Advertisements

फूलगोभी खाने के फायदे – Benefits of Eating Cauliflower in Hindi

फूलगोभी खाने के फायदे

दोस्तो, आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे जो मिल तो हर मौसम में जाती है परन्तु इसे खाने का मजा सर्दियों में ही आता है। अन्य मौसम की तुलना में इसका स्वाद सर्दियों में बहुत अच्छा लगता है। यह एक ऐसी सब्जी है जो लग्न, विवाह समारोह, धार्मिक समारोह तथा अन्य सभी समारोहों में अवश्य बनती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फूलगोभी की जिसका रूप रंग देखते ही बनता है। यह सब्जी की दुकान की रौनक कहलाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फूलगोभी की जिसका वर्चस्व पूरे विश्व में है। फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे विश्व की शीर्ष 10 लाभप्रद सब्जियों में सम्मलित किया गया है। फूलगोभी के पोषक तत्वों को देखते हुए विश्व में 100 से भी अधिक देशों में इसकी खेती की जाती है। शाकाहारियों के अतिरिक्त मांसाहारी भी इसको बहुत पसंद करते हैं। आखिर ऐसा क्या है इस फूलगोभी में। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “फूलगोभी खाने के फायदे “।

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आपको फूलगोभी के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और यह भी बताएगा कि इसे खाने के क्या फायदे होते हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं कि फूलगोभी क्या है और इसकी खेती कहां होती है। फिर, इसके बाद बाकी बिंदुओं पर जानकारी देंगे।

फूलगोभी क्या है? –  What is Cauliflower?

फूलगोभी एक सब्जी है जो सर्दी के मौसम में बहुतायत में उपलब्ध होती है। इसका स्वाद भी सर्दियों में बहुत भाता है। फूलगोभी पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों मे उगाई जाती है। फूलगोभी पौधे का तना मोटा होता है। यह पौधा 1.6 फुट तक ऊंचा हो जाता है। यह पत्तियों से घिरा रहता है। पत्तियों के बीच एक बहुत बड़े आकार का सफेद रंग का फूल उगता है। यही फूल, “फूलगोभी” कहलाता है। इस फूल के नीचे बहुत सारे डंठल होते हैं जो तना नुमा मोटे डंठल से जुड़े होते हैं।

Advertisements

इन सब को भी गोभी के साथ पकाया जाता है। ये बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इनको कच्चा भी खाया जा सकता है। सफेद फूलगोभी के अतिरिक्त पीले, गुलाबी और हरे रंग की फूलगोभी भी मिलती है। पीले रंग की फूलगोभी को कैरेटीना (Carotene), गुलाबी रंग की फूलगोभी को एलिनटीला (Alentilla) और हरे रंग की फूल गोभी को ब्रोकली (Broccoli) कहा जाता है।

फूलगोभी 0,5 किलोग्राम से लेकर 2,5 किलोग्राम तक वजनी हो सकती है। ब्रैसिकेसी (Brassicaceae) परिवार से संबंध रखने वाली फूलगोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार बोट्राइटिस (Brassica oleracea var। botrytis) है। इसे अंग्रेजी में Cauliflower कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- बंद गोभी खाने के फायदे

Advertisements

फूलगोभी की खेती कहां होती है? – Where is Cauliflower Cultivated?

1. साइप्रस और  इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र को फूलगोभी का उत्त्पति स्थान माना जाता है।

2. फूलगोभी की खेती विश्व में 100 से भी अधिक देशों में की जाती है। इनमें चीन, अमेरिका, स्पेन, मेक्सिको, इटली, टर्की, फ्रांस, पाकिस्तान, बांग्लादेश, एलजीरिया, पोलैंड, जापान, इंडोनेशिया, यूनाइटेड किंगडम, वियतनाम, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मिस्र, नीदरलैंड, ताइवान, जॉर्डन, पुर्तगाल, ईरान, रोमानिया, यूनान, न्यूज़ीलैंड, सीरिया, चिली, इजराइल, कोलंबिया, रूसी संघ, यूक्रेन, इराक, लेबनान, थाईलैंड, फिलिपींस, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, हंगरी, लीबिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, भूटान, नेपाल आदि देश प्रमुख हैं। 

3. भारत में फूलगोभी की खेती उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और पंजाब राज्यों में की जाती है।

फूलगोभी के गुण – Properties of Cauliflower

  • फूलगोभी की तासीर ठंडी होती है।
  • फूलगोभी का स्वाद बहुत हल्का सा कड़वापन लिए होता है। 
  • फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीकैंसर, एंटीडायबिटिक, एंटीलिपिडेमिक आदि गुण मौजूद होते हैं।
  • फूलगोभी में विटामिन-सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स और फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे खनिज पाए जाते हैं। 

फूलगोभी के पोषक तत्व (मात्रा प्रति 100 ग्राम) – Nutrients in Cauliflower (Quantity per 100g)

  • पानी : 92 ग्राम
  • एनर्जी : 25 Kcal
  • फैट : 0.28 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल : 0.00 मिलीग्राम
  • प्रोटीन : 1.92 ग्राम
  • शुगर : 1.9 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट : 4.97 ग्राम
  • फाइबर : 2.0 ग्राम
  • कैल्शियम : 22 मिलीग्राम
  • पोटेशियम : 299 मिलीग्राम 
  • फास्फोरस : 44 मिलीग्राम
  • आयरन : 0.42 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम : 15 मिलीग्राम
  • मैंगनीज : 0.155 मिलीग्राम
  • सोडियम : 30 मिलीग्राम
  • जिंक : 0.27 मिलीग्राम
  • कॉपर : 0.039 मिलीग्राम
  • विटामिन-सी : 48.2 मिलीग्राम
  • विटामिन-ई : 0.08 मिलीग्राम
  • विटामिन-के : 15.5 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-बी1
  • (थायमिन) : 0.05 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी2 
  • (रिबोफ्लेविन) : 0.06 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी3 
  • (नायसिन) : 0.507 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी5 
  • (पैंटोथेनिक एसिड) : 0.667 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी6 
  • (पाइरिडोक्सिन) : 0.184 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी9 
  • (फोलेट) : 57 माइक्रोग्राम 
  • ल्यूटिन-जेक्सैंथिन : 1 माइक्रोग्राम

फूलगोभी के उपयोग –  Uses of Cauliflower

फूलगोभी का उपयोग के उपयोग निम्न प्रकार से किए जा सकते हैं –

  • फूलगोभी का सामान्य रूप से सब्जी बनाई जाती है।
  • फूलगोभी को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है।
  • फूलगोभी का सूप भी बनाया जा सकता है। 
  • फूलगोभी के परांठे भी बनाए जाते हैं।
  • फूलगोभी का अचार बनाया जाता है।
  • फूलगोभी के पकौड़े भी बनाए जाते हैं।

फूलगोभी खाने का सही समय – The Right time to Eat Cauliflower

1. फूलगोभी की सब्जी कभी भी खाई जा सकती है।

2. सुबह के नाश्ते में फूलगोभी के पकौड़े खाए जा सकते हैं। 

3. दोपहर को फूलगोभी के साथ शिमला मिर्च, किशमिश और सफेद सिरका मिलाकर सलाद के रूप में खा सकते हैं।

4. शाम को फूलगोभी का सूप बनाकर पीया जा सकता है।

फूलगोभी कितनी खानी चाहिए? – How much Cauliflower Should one Eat?

1. इस बारे में कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है परन्तु आहार विशेषज्ञों का मानना है कि एक दिन में एक कटोरी सब्जी खाई जा सकती है। 

2. पकौड़े भी कम ही खाने चाहिएं केवल स्वाद के लिए ना कि पेट भरने के लिए। 

3. फूलगोभी का परांठा एक या दो खाया जा सकता है, इससे ज्यादा नहीं।

ये भी पढ़ें- शलजम खाने के फायदे

फूलगोभी खाने के फायदे – Benefits of Eating Cauliflower

और अब देखते हैं फूलगोभी के फायदे जो निम्न प्रकार हैं – 

1. इम्युनिटी बढ़ाए (Boost your Immunity)- फूलगोभी में विटामिन-सी की उच्च मात्रा होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्युनिटी बूस्ट करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। फूलगोभी में मौजूद फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, ज़िंक आदि खनिज भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Beneficial for the Digestive System)- फूलगोभी खाने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है क्योंकि भोजन को पचाने में पाचन तंत्र को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती और समय की भी बचत होती है। दरअसल फूलगोभी में फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो भोजन को रसादार बना देता है जिससे भोजन जल्दी पच जाता है। इसके अतिरिक्त फाइबर मल को नरम और ढीला करता है जिससे इसे त्यागने में आसानी रहती है। पेट प्राकृतिक रूप से साफ़ रहता है और कब्ज की शिकायत नहीं रहती। 

3. वजन कम करे (Lose Weight)- फूलगोभी में फैट की बहुत कम मात्रा है और फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। गोभी खाने के बाद बहुत लंबे समय तक भूख नहीं लगती, आपका पेट भरा-भरा रहता है। पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। 

प्रोटीन और कार्ब्स भूख नहीं लगने देते। वैसे भी फूलगोभी कम ग्लाइसेमिक लोड की श्रेणी आती है जो रक्त में शुगर लेवल की वृद्धि को बताती है। कम ग्लाइसेमिक लोड और उच्च फाइबर का संयोजन वजन कम करने में सहायक माने जाते हैं। 

4. डायबिटीज में फायदेमंद (Beneficial in Diabetes)- फूलगोभी के फायदे टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी देखे जा सकते हैं। क्योंकि फूलगोभी मौजूद फेनोलिक कंपाउंड  एंटीडायबिटिक, एंटीलिपिडेमिक और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव छोड़ते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज मरीजों को राहत पहुंचाते हैं। फूलगोभी, डायबिटीज के आरंभिक चरण को रोकने में भी मदद करती है। 

5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे (Control Blood Pressure)- फूलगोभी में पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है और सोडियम की कम। यह कॉम्बिनेशन ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। फूलगोभी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। 

लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो में रहता है उनको फूलगोभी का सेवन बहुत कम करना चाहिए। जो लोग रक्त को पतला करने की दवा ले रहे हैं उनको फूलगोभी को अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-के, रक्त के थक्के जमा सकता है।

6. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे (Control Cholesterol)- फूलगोभी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है। बढ़ता हुआ खराब वाला कोलेस्ट्रॉल LDL हमेशा ही हृदय के लिए जोखिम भरा होता है क्योंकि इससे रक्तवाहिकाओं में प्लाक जम जाता है जिससे रक्त प्रवाह में रुकावट आती है। फूलगोभी में मौजूद फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड भी खराब वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं जिससे धमनियों का कठोर होने से बचाव होता है। 

फूलगोभी में हाइपोकोलेस्टेरॉलिक प्रभाव होता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है। वैसे भी फूलगोभी कोलेस्ट्रॉल मुक्त होती है, इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।

ये भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

7. हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद (Beneficial for Heart Health)- फूलगोभी एक क्रुसिफेरस सब्जी है जोकि हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है। क्रुसिफेरस सब्जियों में आइसोथियोसाइनेट्स (Isothiocyanates) नामक मॉलिक्यूल प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना फूलगोभी खाई जा सकती है या इसका रस पीया जा सकता है। 

वैसे भी फूलगोभी से खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता, वजन कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है, ये ही हृदय स्वास्थ के शत्रु होते हैं।

8. कैंसर से बचाव करे (Prevents Cancer)- एक अनुसंधान यह बताता है कि ब्रेसिक्‍का सब्जियों में, जिसमें फूलगोभी भी शामिल है, कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम कर, कैंसर से बचाने की क्षमता होती है जैसे कि फेफड़े के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मूत्राशय के कैंसर, डिम्बग्रंथि के कैंसर और ग्रीवा कैंसर। वस्तुतः फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स, सुल्फोराफेन और इसोथियोसाइनेट्स जैसे स्वस्थ यौगिक प्रदान करते हैं। इन यौगिकों को इन्डोल -3 कार्बनोल कहा जाता है। ये कैमोप्रिस्टिव और एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव छोड़ते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने और विकसित होने को रोकते हैं। 

9. हड्डियां मजबूती बनें (Bones Become Stronger)- फूलगोभी में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। कैल्शियम हड्डियों के विकास और मजबूती के लिये आवश्यक और महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। यह कैल्शियम अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density – BMD) के स्तर में वृद्धि करने का काम करता है जिससे हड्डियों का ग्रोथ होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

कैल्शियम के अतिरिक्त फूलगोभी में फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, ज़िंक, कॉपर जैसे खनिज और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं जो अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density – BMD) के स्तर में वृद्धि करने का काम करते हैं जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। फूलगोभी में मौजूद विटामिन-के हड्डियों की क्षति को रोकने का काम भी करता है। 

10. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (Beneficial for Brain Health)- फूलगोभी मस्तिष्क स्वास्थ के लिए भी अत्यंत लाभदायक होती है। इसमें उपस्थित पोटेशियम और विटामिन-बी6 मस्तिष्क स्वास्थ को स्वस्थ बनाए रखते हैं। फूलगोभी में मौजूद कोलिन और फास्फोरस, कोशिका झिल्ली की मरम्मत में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। फूलगोभी में मौजूद पोटेशियम और विटामिन-बी 6, न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम को ठीक रखने, याददाश्त, मनोदशा, मस्तिष्क के विकास, नर्वस तंत्रिका में उचित संचार को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

फूलगोभी खाने के नुकसान – Disadvantages of Eating Cauliflower

फूलगोभी खाने से हो सकते हैं निम्नलिखित नुकसान – 

1. फूलगोभी के अधिक सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि पेट में गैस बनना, पेट में दर्द होना, मितली, उल्टी, दस्त लगना आदि।

2. फूलगोभी में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने के कारण यह किडनी में पथरी बनने की वजह बन सकती है।

3. फूलगोभी में विटामिन-के भी होता है। फूलगोभी के अधिक खाने से विटामिन-के रक्त के थक्के जमा सकता है। जो लोग रक्त पतला करने की दवा ले रहे हैं उनको फूलगोभी को अवॉइड करना चाहिए।

4. कुछ लोगों को फूलगोभी से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा में खुजली, सांस लेने में परेशानी और सूजन की समस्या हो सकती है। 

Conclusion – 

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको फूलगोभी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फूलगोभी क्या है, फूलगोभी की खेती कहां होती है, फूलगोभी के गुण, फूलगोभी के पोषक तत्व, फूलगोभी के उपयोग, फूलगोभी खाने का सही समय और फूलगोभी कितनी खानी चाहिए, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से फूलगोभी खाने के बहुत सारे फायदे बताए और फूलगोभी खाने के कुछ नुकसान भी बताए। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
फूलगोभी खाने के फायदे
Advertisements
Article Name
फूलगोभी खाने के फायदे
Description
आज के आर्टिकल में हमने आपको फूलगोभी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फूलगोभी क्या है, फूलगोभी की खेती कहां होती है, फूलगोभी के गुण, फूलगोभी के पोषक तत्व, फूलगोभी के उपयोग, फूलगोभी खाने का सही समय और फूलगोभी कितनी खानी चाहिए, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page