Advertisements

जिंकोविट टैबलेट के फायदे – Benefits of Zincovit Tablet in Hindi

जिंकोविट टैबलेट के फायदे

दोस्तो, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, जब हम बीमार पड़ते हैं तो उपचार के लिये डॉक्टर कुछ दवाईयां प्रेस्क्राइब करते हैं। ये दवाऐं किसी भी रूप में हो सकती हैं जैसे गोली, कैप्सूल, सीरिप, इंजेक्शन आदि और इन दवाओं के फायदे के साथ कुछ साइड इफेक्ट्स यानी नुकसान भी हो सकते हैं यदि ये लंबे समय तक चलती हैं तो।  परन्तु जब हमें कोई बीमारी नहीं होती मगर  फिर भी हमें लगता है कि शरीर हमारा साथ नहीं दे रहा, मतलब कहीं ना कहीं लगता है कि हम बीमार हैं या हमको कमजोरी, थकान महसूस होती है या कुछ त्वचा रोग के लक्षण प्रकट होने लगते हैं या बालों की समस्या होने लगती है आदि तब हम डॉक्टर से मिलते हैं और वो हमें बताते हैं कि विटामिन, मिनरल्स की कमी से ऐसा होता है, फिर कोई गोली प्रेस्क्राइब कर दी जाती है। ऐसी ही एक होती है जिंकोविट “Zincovit”। इस प्रकार की गोलियों के फायदे के साथ नुकसान भी होते हैं। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “जिंकोविट टैबलेट के फायदे और नुकसान”। देसी हैल्थ क्लब इस लेख के माध्यम से आज आपको जिंकोविट टैबलेट के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और फायदे और नुकसान भी बतायेगा। तो, सबसे पहले जानते हैं कि जिंकोविट टैबलेट क्या होती है और इसमें कौन से पोषक तत्व होते हैं। फिर इसके बाद बाकी बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।

Advertisements
जिंकोविट टैबलेट के फायदे
Advertisements

जिंकोविट टैबलेट क्या है? – What is a Zincovit Tablet?

दोस्तो, जैसा कि नाम से जाहिर है कि यह अंग्रेजी दवा यानी एलोपैथी चिकित्सा पद्धति की गोली है जिसका नाम जिंकोविट रखा गया है। यह डॉक्टर द्वारा लिखे प्रेस्क्रिप्सन स्लिप पर या इसके बिना भी मिलती है। यह ऑनलाईन भी मंगवाई जा सकती है और मेडिकल स्टोर पर भी मिल जाती है। जब भोजन से शरीर के लिये आवश्यक खनिज और विटामिन प्राप्त नहीं हो पाते तब इस गोली की सिफारिश आहार अनुपूरक (Dietary Supplement)  के रूप में की जाती है। ठीक उसी प्रकार जैसे प्रोटीन की कमी होने पर प्रोटीन पाउडर सप्लीमेंट के रूप में लिया जाता है। प्रोटीन पर अधिक जानकारी के लिये हमारे पिछले आर्टिकल “प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान” और “व्हे प्रोटीन के फायदे और नुकसान” पढ़ें। जिंकोविट टैबलेट, खाना खाने के बाद, पानी के साथ निगलनी पड़ती है। इसके खनिज और विटामिन, शरीर द्वारा अवशोषित होते हैं। 

जिंकोविट टैबलेट के पोषक तत्व – Nutrients of Zincovit Tablet

जिंकोविट टैबलेट में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं –

Advertisements

विटामिन – 

विटामिन-ए, विटामिन-बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9, बी-12, विटामिन-सी, विटामिन डी-3, विटामिन-ई।

खनिज – 

Advertisements

जिंक, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयोडीन, बायोटिन, फोलिक एसिड, सेलेनियम, क्रोमियम, मोलिब्डेनम आदि। 

जिंकोविट टैबलेट के पोषक तत्वों का विस्तार से विवरण (एक गोली) – Nutritional Detail Description of Zincovit Tablet (One Tablet)

एनर्जी                          : 3 kcl

कार्बोहाईड्रेट्स               : 0 ग्राम

अंगूर का सत                : 50 मि.

विटामिन-सी                 : 40 मि.ग्रा.

विटामिन-बी3               : 18 मि.ग्रा.

विटामिन-ई                   : 10 मि.ग्रा.

ज़िंक                           : 10 मि.ग्रा.

मैग्नीशियम                   :   3 मि.ग्रा.

विटामिन-बी5                :  3 मि.ग्रा.

विटामिन-बी2                : 1.6 मि.ग्रा.

विटामिन-बी1                : 1.4 मि.ग्रा.

विटामिन-बी6                : 1 मि.ग्रा.

विटामिन-ए                   : 600 μg.

मैंगनीज                        : 250 μg.

बायोटिन                       : 150 μg.

फोलिक एसिड               : 100 μg.

आयोडीन                      : 100 μg.

कॉपर                           : 30 μg.

सेलेनियम                      : 30 μg.

क्रोमियम                       : 25 μg.

विटामिन-डी3                : 5 μg.

विटामिन-बी12              : 1 μg.

ये भी पढ़े- जीका वायरस से बचाव के उपाय

जिंकोविट टैबलेट की कार्य प्रणाली – Working of Zincovit Tablet

दोस्तो, हम ऊपर बता चुके हैं कि जिंकोविट टैबलेट के विटामिन और खनिज शरीर द्वारा सीधे अवशोषित होते हैं। इनकी कार्य प्रक्रिया का विवरण निम्न प्रकार है –

1. ज़िंक और सेलेनियम प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करते हैं। ज़िंक आंखों की दृष्टि को भी ठीक रखने में मदद करता है। 

2. विटामिन-ए कोशिकाओं के स्वस्थ में सुधार करता है।

3. विटामिन-सी शरीर के ऊतकों की मरम्मत करता है।

4. विटामिन-बी12 डायबिटिक न्यूरोपैथी और पेरिफेरल न्यूरोपैथी के उपचार में मददगार होता है। 

5. विटामिन-बी9 एनीमिया के उपचार में मददगार होता है। 

6. अन्य  विटामिन-बी, बालों के स्वास्थ की देखभाल करने, नाखूनों के स्वस्थ विकास और पाचन प्रणाली को मजबूत करने और सुधारने में मदद करते हैं। 

7. जिंकोविट टैबलेट के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मुक्त कणों (फ्री Radicals) को नष्ट करते हैं।

जिंकोविट टैबलेट की मात्रा और अवधि – Dosage and Duration of Zincovit Tablet

1. जिंकोविट टैबलेट की मात्रा मरीज की आयु, रोग, पिछला चिकित्सा इतिहास, वर्तमान स्वास्थ की स्थिति के अनुसार निर्धारित की जाती है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार शुरुआत में दिन में, दो या तीन गोली लेने की सलाह दे सकते हैं। बाद में इसे घटाकर एक या दो गोली की जा सकती है। 

2. सामान्यतः 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति के लिये केवल एक गोली ही लेने की सलाह दी जाती है। 

3. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मामले में डॉक्टर की सलाह परम आवश्यक है।

4. जिंकोविट टैबलेट खाने की अवधि आवश्यकतानुसार तीन महीने तक की हो सकती है।

5. जिंकोविट टैबलेट हमेशा खाना खाने के बाद ही ली जाती है।

स्टोरेज – Storage

जिंकोविट टैबलेट को 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सूखे और प्रकाश रहित स्थान पर और बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिये।

जिंकोविट टैबलेट का उपयोग कब नहीं करना चाहिये? – When should the Zincovit Tablet not be used?

1. मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल से यदि एलर्जी है तो।

2. किसी विशेष दवा या विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी है तो। 

3. यदि पहले से ही कोई दवा ले रहे हैं तो, डॉक्टर की सलाह के बिना यह गोली नहीं लेनी चाहिये। 

4. यदि सांस लेने में दिक्कत होती है तो। 

5. हार्ट, लिवर या किडनी की बीमारी है तो। 

6. ड्रग्स या शराब की आदत है तो।

7. गर्भवती महिलाऐं और शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाऐं को डॉक्टर की सलाह के बिना यह गोली नहीं लेनी चाहिये। 

विशेष दवाऐं जिनके साथ जिंकोविट टैबलेट नहीं लेनी चाहिये – Special Drugs with which Zincovit Tablet Should not Be Taken

1. एक्टिनोमाइसिन (Actinomycin)

2. एस्पिरिन (Aspirin)

3. एलेंड्रोनेट (Alendronate)

4. ऐमियोडैरोन (Amiodarone)

5. एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid)

6. एटोरवास्टेटिन (Atorvastatin)

7. अनिसिंडियोन (Anisindione) 

8.  बोर्टेज़ोमिब (Bortezomib)

9.  बर्थ कंट्रोल पिल्स (Birth Control Pills)

10. कैपेसिटाबाइन (Capecitabine) 

11. कोलेस्टारामिन (Cholestyramine)

12. कोलीसेवेलम (Colesevelam)

13. कोलस्टिपोल (Colestipol)

14. डिकुमारोल (Dicumarol)

15. फ्लूरोरासिल (Fluorouracil)

16. ऑरलिस्टेट  (Orlistat)

17. सेवेलमेर (Sevelamer)

18. वारफरिन (Warfarin)

19. मधुमेह विरोधी दवाऐं (Anti-diabetic Drugs)

ये भी पढ़े- धूम्रपान छोड़ने के घरेलू उपाय

जिंकोविट टैबलेट के फायदे – Benefits of Zincovit Tablet

दोस्तो, जिंकोविट टैबलेट विटामिन और खनिज के सप्लीमेंट के रूप में ली जाती है। इसके निम्नलिखित फायदे होते हैं –

1. पोषक तत्वों की कमी को पूरा करे।

2. कमजोरी और थकान दूर करे।

3. आंखों की दृष्टि बनाये रखे व अन्य नेत्र रोगों की समस्या में फायदा करे। 

4. भूख ना लगने की समस्या दूर करे। 

5. त्वचा रोगों में फायदेमंद।

6. हड्डियों को मजबूती दे।

7. एनीमिया रोग में फायदेमंद।

8. पाचन प्रणाली को मजबूत करे।

9. बालों को स्वस्थ रखे, इनको झड़ने, टूटने और जल्दी सफेद होने से बचाये। 

10. मानसिक तनाव से राहत दिलाये।

11. हार्मोन संतुलन को बनाये रखे।

12. मल त्याग को आसान करे।

13. दस्त से राहत दिलाये।

14. संक्रमणों से बचाव करे।

15. सर्जरी के बाद की कमजोरी को दूर करे। 

जिंकोविट टैबलेट के नुकसान – Side Effects of Zincovit Tablet

दोस्तो, जिंकोविट टैबलेट के कोई खास साइड इफैक्ट नहीं होते, हां अधिक मात्रा में खाने से जरूर नुकसान हो सकते हैं। सामान्य रूप से सही मात्रा में खाने से कुछ व्यक्तियों को निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं –

1. मुंह का स्वाद खराब हो जाना। 

2.  गले में सूजन हो जाना। 

3.  मांसपेशियो, जोड़ों में दर्द और कमजोरी महसूस करना। 

4. मुंह सूखना, हमेशा प्यास लगना। 

5. सोने में दिक्कत होना।

6. हृदय गति तेज होना।

7. एलर्जी होना,

8. खुजली हो जाना।

ये भी पढ़े- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपाय

9. जी घबराना, मिचलाना, उल्टी होना।

10. खांसी होना।

11. मूत्र संबंधी समस्या होना जैसे अधिक और बार-बार मूत्र आना।

12. पथरी बनने की संभावना।

Conclusion – 

दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको जिंकोविट टैबलेट के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिंकोविट टैबलेट क्या है, जिंकोविट टैबलेट के पोषक तत्व, इसके पोषक तत्वों का विस्तार से विवरण, जिंकोविट टैबलेट की कार्य प्रणाली, जिंकोविट टैबलेट की मात्रा और अवधि, स्टोरेज, जिंकोविट टैबलेट का उपयोग कब नहीं करना चाहिये और विशेष दवाऐं जिनके साथ जिंकोविट टैबलेट नहीं लेनी चाहिये, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस लेख के माध्यम से जिंकोविट टैबलेट के फायदे और नुकसान भी बताये। आशा है आपको ये लेख अवश्य पसन्द आयेगा। 

दोस्तो, इस लेख से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो लेख के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह लेख आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और  सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह लेख केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
जिंकोविट टैबलेट के फायदे
Article Name
जिंकोविट टैबलेट के फायदे
Description
दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको जिंकोविट टैबलेट के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिंकोविट टैबलेट क्या है, जिंकोविट टैबलेट के पोषक तत्व, इसके पोषक तत्वों का विस्तार से विवरण, जिंकोविट टैबलेट की कार्य प्रणाली, जिंकोविट टैबलेट की मात्रा और अवधि, स्टोरेज, जिंकोविट टैबलेट का उपयोग कब नहीं करना चाहिये।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “जिंकोविट टैबलेट के फायदे – Benefits of Zincovit Tablet in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *