Advertisements

कद बढ़ाने के घरेलू उपाय – Home Remedies to Increase Height in Hindi

कद बढ़ाने के घरेलू उपाय

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, कुछ लोगों का कद छोटा रह जाता है, हम बौने लोगों की बात नहीं कर रहे। हम सामान्य कद की बात कर रहे हैं जो कि कुछ लोगों में कम रह जाता है। कद छोटा रह जाना कोई रोग नहीं है और ना कोई विकार अपितु आनुवंशिकी या गैर-आनुवंशिकी स्थिति है जिसमें बहुत सारे फैक्टर्स हड्डियों के विकास और कद बढ़ने में बाधक होती है। वैसे मानव विकास हार्मोन, जिसका उत्पादन पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary Gland) करती है, हड्डियों की लंबाई और विकास के लिये जिम्मेदार होता है और साथ ही साथ हाइट को नियंत्रित करने का काम करता है। लोगों का मानना है कि मानव की हाइट कुछ आयु विशेष तक यानि 18 वर्ष तक ही बढ़ती है। परन्तु कुछ देसी उपायों को अपनाकर 28 वर्ष की आयु तक भी हाइट कुछ इंच तक बढ़ाई जा सकती है। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “कद बढ़ाने के घरेलू उपाय”

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको हाइट से संबंधित जानकारी देगा और हाइट बढ़ा ने के घरेलू उपाय भी बताएगा।

हाइट क्या है? – What is Height?

किसी भी वस्तु के खड़े होने की अवस्था में धरातल से लेकर शीर्ष तक की दूरी को हाईट कहा जाता है। मानव जाति के संदर्भ में, खड़ी अवस्था में धरातल यानि पैरों के नीचे से सिर के शीर्ष तक दूरी को मानव कद की ऊंचाई या हाइट कहा जाता है। इस हाइट को फुट और इंच या सेंटीमीटर में मापा जाता है।

Advertisements

हाइट कम होने के कारण – Cause of Short Height

विशेषज्ञ, हाइट कम होने के मुख्य रूप से दो कारण मानते हैं – एक आनुवंशिकी यानि जेनेटिक्स (genetics) और दूसरा गैर-आनुवंशिक अर्थात् (non-genetic)। विवरण निम्न प्रकार है – 

1. आनुवंशिकी (Genetics)- हर मामला आनुवंशिकी पर निर्भर हो ऐसा आवश्यक नहीं है परन्तु 60 से 70 प्रतिशत मामलों में कद कम होने के आनुवंशिकी कारण होते हैं। यदि किसी परिवार में किसी का कद छोटा है तो उसकी औलाद का कद कम होने की संभावना रहती है। यह मानव जीन से संबंधित मसला है। दरअसल शरीर में पाए जाने वाला हार्मोन, जिसे मानव विकास हार्मोन (Human Growth Hormone – HGH) कहा जाता है, हाइट के लिए जिम्मेदार होता है। यह मानव की हाइट को कंट्रोल करता है, यह हड्डियों की लंबाई और कार्टिलेज के विकास के लिए भी जिम्मेदार होता है। इस हार्मोन का उत्पादन पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary Gland) करती है।

2. गैर-आनुवंशिक (Non-Genetic)- गैर-आनुवंशिक कारणों में निम्नलिखित कारक हड्डियों के विकास में बाधा बन सकते हैं और कद बढ़ने को रोक सकते हैं –

Advertisements
  • गर्भावस्था के दौरान लापरवाही बरतना जैसे कि असंतुलित पोषण रहित भोजन करना, जंक फूड का अधिक सेवन करना।
  • गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना या तम्बाकू का किसी अन्य रूप में उपयोग करना।
  • शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों का उपयोग करना।
  • शारीरिक गतिविधियों ना करना या बहुत कम करना।
  • जन्म के समय वजन सामान्य से कम होना। 
  • बचपन में अच्छा स्वास्थ ना होना यानि जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना। यह फैक्टर बच्चे के विकास में बाधा बनता है।
  • उठते, बैठते, चलते-फिरते या सोते समय समय सही पोश्चर न रखना
  • मानसिक स्वास्थ ठीक ना होना यानि कोई मानसिक रोग होना।
  • स्थान विशेष का भी कद पर प्रभाव पड़ता है उदहारण के लिये पहाड़ी क्षेत्र के लोगों का कद अक्सर कम होता है जैसे भारत में उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्र। मैदानी क्षेत्र के व्यक्तियों का कद ऊंचा होगा जैसे कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि।

कम आयु में जिम ज्वाइन कर लेना। इससे भारी भरकम एक्सरसाइज हाइट बढ़ने को प्रभावित कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- Best Weight Loss Tips For Women in Hindi

कद बढ़ाने के घरेलू उपाय – Home Remedies to Increase Height

दोस्तो, अब बताते हैं आपको कुछ निम्नलिखित घरेलू उपाय जिनको अपना कर आप अपनी हाइट कुछ इंच तक बढ़ा सकते हैं –

1. संतुलित और पौष्टिक आहार (Balanced and Nutritious Diet)- हाइट शरीर के ग्रोथ पर निर्भर करती है और शरीर का ग्रोथ निर्भर करता है आहार पर। शरीर के ग्रोथ के लिए जरूरी है कि आपका भोजन संतुलित हो और विटामिन तथा खनिज पदार्थों से भरपूर हो ताकि आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहे। असंतुलित या जंक फूड खाने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। आपके भोजन में विटामिन, कैल्शियम, जिंक प्रोटीन और फास्फोरस, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थ होने चाहियें।

वसा वाले खाद्य पदार्थ बहुत ही कम होने चाहियें, चीनी का उपयोग बहुत कम करना चाहिए। विटामिन-डी और प्रोटीन की सही मात्रा से शरीर का ग्रोथ होता है। आप अपने आहार में हरी सब्जियां विशेषकर पालक, भिंडी, फलियां, ब्रोकली, शलजम, खाद्य पदार्थों में डेयरी उत्पाद, फल, अंडा, ऑइस्टर फिश, फैट फ्री मीट, सोयाबीन, मूंगफली, चॉकलेट आदि शामिल करें। एक बात का ध्मान रखें कि  एक साथ अधिक मात्रा में भोजन न करें बल्कि कम मात्रा में थोड़ी-थोड़ी देर में खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा।

2. खूब पानी पिएं (Drink Plenty of Water)- सामान्य तौर पर भी डॉक्टर प्रतिदिन कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। अधिक पानी पीने से शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं होती और शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं। विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहने से पेट में गैस भी नहीं बनती और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं, पाचन तंत्र भी सही रहता है। विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने से शरीर का ग्रोध नहीं रुकता और हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी दूर करने के उपाय

3. भरपूर नींद (Plenty of Sleep)- अच्छी और भरपूर नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ के लिये अत्यंत आवश्यक है। नींद पूरी होने पर शरीर बिल्कुल ठीक रहता है, दिन में नींद नहीं सताती और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। जब शरीर चुस्त-दुरुस्त होगा तो उसका ग्रोथ भी होगा। 

हाइट के संदर्भ में भरपूर नींद के पीछे का मत (Logic) यह है कि नींद में, शरीर में ऊतकों का उत्सर्जन होता है जिससे कद बढ़ने में मदद मिलती हैं। जब बच्चा गहरी नींद में सोया हुआ होता है तो इसीलिये नहीं उठाया जाता ताकि उसकी नींद पूरी हो जाए अन्यथा कच्ची नींद में बच्चा जब जागता है तो वह बहुत परेशान होता है और रोता है, इससे उसके स्वास्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। 

4. सही पॉश्चर (Correct Posture)- जिस प्रकार अच्छी और भरपूर नींद शरीर के ग्रोथ के लिए जरूरी है उसी प्रकार व्यक्ति के शरीर की सही मुद्रा (Posture) भी शरीर के ग्रोथ और कद बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाती है। सोते समय पीठ के बल सोना एक सही मुद्रा है, चलते समय कमर सीधी रहे, सिर और गर्दन में झुकाव ना हो ये एक सीध में रहने चाहिएं। बैठे हुए भी कमर सीधी रहनी चाहिए। तात्पर्य यह है कि रीढ़ की हड्डी सीधी रहनी चाहिए, इसमें झुकाव नहीं होना चाहिए। रीढ़ की हड्डी में झुकाव से कद का विकास रुक जाता है।

5. सूर्य का प्रकाश (Sunlight)- विटामिन-डी, हड्डियों की मजबूती और विकास के लिये एक आवश्यक आवश्यकता है साथ ही हाइट बढ़ाने के लिए भी अतिआवश्यक सामग्री है। विटामिन-डी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत उगते सूरज की किरणों को माना जाता है। प्रतिदिन यदि सुबह के समय धूप में बैठा जाए तो इससे पर्याप्त मात्रा में शरीर को विटामिन-डी मिल जाएगा जिससे हड्डियां मजबूत बनेंगी और कद बढ़ने में भी सहायता मिलेगी। इसी प्रायोजन से सूर्य नमस्कार योगासन भी सुबह के समय किया जाता है।

6. हैंगिंग एक्सरसाइज (Hanging Exercise)- हैंगिंग एक्सरसाइज यानि किसी वृक्ष की शाखा को या किसी अन्य ऊंचाई वाली मजबूत वस्तु जैसे लोहे की रॉड, को पकड़कर लटकना। इससे भी हाइट बढ़ती है। वृक्ष की शाखा को पकड़कर लटकना और शरीर को ऊपर खींचना यह एक लोकप्रिय और प्राचीन काल से चली आ रही एक्सरसाइज है।

इसीलिये माता-पिता बच्चों को यह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। शहरों में तो लटकने के लिए और भी विकल्प मौजूद होते हैं। इस एक्सरसाइज से मांसपेशियां एक्टिवेट रहती हैं और मजबूत बनती हैं।

ये भी पढ़े- हैमस्ट्रिंग चोट क्या है?

7. खिंचाव (Stretch)- किसी वस्तु को पकड़कर लटकना शरीर को ऊपर खींचना, यह एक्सरसाइज हमने ऊपर बता दी है। परन्तु जो लोग उसे नहीं कर पा रहे हैं या नहीं करना चाहते, वे लोग विकल्प स्वरूप जमीन पर खड़े होकर ही अपने शरीर को ऊपर खींचने का अभ्यास कर सकते हैं। 

इसके लिए पैर की अंगुलियों के बल खड़े होकर अपने शरीर को ऊपर खींचें, फिर तलवों को जमीन से सटाएं और फिर से पैर की अंगुलियों के बल खड़े होकर शरीर को ऊपर खींचें। यह अभ्यास रोजाना करें। यह कद बढ़ाने का अत्यंत प्रभावशाली उपाय है।

8.  टो टचिंग एक्सरसाइज (Toe Touching Exercise) – कद बढ़ाने के लिये यह एक बेहतरीन तरीका है। यह एक प्रकार से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है जिससे कद बढ़ने में बहुत मदद मिलती है।  इसमें अपने पैर के पंजों को छूने का अभ्यास किया जाता है। इस एक्सरसाइज से पिंडलियों, जांघों तथा रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियां एक्टिवेट हो जाती हैं। 

9. रस्सी कूदना (Skipping)- रस्सी कूदने को बच्चे बहुत एन्जॉय करते हैं। यह केवल मनोरंजन नहीं है बल्कि शरीर का पूर्ण व्यायाम है। इससे शरीर का हर अंग एक्टिव हो जाता है जिससे शरीर की भोजन से पोषक तत्व ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होती है। कद बढ़ाने के उद्देश्य से कम से कम 30 मिनट रस्सी कूदें। रस्सी कूदने के विषय में अधिक जानकारी के लिये हमारा पिछला आर्टिकल “रस्सी कूदने के फायदे” पढें।  

10. अश्वगंधा (Ashwagandha)- अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसके औषधीय गुणों का लोहा वैज्ञानिक भी मानते हैं। अनेक रोगों के निवारण के लिये प्राचीन काल से ही इसका उपयोग किया जाता रहा है। इसमें उपस्थित अनेक खनिज हड्डियों को मजबूती देते हुऐ अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density) को बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही कद को बढ़ाने में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इसके लिये रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गाय के गुनगुने दूध में, चीनी, गुड़ या मिश्री मिलाकर, दो चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीएं। अश्वगंधा पर अधिक जानकारी के लिए हमारा पिछला आर्टिकल “अश्वगंधा के फायदे” पढ़ें।

11. हल्‍दी वाला दूध (Turmeric Milk)- हल्दी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती है और दूध कैल्शियम से भरपूर। दोनों के गुण हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और अस्थि खनिज घनत्व में वृद्धि करते हैं। हाइट बढ़ाने के लिये रोजाना रात को एक गिलास गुनगुने हल्दी वाले दूध में मिश्री और शहद मिलाकर पीना चाहिए। 

यह उपाय केवल 21 वर्ष की आयु तक ही हाइट बढ़ाने में सहायक हो सकता है। हल्‍दी दूध के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमारा पिछला आर्टिकल “हल्‍दी दूध पीने के फायदे” पढ़ें।

12. दूध (Milk)- दूध, विटामिन-डी और कैल्शियम का खजाना है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने और उनके विकास में सहायक होते हैं। इनके अलावा, दूध में उपस्थित विटामिन-ए और प्रोटीन हाइट बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। इसके लिये रोजाना, दो, तीन गिलास दूध पीएं। इससे यह भी फायदा होगा कि हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी नहीं होगी।

13.  पालक और गाजर का जूस (Spinach and Carrot Juice)- पालक और गाजर दोनों ही विटामिन-ए, सी, आयरन और कैल्शियम के भरपूर स्रोत हैं। इनसे अस्थि खनिज घनत्व मजबूत होता है। परिणाम, शरीर का विकास और कद में बढ़ोत्तरी। पालक और गाजर के मिक्स जूस का प्रभाव और अधिक होता है। कद बढ़ाने के उद्देश्य से दिन में दो या तीन बार पालक और गाजर का जूस मिलाकर पीएं। 

14. बीज (Seed)- कद्दू, खीरा, सफेद काले तिल और अलसी के बीजों में वे सब खनिज मौजूद होते हैं जो कद बढ़ाने के लिए आवश्यक होते हैं जैसे कि कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ज़िंक, विटामिन-सी, अमीनो एसिड आदि। ये शरीर में हार्मोन में वृद्धि करते हैं। जरूरत है इनके सही मिश्रण की। इसके लिए इन सब को सुखाने के बाद अलग-अलग पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब 100 ग्राम कद्दू के बीज का पाउडर, 100 ग्राम खीरे के बीज का पाउडर, 50 ग्राम सफेद तिल का पाउडर और 25 ग्राम अलसी का पाउडर लेकर आपस में मिला लें। रोजाना एक चम्मच पाउडर रात को सोने से पहले या सुबह का भोजन करने के बाद सेवन करें।

15. योग (Sum)- योग एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा अनेक शारीरिक और मानसिक रोगों और विकारों का निवारण किया जाता है। जहां तक हाइट बढ़ाने का प्रश्न है तो निम्नलिखित योग हाइट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं –

  • सूर्य नमस्कार
  • भुजंगासन
  • त्रिकोणासन
  • ताड़ासन
  • अधो-मुख स्वानासन

Conclusion –

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको कद बढ़ाने के घरेलू उपाय  के बारे में जानकारी दी। हाइट क्या है और हाइट कम होने के कारण, इन सब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से कद बढ़ाने के बहुत सारे घरेलू उपाय भी बताए। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
कद बढ़ाने के घरेलू उपाय
Advertisements
Article Name
कद बढ़ाने के घरेलू उपाय
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको कद बढ़ाने के घरेलू उपाय  के बारे में जानकारी दी। हाइट क्या है और हाइट कम होने के कारण, इन सब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से कद बढ़ाने के बहुत सारे घरेलू उपाय भी बताए।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “कद बढ़ाने के घरेलू उपाय – Home Remedies to Increase Height in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page