Advertisements

सलाद खाने के फायदे – Benefits of Eating Salad in Hindi

सलाद खाने के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, कुछ लोगों की आदत होती है भोजन के साथ अलग से कुछ खाने या पीने की। कुछ लोग भोजन के साथ फल लेकर बैठते हैं या जूस, सलाद आदि। भोजन के साथ सलाद का चलन हमारे देश में बहुत अधिक बढ़ गया है जो कि एक कल्चर बनता जा रहा है। छोटा-बड़ा कोई भी फंक्शन हो जिसमें भोजन की व्यवस्था की जाती है उसमें सलाद का होना लाज़मी है। इसी प्रकार घर पर कोई रिश्तेदार आ जाए या वैसे भी सामान्य रूप में, भोजन के साथ सलाद परोसा जाता है जो कि गलत है। सलाद खाना गलत नहीं है, बुरा नहीं है परन्तु भोजन के साथ सेवन करना सरासर स्वास्थ के लिये हानिकारक है। सलाद स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है यदि इसको भोजन से पहले खाया जाए तो। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “सलाद खाने के फायदे”

 देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको सलाद के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और यह भी बताएगा कि इसे खाने के क्या फायदे होते हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं कि सलाद क्या है और इसके गुण क्या हैं। फिर इसके बाद बाकी बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।

सलाद क्‍या है?- What is Salad?

एकदम सरल भाषा में कहा जाए तो सलाद कच्ची सब्जियों के कटे हुए छोटे-छोटे टुकड़ों का समूह है जिसमें मूली, गाजर, चुकंदर, टमाटर, प्याज, ककड़ी , खीरा, पत्ता गोभी, बीन्स, धनिया के पत्ते, पालक के पत्ते, नींबू, हरी मिर्च आदि शामिल होते हैं। ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल या कोई अन्य वनस्पति तेल के साथ सिरका का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टॉपिंग के लिए थोड़ा सा पनीर और कुछ ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisements

ड्रेसिंग और टॉपिंग बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए क्यों कि इसे अधिक मात्रा में मिलाने से  सलाद की कैलोरी और आपका वज़न दोनों बढ़ जाएंगे। जहां तक फ्रूट सलाद की बात है तो कीवी, अनार दाना, अंगूर, सेव आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वास्तव में फ्रूट चाट कहलाएगी ना कि सलाद। हां, इन को सब्जियों वाले सलाद के साथ मिक्स करने की गलती ना करें। मगर क्यों? इसका जिक्र हम आगे करेंगे।

ये भी पढ़े- खीरा खाने के फायदे

सलाद के गुण – Properties of Salad

1. सलाद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

Advertisements

2. सलाद विटामिन-सी तथा कार्बोहाइड्रेट का भरपूर स्रोत है। इसके अतिरिक्त सलाद में, विटामिन-ई, विटामिन-के, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, फाइबर और जिंक आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

सलाद के पोषक तत्व (मात्रा प्रति 100 ग्राम) – Nutrients of Salad (Quantity per 100 grams)

  • कैलोरी : 18 kcal
  • प्रोटीन : 2.35 ग्राम
  • विटामिन-सी : 31.8 मिलीग्राम
  • विटामिन-ए : 4706 .U
  • विटामिन-के : 216.5 माइक्रोग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट : 3.35 ग्राम
  • फाइबर : 1.2 ग्राम
  • शुगर : 1.18 ग्राम
  • कैल्शियम : 71 मिलीग्राम
  • आयरन : 1.69 मिलीग्राम
  • पोटेशियम : 353 मिलीग्राम
  • सोडियम : 106 मिलीग्राम
  • जिंक : 0.16 मिलीग्राम

सलाद खाने का सही समय – Right Time to Eat Salad

अक्सर देखा गया है कि लोग भोजन करने के साथ ही सलाद भी खाते हैं, चाहे सुबह का समय हो, दोपहर का या रात का। भोजन के साथ सलाद परोसने का एक कल्चर बनता जा रहा है जो कि स्वास्थ की दृष्टि से ठीक नहीं है। भोजन के साथ सलाद कभी नहीं खाना चाहिए इसके पीछे का तर्क यह है कि सलाद कच्ची सब्जियों का बनता है जिनको पचने में बहुत समय लगता है। आयुर्वेद के अनुसार पके हुए भोजन के साथ कच्चा भोजन यानि सलाद नहीं खाना चाहिए क्यों कि पाचन तंत्र को इसे पचाना आसान नहीं होता। इसलिए –

1. सलाद को भोजन करने से एक घंटा या कम से कम आधा घंटा पहले खाना चाहिए।

2. सुबह का नाश्ता और दोपहर के भोजन करने से कम से कम आधा घंटा पहले सलाद खा सकते हैं।

3. सलाद को रात के समय सलाद खाने की गलती ना करें क्यों कि रात को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है और कम खाने की भी ताकि यह जल्दी पच जाए। ऐसे में सलाद निश्चित रूप से पचने में बहुत दिक्कत करेगा और पेट भी खराब हो सकता है।

सलाद कितना खाना चाहिए? – How Much Salad Should be Eaten?

दोस्तो, सलाद खाने का कोई मानदंड निर्धारित नहीं है परन्तु यह तय है कि इसे कम खाना चाहिए ताकि भोजन के लिए भी पेट में जगह बची रहे। अब कितना कम खाना चाहिए ये स्वयं आपको तय करना है। वैसे एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में एक छोटी प्लेट सलाद काफी है। इसे चाहे वह सुबह खाये या दोपहर को या दोनों समय। वैसे इस बारे में आहार विशेषज्ञ की सलाह ली जा सकती है।

सलाद के बारे में कुछ टिप्स – Some Tips About Salad

अब बताते हैं आपको सलाद के बारे में कुछ निम्नलिखित टिप्स जो स्वास्थ के लिए लाभदायक हैं –

1. फल और सब्जियों वाले सलाद के साथ कभी भी फ्रूट सलाद को मिक्स ना करें और ना ही एक समय पर खाएं। इनको अलग-अलग बनाकर, अलग-अलग समय पर खाएं। जिस प्रकार का सलाद खाना हो, उसी प्रकार का सलाद बनाकर खाएं। काटकर अधिक देर ना रखें। दोनों को मिक्स करके खाने की या अकेले फ्रूट सलाद को खाने की सलाह इसलिए नहीं दी जाती क्यों कि फ्रूट सलाद खाने से ब्लड शुगर लेवल तुरन्त बढ़ जाता है।

2. सलाद के ऊपर कभी नमक नहीं छिड़कना चाहिए क्यों कि सलाद में नमक मिलाने से सलाद के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है या जिनको पहले ही हाई ब्लड प्रेशर है उनके लिए ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़े- प्रोटीन खाने के फायदे

3. नमक की ही भांति सलाद में कभी चाट मसाला, या काली मिर्च पाउडर तथा अन्य कोई मसाला नहीं मिलाना चाहिए। ऐसा करने से भी सलाद के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं तथा हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है।

4. ऑलिव ऑयल या अन्य वनस्पति तेल या सिरका का उपयोग करने से स्वाद तो बढ़ जाता है परन्तु सलाद के पोषक तत्व समाप्त होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सलाद खाने के फायदे – Benefits of Eating Salad

दोस्तो, अब बताते हैं आपको सलाद खाने के फायदे जो निम्नलिखित हैं –

1. ​इम्युनिटी बूस्ट करे (Boost Immunity)- सलाद विटामिन-सी का भरपूर स्रोत है जो कि खुद एक शक्तिशाली एंटिऑक्सिडेंट होता है। एंटिऑक्सिडेंट गुण इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रोटीन, आयरन, ज़िंक, पोटेशियम जैसे खनिज भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। सलाद में ये सभी खनिज पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। अतः निश्चित रूप से सलाद इम्युनिटी को बढ़ाता है।

2. पाचन तंत्र में फायदा (Benefits in the Digestive System)- खराब पाचन तंत्र से पेट खराब रहता है जिससे पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं पैदा होती हैं। इस समस्याओं को दूर करने में सलाद मदद करता है विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जियों से बने सलाद। यह आंतों की समस्या को भी दूर करता है। सलाद की विशेषता है कि इसके कारण कभी पेट नहीं फूलता जिसे ब्लोटिंग (bloating) कहते हैं। सलाद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है।

3. ​वजन कम करे (Lose Weight)- सलाद में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक। सलाद में मौजूद पानी और फाइबर के कारण पेट अधिक देर तक भरा हुआ रहता है। इससे भूख कम लगती है और भोजन कम खाया जाता है। इस तरह सलाद वजन को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े- ​वजन कम करने के उपाय

4. हृदय के लिए (Heart)- सलाद हृदय के लिये बहुत फायदेमंद माना गया है। क्योंकि सलाद खाने से फालतू का नमक तथा तेल के सेवन से बच जाते हैं ये दोनों ही हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले होते हैं जोकि हृदय स्वास्थ के लिए घातक होते हैं। इसी लिए हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को सलाद खाने की सलाह दी जाती है। सलाद में मौजूद फोलेट, फाइबर और विटामिन-बी तथा इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, स्‍ट्रोक और कार्डियोवैस्‍कुलर बीमारी की रोकथाम में मदद करते हैं।

5. मांसपेशियों को मजबूत करे (Strengthen Muscles)- सब्जियों के सलाद में मौजूद नाइट्रेड मांसपेशियों में प्रोटीन बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रोटीन से मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसी लिए जिम में एक्सरसाइज करने वालों को सलाद खाने की सलाह दी जाती है। सलाद में मौजूद फाइबर और फोलेट हृदय की मांसपेशियों की मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

6. आंखों के लिए लाभकारी (Good for Eyes)- सलाद को आंखों के स्वास्थ के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है विशेषकर पालक, लैक्टुका सैटिवा (Lettuce) और पत्ता गोभी का सलाद। इन सभी में विटमिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए लाभकारी होता है। इनका उपयोग करने से आंखों की दृष्टि बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त सलाद में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, विटामिन-सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन-ई, बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, आयरन, ज़िंक आदि पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की अनेक बीमारियों से रक्षा करते हैं।

7. अच्छी नींद के लिए (Sleep Well)- कई अध्ययन यह पुष्टि कर चुके हैं कि सलाद खाने से अनिद्रा यानि इन्सॉमनिया की समस्या दूर होती है और आप अच्छी नींद ले सकते हैं। सलाद के लिये प्रयुक्त होने सब्जी लैक्टुका सैटिवा (Lettuce) में लेक्टुकोरियम नाम का तत्व पाया जाता है नींद बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। इस लिये जिन लोगों को भरपूर नींद नहीं आती है उनको सलाद में लैक्टुका सैटिवा को सम्मलित करना चाहिए।

ये भी पढ़े- ​सोने का सही तरीका क्या है?

8. हड्डियों को मजबूती दे (Strengthen Bones)- हड्डियों के विकास और मजबूती के लिये कैल्शियम की आवश्यकता होती है। सलाद में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होता है जिसे हम सलाद खाकर प्राप्त कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी तथा भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस नामक अस्थि रोग होने की भी संभावना नहीं रहेगी। इसलिये हड्डियों की मजबूती के लिए नियमित रूप से सलाद का सेवन करें।

9. निर्जलीकरण से बचाए (Avoid Dehydration)- दोस्तो निर्जलीकरण  (dehydration) यानि शरीर में पानी की कमी होना गर्मी के दिनों में एक आम समस्या है। परन्तु सर्दियों में भी शरीर में पानी की कमी हो जाया करती है। सलाद इस समस्या से छुटकारा दिलाता है। सलाद खाने से पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। विशेषतौर पर यदि खीरा का सलाद खाया जाए तो बहुत बेहतर होगा क्योंकि खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है। 

10. अन्य फायदे (Other Advantages)- शरीर में विटामिन और पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण रक्त की कमी हो जाती है। परिणाम स्वरूप शरीर थका-थका सा रहता है और कमजोरी महसूस होने लगती है।

नियमित रूप से सलाद, विशेष तौर परपालक, पत्ता गोभी, खीरे से बना सलाद खाने से थकावट दूर होती है और मूड भी फ्रैश रहता है। इनसे विटामिन-बी12 तथा अन्य विटामिन और खनिज मिल जाते हैं। आयरन की कमी पूरी होती है जिससे शरीर में रक्त की कमी नहीं रहती।

सलाद खाने के नुकसान – Side Effects of Eating Salad

और अब जानते हैं सलाद खाने के नुकसान के बारे में जो निम्न प्रकार हैं :-

1. सलाद अधिक मात्रा में खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है इस वजह से पेट में दर्द और गैस आदि की समस्या हो सकती है।

2. फलों और सब्‍जियों की ऊपरी सतह पर बैक्‍टीरिया हो सकते हैं जो बीमार कर सकते हैं। इसलिए इनको पानी में अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करना चाहिए।

3. छोटे बच्चों को खीरा और टमाटर का सलाद अधिक खाना नहीं चाहिए। यह उनके स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

4. गर्भवती महिलाओं को सलाद उनके शरीर में सूजन का कारण बन सकता है। इसलिये गर्भवती महिलाओं को सलाद खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

5. कुछ लोगों को सलाद की वजह से एलर्जी हो सकती है अतः उनको सलाद अवॉइड करना चाहिए।

Conclusion –

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको सलाद खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। सलाद क्या है?, सलाद के गुण, सलाद के पोषक तत्व, सलाद खाने का सही समय, सलाद कितना खाना चाहिए और सलाद के बारे में कुछ टिप्स, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से सलाद खाने के बहुत सारे फायदे बताये और सलाद खाने के कुछ नुकसान भी बताए । आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
सलाद खाने के फायदे
Advertisements
Article Name
सलाद खाने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको सलाद खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। सलाद क्या है?, सलाद के गुण, सलाद के पोषक तत्व, सलाद खाने का सही समय, सलाद कितना खाना चाहिए और सलाद के बारे में कुछ टिप्स, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया है।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

2 thoughts on “सलाद खाने के फायदे – Benefits of Eating Salad in Hindi

  1. Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *