Advertisements

बाजरा खाने के फायदे – Benefits of Eating Bajra in Hindi

बाजरा खाने के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसके दाने तो बहुत ही छोटे होते हैं ज्वार के दानों से भी छोटे मगर इसे “मोटा अनाज” कहा जाता है। भूमि की अम्लियता को झेलना, उच्च तापमान को झेलना, जहां गेहूं, मक्का पैदा ना हो वहां पैदा हो जाना, ना अधिक खाद की जरूरत ना अधिक पानी की, ये इसकी विशेषताएं हैं। बाजरा, मनुष्यों का पेट भरने के अतिरिक्त पशुओं का भी पेट भरता है। पोषण तत्वों से भरपूर, तासीर में गर्म, शरीर को ऊर्जा देने वाला और पाचन में आसान बाजरा, अपने गुणों के कारण स्वास्थ के लिये अत्यंत लाभकारी होता है। इसके खाने के बहुत फायदे होते हैं, मगर क्या फायदे होते हैं? दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “बाजरा खाने के फायदे”

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको बाजरे के बारे में विस्तार जानकारी देगा और इसको खाने के फायदे भी बताएगा। तो, सबसे पहले जानते हैं कि बाजरा क्या है और इसकी खेती कहां होती है। फिर इसके बाद बाकी बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।

बाजरा क्या है? – What is a Bajra?

बाजरा, भारत और अफ्रीका में उगाए जाने वाले अनाज की प्रमुख फसल है जो कि मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। गेहूं और मक्का के बाद, बाजरे की सबसे बड़ी फसल मानी जाती है। जहां गेहूं और मक्का की खेती नहीं की जा सकती, वहां बाजरा आसानी से पैदा हो जाता है। यह सूखा प्रधान स्थानों पर उग जाता है और यह उच्च तापमान को भी झेल जाता है। यह भूमि की अम्लियता को भी झेलने में सक्षम होता है। इसकी यह भी विशेषता है कि इसके खेतों को अधिक खाद देने या सिंचाई करने की विशेष जरूरत नहीं होती। 

Advertisements

आज की स्थिति यह है कि विश्व में 2,60, 000 वर्ग किलोमीटर में बाजरे का उत्पादन किया जाता है। बाजरे के पौधा 0.5 – 4 मीटर तक ऊंचा होता है। बाजरे के दाने अंडाकार होते हैं और इनकी लंबाई लगभग 3-4 मिमी होती है। इन दानों का रंग, सफेद, हल्के पीले, भूरे, स्लेटी, नीले या बैंगनी हो सकता है। बाजरे का वानास्पतिक नाम Pennisetum glaucum (Linn.) R. Br. (पेनिसिट्म ग्लॉकम) है और इसे अंग्रेजी में Pearl Millet कहा जाता है।

ये भी पढ़े- दलिया खाने के फायदे

बाजरे की खेती कहां होती है? – Where is Bajra Cultivated?

1. बाजरे का मूल स्थान अफ्रीका को माना जाता है।

Advertisements

2. अफ्रीका, बाजरे के उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। 

3. नामिबिया आदि देशों में भी बाजरे की खेती की जाती है। 

4. बाजरे के उत्पादन में भारत का, विश्व में पहला स्थान है। भारत के राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राज्यों में और उत्तरी कर्नाटक के अर्ध-शुष्क जिलों में बाजरा उगाया जाता है।

बाजरे के गुण – Property of Bajra

1. बाजरे की तासीर गर्म होती है।

2. इसके दानों को कच्चा खाने पर स्वाद में हल्का कड़वाहट महसूस होता है।

3. बाजरे में विटामिन-बी 6, विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-के, नियासिन, रिबोफाल्विन, पैंटोथेकि एसिड, फोलट, फोलिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्‍फोरस, कॉपर, आयरन, मैग्‍नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम आदि पोषक तत्व होते हैं। 

4. बाजरे में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीइंफ्लामेट्री,  एंटीमाइक्रोबॉयल आदि गुण होते हैं। 

बाजरे के पोषक तत्व (मात्रा एक कप बाजरा) – Bajra Nutrients (Quantity 1 cup Bajra)

  • कैलोरी: 207.06
  • प्रोटीन: 6.11 ग्राम
  • कार्ब्स: 41.19 ग्राम
  • वसा: 1.74 ग्राम
  • फाइबर: 226 ग्राम
  • दैनिक मूल्य (Daily Value – DV)
  • फास्फोरस के (DV) का 25%
  • मैंगनीज के DV का 20%
  • मैग्नीशियम के DV का 18%
  • कॉपर के DV का 31%
  • जिंक डीवी का 14%
  • आयरन DV का 6%
  • फोलेट DV का 8%
  • थायमिन (विटामिन बी1) DV का 15%
  • राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) DV का 11%
  • नियासिन (विटामिन बी6) DV का 14%
  • विटामिन बी6  DV का 11%

बाजरे का उपयोग – Uses of Bajra

1. बाजरे के दानों को पीसने से इसका आटा बन जाता है। इस आटे से रोटियां बनाई जाती हैं। भारत के अतिरिक्त अफ्रीका में भी बाजरे की रोटियां बनाई जाती हैं।

2. बाजरे का दलिया बनता है।

3. बाजरे की खिचड़ी बनती है। 

4. भारत में बाजरे की फसल का बचा हुआ भाग पशुओं के चारे के काम आता है। विश्व के विकसित देशों में बाजरे का उपयोग भोजन में ना करके चारे के रूप में किया जाता है। 

5. बाजरे के दानों का उपयोग कबूतर और मुर्गियों के भोजन के रूप में किया जाता है। 

6. बाजरे की फसल के बचे हुए भाग को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

7. बाजरे का उपयोग बीयर बनाने के लिये भी किया जाता है।

बाजरा खाने के फायदे – Benefits of Eating Bajra

अब बताते हैं आपको बाजरा खाने के फायदे जो निम्न प्रकार हैं –

1. पाचन तंत्र को सुधारे (Improve Digestive System)- बाजरे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इस वजह से यह आसानी से पच जाता है। यह जठर-तंत्र (gastric system) को सुधार कर पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट में गैस बनना, पेट फूलना, कब्ज आदि से राहत दिलाता है। यह पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है जिससे शरीर में पोषक तत्व अपना सही से प्रभाव छोड़ते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है जिससे किडनी, लिवर और इम्युनिटी, जिनका सीधा संबंध चयापचय गतिविधियों से है, का सुधार होता है। 

2. वजन कम करे (Lose Weight)- बाजरा वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड यह भूख को कम करने में मदद करता है। इस काम में फाइबर भी मदद करता है जिससे पेट भरा-भरा रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। परन्तु शरीर में एनर्जी बनी रहती है। बाजरे के खाद्य पदार्थ कम खाने से ही पेट भर जाता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे (Control Cholesterol)- हृदय स्वास्थ्य के लिए कोलेस्ट्रॉल स्तर का सामान्य रहना बेहद जरूरी है अन्यथा कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने से रक्तवाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है और रक्त प्रवाह में रुकावट आती है। बाजरे में मौजूद फाइबर खराब वाले कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करता है और अच्छे वाले कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ा कर इसके स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। 

ये भी पढ़े- कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

4. डायबिटीज में फायदेमंद (Beneficial in Diabetes)- बाजरे के फायदे डायबिटीज में भी देखे जा सकते हैं। इसमें पाये जाने वाला मैग्नीशियम टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाता है। यह खनिज, इंसुलिन क्षमता को बढ़ाता है और ग्लुकोज लेवल को कम करता है। एक अध्ययन भी यही बताता है कि मैग्नीशियम युक्त भोजन, उन लोगों की तुलना में डायबिटीज को 30% तक कम करता है जो मैग्नीशियम युक्त भोजन नहीं करते। 

5. हृदय सुरक्षित रहे (Keep Heart Safe)- बाजरे में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। बाजरे के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का कम होना, वजन का कम होना, कोलेस्ट्रॉल स्तर का सामान्य रहना, डायबिटीज का कम होना, का तात्पर्य है हृदय का सुरक्षित रहना।

इन्हीं की असमानताओं से हृदय की समस्याएं होती हैं। जब ये ठीक तो हृदय भी ठीक। वैसे भी बाजरे में पाए जाने वाला प्लांट लिग्नांस, पाचन तंत्र में माइक्रोफ्लोरा (microflora) द्वारा एनिमल लिग्नांस में परिवर्तित हो जाता है। एनिमल लिग्नांस पुरानी बीमारियों जैसे कैंसर और हृदय रोग से बचाव करता है। 

6. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव (Breast Cancer Prevention)- बाजरे में मौजूद फाइबर, महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में सक्षम होता है। यदि कोई महिला प्रतिदिन 30 ग्राम फाइबर से अधिक सेवन करती है तो उसको ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना 50% से अधिक तक कम हो सकती है। अतः हर महिला को फाइबर युक्त भोजन करना करना चाहिये विशेषकर बाजरे के खाद्य पदार्थ। 

7. हड्डियों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए (Bone Health)- कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, मैग्‍नीशियम, आयरन, ज़िंक जैसे खनिज हड्डी खनिज घनत्व (bone mineral density) को बढ़ाते हैं जिसके कारण हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर अस्थि रोग होने की संभावना नहीं रहती। बाजरे में ये सभी तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के विकास में सहायक होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 

8. अच्छी नींद के लिए (Sleep Well)- मेलाटोनिन नामक हार्मोन नींद लाने के लिये जिम्मेदार होता है। यह हार्मोन पीनियल ग्लैंड से स्रवित होता है और पीनियल ग्लैंड मस्तिष्क में स्थित होता है। यह शाम से स्रवित होना शुरु होता है और धीरे-धीरे बढ़ता जाता है तथा यह आधी रात को यह अपनी चरम सीमा पर होता है।

बाजरे का दलिया इस हार्मोन को बढ़ाता है जिससे अच्छी नींद आती है। इसके अतिरिक्त बाजरे में ट्रिप्टोफेन मौजूद होता है जो सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है इसके बढ़ने से तनाव कम होता है जिससे बाधा रहित अच्छी नींद आती है। 

9. त्वचा के लिये फायदेमंद (Beneficial for Skin)- बाजरे में मौजूद विटामिन-ई, विटामिन-बी, विटामिन-सी, सेलेनियम आदि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करते हैं, त्वचा को युवा बनाये रखने में मदद करते हैं और प्राकृतिक निखार प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े- ब्लैकहेड्स के लिए घरेलू उपाय

बाजरा एंटीएजिंग प्रभाव छोड़ते हुए बढ़ती हुई उम्र की गति को कम करने में मदद करता है। चेहरे की झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसे लक्षणों को कम करता है। इसमें पाए जाने वाला अमीनो एसिड, कोलेजन निर्माण करता है और कोलेजन के स्तर को मजबूत करता है। बाजरे के पोषक तत्व सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। 

10. बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Hair)- बालों के स्वास्थ के लिये प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है जिससे बालों का झड़ना रुक जाता है। बाजरे में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व बालों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और इनको स्वस्थ रखते हैं।

विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-बी6 सीबम (रोम छिद्रों द्वारा स्रावित एक द्रव) के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं। सीबम, बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र और कंडीशनर के तौर पर कार्य करते हुए बालों को शुष्क नहीं होने देता। ये पोषक तत्व  बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। बाजरे में मौजूद कैल्शियम, बालों के फॉलिकल्स को मजबूती प्रदान करता है और बालों को झड़ने से बचाता है। 

My Other Blog Site- Blog4world

बाजरा खाने के नुकसान – Side Effects of Eating Bajra 

यद्यपि बाजरा खाने के नुकसान नहीं होते परन्तु इसके यदि इसका हद से ज्यादा खाएंगे तो निश्चित रूप से कुछ समस्याएं हो सकती हैं जो निम्न प्रकार हैं –

1. बाजरे के अधिक सेवन से पेट फूल सकता है, गैस बन सकती है।

2. तासीर गर्म होने के कारण दस्त लग सकते हैं। 

3. अधिक सेवन से थायरॉयड की समस्‍या हो सकती है।

4. बाजरा में गोइटेरोगेनिक (goiterogenic) पदार्थ शरीर में आयोडीन अवशोषण को रोक सकता है जिससे घेंघा रोग होने की संभावना होती है। 

5. बाजरे को पकाने या गर्म करने से गोइटेरोगेनिक का प्रभाव बढ़ जाता है, अतः हाइपोथायरायडिज्म से ग्रस्त लोगों को बाजरे को अवॉइड करना चाहिए। 

6. अधिक मात्रा में बाजरा खाने से त्‍वचा ड्राई हो सकती है।

Conclusion – 

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको बाजरा खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। बाजरा क्या है?, बाजरे की खेती कहां होती है, बाजरे के गुण, बाजरे के पोषक तत्व और बाजरे का उपयोग, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से बाजरा खाने के बहुत सारे फायदे बताये और कुछ नुकसान भी बताये। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा। 

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
बाजरा खाने के फायदे
Advertisements
Article Name
बाजरा खाने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको बाजरा खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। बाजरा क्या है?, बाजरे की खेती कहां होती है, बाजरे के गुण, बाजरे के पोषक तत्व और बाजरे का उपयोग, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “बाजरा खाने के फायदे – Benefits of Eating Bajra in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *