दोस्तो, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। हमारा आज का टॉपिक है बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान। जी हां, आज के प्रदूषण भरे वातावरण और खान पान में आये बदलाव के कारण असमय ही बाल सफेद हो रहे हैं। जवान हो या वृद्ध, स्त्री या पुरुष सभी इस समस्या से परेशान हैं। इतना ही नहीं, बालों का गिरना, टूटना, दोमुंहे बाल, रूसी (डैन्डर्फ) आदि की समस्या आम बात है। इन सबसे सौन्दर्य की हानि भी होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिये लोगबाग बालों को कलर (डाई) करते हैं। बाजार में बिकने वाली, रसायन युक्त मेहंदी, रंग, शैम्पू कन्डीशनर आदि में पाये जाने वाले खतरनाक रसायनों से वाकिफ़ होकर लोगों का रुझान प्राकृतिक मेंहदी की तरफ हो गया है।
बालों में मेहंदी लगाने के फायदे – Balo me Mehndi Lagane ke Fayde
1. सिरदर्द या माइग्रेन(Headache or Migraine)- सिरदर्द या माइग्रेन जैसी परेशानियों के लिए मेहंदी एक उत्तम विकल्प है। मेहंदी को पीसकर सिर पर लगाने से काफी फायदा होगा क्योंकि ठंडी तासीर का गुण होने के कारण ये सिर में ठंडक प्रदान करेगी।
2. बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करे (Provide Natural Color)- मूलतः मेहंदी का प्रयोग बालों को रंगने के लिए किया जाता है। यह आपके बालों को प्राकृतिक रूप से रंग देती है। शुद्ध मेहंदी को बालों में लगाने से बाल चमकदार हो जाते हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते।
ये भी पढ़े- पेट में गैस बनने का देसी इलाज
3. बालों को मजबूत बनाये (Make Hair Stronger)- मेहंदी बालों को बाहरी पोषण देने के साथ साथ अंदर से भी बालों की जड़ को मजबूती देती है जिससे बालों का झड़ना रुक जाता है। मेहंदी के साथ मेथी भिगोकर लगाने से बेहद कम समय में ही बालों के गिरने की समस्या से राहत मिल जायेगी।
4. लंबी बीमारी के बाद बालों का झड़ना (Hair fall)- यदि लंबी बीमारी से उठे हैं और बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो मेहंदी को गर्म पानी में घोल कर हर दो-तीन दिन में बालों की जड़ों में लगायें। बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
5. बाल बनें घने और चमकदार (Thick and Shiny)- मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मेथी पाउडर मिलाकर लगायें और 1 से 2 घंटे के बाद बाल धो लें। बाल काले, घने और चमकदार होंगे।
6. रुसी (डैंड्रफ) को खत्म करे (Eliminate Dandruff)- नींबू और दही दोनों ही चीजें एसिडिक होती हैं। इन दोनों को मेंहदी में मिला कर हर सप्ताह बालों में लगाने से रुसी की समस्या दूर हो जायेगी। मेहंदी में नैसर्गिक ऐंटीफंगल और ऐंटीमाइक्रोबिअल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को ठंडक पहुंचाते हैं और खुजली को कम करने में मदद करते हैं। इससे सिर में होने वाली खुजली भी खत्म हो जायेगी।
7. बालों की कंडीशनिंग (Hair Conditioning)- मेंहदी बालों को कंडीशन करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सूखे बाल अधिक टूटते हैं और मेहंदी इस सूखेपन से छुटकारा दिलाने का एक अच्छा तरीका है। मेहंदी, एक अंडा और थोड़ी सी दही का मिश्रण बालों की कंडिशनिंग के लिये बेहतर है। लेकिन केवल कंडिशनिंग के लिये ही लगाना है तो 15-20 मिनट तक के लिए ही लगायें और सिर धो लें।
8. बालों को सिल्की और सेहतमंद बनाये (Make Silky and Healthy)- मेहंदी में टैनिन पाया जाता है जो बालों के कॉर्टेक्स में जाकर उन्हें पोषण देता है और मजबूत बनाता है, इससे बाल सेहतमंद और सिल्की बनते हैं। इसके अलावा मेहंदी ऑयली बालों के लिए बेहद कारगर है।
9. तैलीय प्रक्रिया को कम करें (Reduce the Oily Process)- मेहंदी बालों में तेल उत्पादन की प्रक्रिया को कम करने का काम भी करती है, जिससे बाल ऑयली या चिपचिपे नज़र नहीं आते हैं।
मेंहदी में मिला सकते हैं निम्नलिखित वस्तुएँ –
इस प्राकृतिक उपहार मेहंदी का भरपूर फायदा उठाने के लिये आवश्यक है कि मेहंदी में कुछ ऐसी वस्तुएं संतुलित मात्रा में मिलाई जायें जिससे सही मिश्रण तैयार हो और विभिन्न प्रकार के फायदे मिल सकें। डालते हैं इस पर नज़र –
ये भी पढ़े- Giloy के फायदे और नुकसान
1. लोहे की कढ़ाई में चार चम्मच मेंहदी पाउडर, दो चम्मच आंवला पाउडर को चायपत्ती के पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें।
2. चार चम्मच मेंहदी पाउडर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच अंडे की सफेदी मिला सकते हैं।
3. सर्दियों में मेहंदी पेस्ट में कुछ लौंग डाल दें। यह ठंड से बचाव करेगी।
4. सर्दियों में मेहंदी में तेल, चाय का पानी या कॉफी जरूर मिला लें। सूखा आंवला, शलगम जूस, दालचीनी, अखरोट आदि को मेहंदी में मिक्स कर सकते हैं।
5. मेहंदी में दही मिलाने से बाल ड्राई नहीं होते हैं और बहुत ही मुलायम और चमकदार नजर आते हैं।
6. डैंड्रफ दूर करने और स्कैल्प के फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने लिये मेहंदी के घोल में नींबू का रस मिला लेना चाहिये।
7. मेहंदी में चायपत्ती मिलाने का इस्तेमाल भी बालों को कलर देने के लिए किया जाता है। चाय में टैनीन तत्व होते हैं जो बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाते हैं। मेहंदी पाउडर में चायपत्ती को पानी में उबालकर मिक्स कर लीजिये। और रातभर के लिये छोड़ दीजिये।
8. मेहंदी में कॉफी पाउडर या लिक्विड मिला सकते हैं। इससे बालों पर मेहंदी का काफी अच्छा रंग चढ़ता है। लिक्विड के रूप में प्रयोग करने के लिए थोड़े से पानी में कॉफी डालकर पानी को अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने के बाद उस पानी को मेहंदी पाउडर में डालकर मेहंदी घोल लीजिए।
9. मेहंदी में अंडा मिलाना बालों के लिये बेहद फायदेमंद है। अंडे का प्रोटीन तत्व यानी इसका पीला भाग बालों को मजबूत बनाता है और सफेद भाग बालों को साफ करता है। अंडे में मौजूद सिलिकॉन, सल्फर, विटामिन डी और ई, बालों को पोषण देने के साथ-साथ रुखेपन से भी छुटकारा दिलायेंगे।
(गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडे का इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहना चाहिए क्योंकि इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया होता है जो गर्भवती को बीमार कर सकता है।)
10. बालों में मेहंदी लगाने से पहले उसमें एक कपूर और एक चम्मच मेथी का पाउडर मिला लें। ये बालों को असमय सफेद होने से बचाएंगे।
11. दो चम्मच मेहंदी पाउडर में दो चम्मच संतरे का रस मिलाएं और शैंपू करने के बाद बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद सिर धो सकते हैं।
12. अंडा और दही का अच्छा मेल बनता है। अगर आप बालों की कंडिशनिंग करने के लिए मेहंदी लगा रहे हैं तो इसमें एक अंडा व थोड़ा दही मिला लें। यह मिश्रण आपके बालों को नमी प्रदान करेगा।
13. गुड़हल के फूल क्रश करके मेहंदी में डालने से मेजेंटा रंग मिल जायेगा।
14. बालों को कलर करने के लिये चुकंदर का जूस बहुत अच्छा विकल्प है। मेहंदी के साथ चुकंदर के जूस को 50:50 के अनुपात में मिलकर लगाने से बालों को प्राकृतिक और बेहतरीन रंग मिल जाता है।
15. रात को मेहंदी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर किसी लोहे की कड़ाही में भिगो दें और फिर सुबह उस मेहंदी में थोड़ा सा कत्था मिला दें, ये आपके बालों को बहुत अच्छा रंग देता है।
कुछ सावधानियां :-
मेंहदी लगाते समय रखें इन बातों का रखें विशेष ध्यान :-
1. बाजार में मिलने वाली मेहंदी की अपेक्षा पत्तों वाली मेहंदी का ही प्रयोग करें। क्यूंकि यह शुद्ध और प्राकृतिक होती है। ताजी मेहंदी के पत्तियों को पीस कर बनाया गया पेस्ट सर्वोत्तम होता है।
2. गर्भावस्था के दौरान बालों को रंगने के लिए केवल शुद्ध मेंहदी का उपयोग करना चाहिये। क्योंकि इसमें कोई रसायन नहीं होता। यह गर्भावस्था के दौरान बालों को रंगने के लिए सुरक्षित है।
3. गर्भावस्था में सर्दी के मौसम में मेंहदी ना लगायें तो ज्यादा बेहतर है क्योंकि इससे ठंड लग सकती है। मेहंदी को गर्मियों में लगाना तो ताजगी से भरपूर हो सकता है।
4. मेहंदी की खुशबू से गर्भवती को जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।
5. मेहंदी को हमेशा लोहे की कड़ाही में ही भिगोना चाहिए। प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में नहीं।
6. मेहंदी को लगाने से पहले कम से कम चार घंटे जरूर भिगोयें तभी मेहंदी का रंग बालों में चढ़ता है।
7. अगर आपकी खोपड़ी (Scalp) पर घाव है, तो बालों में मेंहदी लगाने से बचें।
8. यदि आपको भविष्य में बालों पर एक्सपेरिमेंट करना है तो मेहंदी न लगायें।
9. मेंहदी लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें, ताकि मेंहदी का कलर अच्छे से बालों में चढ़ जायें। बालों को धोते समय कंडीश्नर न लगायें। माथे, गले और कानों पर थोड़ा सा नारियल तेल लगा लें।
ये भी पढ़े- मेथी दाने के फायदे
10. यदि मेहंदी लगाने के बाद शरीर के हिस्सों पर छाले पड़ जायें या कोई अन्य नुकसान हो, तो ठंडे पानी से धो लें। बाद में उस पर नारियल का तेल लगा लें।
11. कभी भी मेहंदी को बालों में 30 मिनट से ज्यादा न रखें।
बालों में मेंहदी लगाने के नुकसान – Balo me Mehndi Lagane ke Nuksan
हम पहले ही कह चुके हैं कि पत्तों वाली मेंहदी शुद्ध होती है क्योंकि इसमें कोई रसायन नहीं होता। इसलिये इसके नुकसान भी नहीं हैं। परन्तु इसमें मिलाये जाने वाली अन्य वस्तुएं के कारण कुछ नुकसान हो सकते हैं। या फिर बाजार में मिलने वाली मेंहदी जिनमें पीपीडी नामक केमिकल मिला होता है जो बालों में कलर लाता है, के कारण कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
1. डाई के रूप में इसका ज्यादा उपयोग करने के कारण कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। मेंहदी में पैराफेनिलेनेडिएमिन नामक एलर्जेंस मौजूद होता है जो त्वचा पर विपरीत प्रभाव डालता है। शरीर का जितना हिस्सा इस केमिकल के संपर्क में आता है उतना ज्यादा यह एलर्जिक रिएक्शन उत्पन्न करता है। बालों में मेंहदी लगाते समय जब यह आंखों के संपर्क में आती है तो आंखें लाल पड़ सकती हैं और आंखों से पानी गिरने की समस्या हो सकती है
2. सिर में खुजली या फफोले जैसी समस्या हो सकती है।
3. मेंहदी में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं जो हेयर शाफ्ट को डैमेज कर देते हैं और बाल रुखे हो जाते हैं।
4. मेहंदी का ज्यादा प्रयोग करने से बाल रुखे और बेजान से नजर आने लगते हैं। ये बालों की नमी को कम कर सकती है।
5. मेंहदी की गंध से हाइपर सेंसिटिविटी हो सकती है।
Conclusion
दोस्तो, आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। मेहंदी का पेस्ट बनाने के बारे में भी बताया और कुछ सावधानियों की तरफ भी आपका ध्यान आकर्षित किया। आशा है आपको यह लेख अवश्य पसन्द आयेगा। कृपया अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health- Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।
Disclaimer- यह लेख केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर उत्तरदायी नहीं है। बालों में मेहंदी लगाने से पहले कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।
Good