और ना ही ये नमकीन हों। तभी ये सही मायने में फायदेमंद होंगे। 

ये भी पढ़े – OCD क्या होता है

24. व्यायाम (Exercise)- दोस्तो, पेट क्या पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिये खानपान में बदलाव के अतिरिक्त व्यायाम भी बहुत जरुरी है। दौड़ना, तैराकी, साईकिलिंग, पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना-उतरना वैट ट्रेनिंग (ट्रेनर की देखरेख में ही) सिट-अप,प्लैंक, स्क्वाट आदि अनेक व्यायाम क्रियायें करके चर्बी कम कर सकते हैं।  

25. योगा (Yoga)- पेट की  कम करने के लिये आप योग गुरू की देखभाल में योगा भी कर सकते हैं। योगा बहुत बेहतरीन विकल्प है। इसमें आप कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम सेतुबंध आसन, बालासन, नौकासन आदि कर सकते हैं। 

निम्नलिखित कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें :-

1. नाश्ता (Breakfast)- दोस्तो, लोगों को अक्सर गलतफमी रहती है कि सुबह का भोजन ना करने से वजन कम हो जायेगा लेकिन ये एकदम गलत है। वास्तविकता यह है कि सुबह का भोजन छोड़ देने बहुत अधिक भूख लगती है और जब भी खायेंगे बहुत ज्यादा खा जायेंगे। इससे वसा और अधिक मात्रा में अंदर जायेगी और पेट के पास जमा हो जायेगी। इसलिये बेहतर है कि नाश्ता जरूर किया जाये और समय पर किया जाये अर्थात् सुबह 8।30 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिये।

2. जीवन शैली बदलें  शारीरिक गतिविधि बनाये रखिये, व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाइये, सारा दिन कुछ ना कुछ खाते रहने की आदत को बदलिये।

3. चीनी युक्त, स्टार्च युक्त और डीप फ्राइड/तले भुने खाद्य/पेय पदार्थों के सेवन से बचें। ये सब पेट की चर्बी को बढ़ाने का काम करेंगे।

4. शराब, तंबाखू , ड्रग्स आदि का सेवन ना करें। 

5. खूब पानी पीयें, नारियल पानी या छाछ आदि भी पी सकते हैं इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।

6. रात का भोजन हल्का होना चाहिये और जल्दी सोना चाहिये ताकि आप 6-7 घंटे की भरपूर नींद ले सकें।

भोजन में क्या खायें – What to Eat in Food

1. नाश्ता (Breakfast)- सुबह का नाश्ता करने से 15 मिनट पहले रात के भीगे हुऐ 5-6 बादाम छिलका उतार कर खा लें। फिर 15 मिनट बाद नाश्ते में दही, एक रोटी या रोटी की जगह दो ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड ले सकते हैं। बादाम बटर या पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सब की जगह ओट्स का विकल्प भी आपके पास है। 

2. सुबह और दोपहर के बीच (Morning and afternoon)- लगभग 10।30 बजे के आसपास आप फल या फलों का सलाद ले सकते हैं।

3. दोपहर का भोजन (Lunch)- दोपहर 1।00 और 2।00 बजे के मध्य दोपहर का भोजन करें। भोजन से पहले या भोजन के साथ सलाद खाइये। इससे आपको फाइबर की अतिरिक्त मात्रा मिल जायेगी। दोपहर के भोजन में  रोटी सब्जी/मिक्स सब्जी, छाछ ले सकते हैं। मांसाहारी मछली का ले सकते हैं लेकिन छाछ को शामिल ना करें।

4. शाम का नाश्ता (Evening)- 4:00 से 4:30 बजे के दरमियान ग्रीन-टी या फिर नारियल पानी या बिना क्रीम वाला दूध ले सकते हैं। फल खा सकते हैं, थोड़े से नट्स ले सकते हैं। हां, यदि आप ग्रीन-टी ले रहे हैं तो इसके साथ आप कुछ भी ना लें। 

5. रात का भोजन (Dinner)- रात का भोजन जल्दी कर लें 8।00 से 8।30 के बीच, ज्यादा से ज्यादा 9।00 बजे तक ताकि अच्छी तरह सोने का पूरा समय मिल सके। भोजन से पहले बिना बटर का वेज़ या चिकन सूप पीयें। भोजन में सब्जी के साथ एक या दो चपाती ले लें। 

Conclusion

दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको पेट की चर्बी कम करने के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चर्बी बढ़ने के कारण और इसे कम करने के उपाय बताये। इस लेख के माध्यम से कुछ जरुरी बातें भी बताएं और साथ ही आपके भोजन में क्या क्या होना चाहिये, ये भी बताया। आशा है आपको ये लेख अवश्य पसन्द आयेगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और  सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर करें। ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, हमारा आज का यह लेख आपको कैसा लगा, इस बारे में कृपया अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health- Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer- यह लेख केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

2 thoughts on “पेट की चर्बी कम करने के उपाय – Home Remedies to Reduce Belly Fat in Hindi

  1. Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *