Advertisements

जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Cumin Water

हैलो प्रिय मित्रगण स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। हमारा आज का टॉपिक है जीरा पानी पीने के फायदे।  हमने आपको पिछले लेख में जीरा के बताया था कि जीरा तीन प्रकार का होता है। काला जीरा, सफेद जीरा और जंगली जीरा। हमने बताया था कि काला जीरा और सफेद जीरा दोनों का ही उपयोग मसाले बनाने के लिये किया जाता है परन्तु काले जीरे की खुश्बू सफेद जीरे से कम होती है और कीमत बहुत ज्यादा। काला जीरा थोड़ा मोटा होता है।  जंगली जीरा का उपयोग  बुखार, खांसी, पेचिस। दमा आदि बीमारियों में और अनेक प्रकार के संक्रमण नियंत्रण के लिए किया जाता है। दोस्तो, हमने काले और सफेद जीरे के फायदे और नुकसान पर भी प्रकाश डाला था। 

आज के लेख में हम आपको बतायेंगे जीरा पानी के बारे में। जीरा पानी पीने के क्या फायदे होते हैं और क्या नुकसान हो सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि जीरा पानी क्या होता है और इसको  कैसे बनाया जाता है।

Advertisements
जीरा पानी पीने के फायदे
Advertisements

जीरा का पानी क्या है? – what is Cumin Water

रात को पानी में जीरा डालकर रख दिया जाता है। सुबह तक पानी में भीगे रहने के कारण जीरे के पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। पानी भी पीले रंग का हो जाता है। 

Advertisements

जीरा पानी बनाने का तरीका – How to Make Cumin Water

दोस्तो, यूं तो आपको भिन्न भिन्न प्रकार के जल जीरा यानि जीरा पानी बनाने की विधियां मिल जायेंगी लेकिन हम आपको सादा जीरा पानी बनाने की विधि बताते हैं – 

ये भी पढ़े- जीरा के फायदे

1. एक या दो चम्मच जीरा लेकर एक ग्लास पानी में डाल कर रात भर के लिये रख दें। यदि तांबे के ग्लास या अन्य तांबे के बर्तन में पानी लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सुबह इसे छान कर, खाली पेट पी लें।

Advertisements

2. रात में एक ग्लास पानी में 2 बड़े चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह इस जीरे वाले पानी को उबाल, कर छान कर चाय की तरह पीयें।

3. 100 ग्राम जीरे को धीमी आग पर हल्का सा भून लें।  ठंडा होने पर बारीक पीस लें और किसी एयर टाईट डब्बे में भर के रख लें। जब आपकी इच्छा हो, एक ग्लास पानी में आधा चम्मच जीरा पाउडर, थोड़ा सा काला नमक और आधे नींबू को निचोड़ कर पी जायें। 

जीरा पानी के गुण – Quality of of Cumin Water

जीरा पानी में काफी मिनरल पाए जाते हैं। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन ए, सी, ई, तांबा (Copper), कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीज और सेलेनियम आदि तत्व होते हैं। ये सभी शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं।

दोस्तो, अब बताते हैं आपको जीरा पानी पीने के फायदे।

जीरा पानी पीने के फायदे –  Benefits of Cumin Water

1. मोटापा घटाये/वजन करे (Weight Loss)- वजन कम करने का सबसे अच्छा और आसान घरेलू देसी उपाय है जीरा पानी। एक चम्मच जीरे में केवल 7 कैलोरी होती है। लेकिन जीरा पानी में  जीरो कैलोरी मिलेगी। और फाइबर की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो भूख को कम करता है। जीरा पानी पेट की फालतू चर्बी को गला देता है। यह पानी शरीर में चयापचय (Metabolic) दर को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद कर करता है। जीरा पानी पावरफुल डिटॉक्सिफाइयिंग एजेंट के रूप में अपना काम करता है, शरीर के विषाक्त पदार्थों को खत्म करता है। स्वास्थ विशेषज्ञ के अनुसार सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक  88 अधिक वजन वाली महिलाओं को तीन महीन तक प्रतिदिन 3 ग्राम जीरा दिया गया। और तीन महीने बाद उन महिलाओं के वजन, कमर के आकार और फैट मास में कमी पाई गई। तो नि:सन्देह सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना वजन कम करने में लाभकारी है। 

2. पाचन तंत्र के लिए वरदान है जीरा पानी (Digestive System)- जीरा पानी को पेट के लिये अमृत कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगा क्यों कि यह भोजन को प्राकृतिक तौर पर अच्छी तरह पचाता है। और मल त्याग में सुधार करता है। इसमें कई एंजाइम होते हैं जो शरीर में शुगर, फैट, और कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) को खत्म करने में मदद करते हैं। जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं। और पाचन प्रणाली मजबूत बनती है। इसमें एंटी-गैस केमिकल्स भी होते हैं जो गैस की समस्याओं को समाप्त करते हैं। 

3. डीटॉक्सीफाई (Detoxify)- गंदगी/विषैले पदार्थ हमारे शरीर के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी होते हैं जिससे अनेकों बीमारियां होने की संभावना रहती है। शरीर को, अंदर से गंदगी/विषैले पदार्थों से मुक्त करवाना, पोषण देना और आराम पहुंचाना डिटॉक्सिफिकेशन कहलाता है। जीरा पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे सभी विषैले पदार्थ (टॉक्सिन्स) बाहर निकल जाते हैं जिससे किडनी, त्वचा, फेंफड़े, आंत आदि स्वस्थ रहते हैं। मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी होता है। जीरा पानी से शरीर में नई और स्वस्थ कोशिकायें  बनती हैं।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये (Immune System)- जीरा पानी में  मौजूद आयरन और मिनरल, (विशेषकर आयरन) प्रतिरक्षा प्रणाली के अनुरूप कार्य करते हैं। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आयरन बेहद जरूरी है। और सबसे बड़ी बात ये कि इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण संक्रमण के खतरे को भी कम करता है। 

5. एनीमिया में फायदेमंद (Benefits of Anemia)- खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाये तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाती। यह कमी होती है आयरन की कमी के कारण। इसे एनीमिया कहते हैं। एनीमिया की समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है। जीरा पानी इस समस्या का रामबाण उपचार है। जीरा पानी आयरन का भरपूर श्रोत है जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। जीरा पानी का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

6. रक्तचाप के लिए (Blood Pressure)- जीरा पानी का सेवन बढ़ते रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पोटैशियम भी होता है जो कोशिकाओं और शरीर के तरल पदार्थों के लिए आवश्यक है। एक वैज्ञानिक रिसर्च से पता चलता है कि जीरा में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने के लिए जाने जाते हैं। 

7. कब्ज में फायदेमंद (Constipation)- जीरा पानी के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यह पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित कर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। भोजन को अच्छी तरह पचने में मदद करता है। पेट की गैस, अम्लता, जी मिचलाना आदि समस्या में राहत देता है। 

8. भूख कम लगना(Loss of Appetite)- जीरे का पानी पीने से आपको बेवजह/असमय भूख नहीं लगती। इस कारण आप फालतू के खाने से और जंक फूड आदि से बच जाते हैं। इसका अच्छा असर वजन कम करने में पड़ता है। 

9. एंटी-इंफ्लेमेट् (Anti-inflammation)- जीरा पानी लिवर के लिये भी फायदेमंद है। जीरा में थाइमोक्विनोन नामक केमिकल होता है जो लिवर की सूजन कम करने लिवर के काम को सही तरह चलाने में सहायक होता है। जीरा पानी का उपयोग लिवर के लिये बहुत ही अच्छा प्राकृतिक तरीका है। 

10. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद (Pregnant Women)- जीरा पानी फायदेमंद और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके पीने से महिलाओं और गर्भस्थ को आयरन की कमी नहीं होगी। वैसे भी दर्द, गैस, पेट फूलना, रात में नींद ना आना, कब्ज आदि में भी फायदा होगा। 

11. शरीर को रखे हाइड्रेट (Hydrate the Body)- जीरा पानी हमारे शरीर की कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखता है। जीरा पानी में एक नींबू का रस मिलायें और थोड़ा सा शहद। ये आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। सुबह के समय वर्कआउट करने के बाद की कमजोरी से बचायेगा।  

12. जल प्रतिधारण से बचाये (Water Retention)- ज्यादा नमक खाने से या पानी ना पीने के कारण जल प्रतिधारण की समस्या होती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में पोटेशियम महत्वपूर्ण तत्व है। जल जीरा में पोटेशियम की मात्रा होने के कारण जल प्रतिधारण की समस्या नहीं होगी।

ये भी पढ़े- मूंगफली के फायदे और नुकसान

13. बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करे (Bad Cholesterol)-  हम पहले बता चुके हैं कि जीरा पानी फैट को कम करके वजन कम करता है। साथ ही साथ यह बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं होतीं। 

14. श्वसन सम्बंधी (Respiratory Health)-  जीरा पानी श्वसन सम्बंधी समस्याओं में बहुत लाभकारी है। जीरा पानी की एंटी कंजेस्टिव सामग्री सीने में जमा बलगम को साफ करती है। जीरा पानी के सेवन से गले की खराश, खांसी, सर्दी और अन्य सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। 

15. त्वचा के लिए (Skin)- जीरा पानी में विटामिन-ए और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। ये एंटी-एजिंग प्रभाव को बढ़ाकर त्वचा को ढीला पड़ने से रोकते हैं और त्वचा को युवा बनाये रखने में मदद करते हैं। साथ ही साथ त्वचा को चमकदार बनाते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये  जीरे को उबालकर एंटी-मुंहासे टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

16. बालों को स्वस्थ रखे (Hair Healthy)- जीरा के बीज से बने एसेंशियल ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं। जो एंटीडैंड्रफ की तरह काम कर डैंड्रफ को दूर कर सकता है। अत: जीरा पानी में मौजूद विटामिन और खनिज जड़ों से बालों को पोषण कर सकते हैं बालों को स्वस्थ्य बना सकते हैं। जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। 

17. कामोत्तेजना को बढ़ाये (Sexual Arousal)-  एक चुटकी काली मिर्च और शहद को जीरा पानी में मिला कर पीया जाये तो यह कामोत्तेजना को और काम शक्ति को बढ़ा सकता है।

जीरा पानी पीने के नुकसान – Side Effects of Cumin Water

दोस्तो, किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है। माना कि जीरा पानी पीने के बहुत फायदे हैं लेकिन बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं।

1. पेट में जलन हो सकती है। 

ये भी पढ़े- अजवाइन के फायदे

2.  पेट में दर्द, जी मिचलाना, सिर चकराना आदि। 

3. ब्लड शुगर तेजी से कम हो सकता है। 

4. लंबे समय तक और ज्यादा सेवन से जीरे में मौजूद तेल लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। 

5. इसमें नारकोटिक प्रॉपर्टीज होती है, इस वजह से  दिमाग के सही से काम न करने की समस्या हो सकती है।

6. मासिक धर्म के समय अधिक रक्तश्राव हो सकता है।

7. जीरा पानी से एलर्जी भी हो सकती है।

8. किसी भी सर्जरी से पहले जीरे या जीरे के पानी का सेवन बंद कर देना चाहिये क्‍योंकि सर्जरी के दौरान ब्‍लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखना जरूरी होता है।

Conclusion

दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको जीरा पानी के विषय में बताया। जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी दी।  आशा है आपको ये पसन्द आयेगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों या सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर करें। ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो हमारा आज का यह लेख आपको कैसा लगा।  कृपया अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health- Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer- यह लेख केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर उत्तरदायी नहीं है।  कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

3 thoughts on “जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Cumin Water

  1. Advertisements
  2. Very good and meaningful article, please also let us know how long it can be taken safely for a healthy body

  3. Advertisements
  4. It’s an remarkable post in support of all the web people; they will get
    advantage from it I am sure.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *