Advertisements

खजूर के फायदे – Benefits of Dates in Hindi

हैल्लो मेरे प्यारे मित्रो स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज हम आपको खजूर के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे हम English में डेट्स (Dates)भी कहते हैं।  जैसे की हम सब जानते है कि सर्दियों में खजूर को खाने के बहुत से फायदे बताते हैं जैसे कि यह हमारे शरीर में बहुत शक्ति देता है। और ये फुल एनर्जेटिक होता है, इससे एक दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं और इसके इस्तेमाल से कई बड़ी बीमारियों का भी इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे क्या क्या फायदे होते हैं और इसका किस तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Advertisements
खजूर के फायदे
Advertisements

खजूर के फायदे – Benefits of Dates

बच्चों के रोग के लिए फायदेमंद (Children’s Disease)

जो बच्चे रात को बिस्तर गीला कर देते हैं उनके लिए खजूर लाभदायक होता है। इसके लिए 2-3 खजूर को दूध में उबालें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो बच्चे को पीला दें। इससे उनकी ये दिक्कत जल्द ही दूर हो जाएगी।

Advertisements

आंखों की बीमारी के लिए फायदेमंद (Eye Disease)

अगर आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत है, या आंखों में दर्द रहता है तो खजूर के फल को पीसकर आंखों के ऊपर भौहों पर लगाएं। इस से आंख संबंधी परेशानियों में लाभ मिलता है।

प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद (Pregnant Ladies)

Advertisements

आयरन से भरपूर खजूर मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। खजूर में मौजूद पोषक तत्व यूट्रस यानी कि गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूती देने का काम भी करते हैं। खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्व की कमी को पूरा करता है।  साथ ही बच्चे की डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लीडिंग भी में फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़े:- अखरोट के फायदे

कब्ज से राहत (Relieve Constipation)

खजूर में मौजूद रेशे की उच्च मात्रा, मलोत्सर्ग में बेहद सहायक होते हैं और साथ ही यह अच्छी तरह से जल को अवशोषित करने में मदद करते हैं । यह शिशुओं के मलोत्सर्ग को आसान बनाने में सहायता करते हैं।

नर्वस सिस्‍टम की देखभाल (Nervous system)

खजूर में वो सभी विटामिन होते हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी हैं। ये विटामिन तंत्रिका तंत्र (Nervous system)की कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखते हैं। यही नहीं इसमें मौजूद पोटैशियम (Potassium) दिमाग को Alerts और Healthy रखते हैं।

बुखार में आराम दिलाए (Relieve Fever)

बच्चों को बुखार आना एक सामान्य बात है। खजूर शरीर के बढ़ते तापमान को कम करने के साथ अम्लता और दस्त जैसी बीमारी को भी खत्म करने में मदद करता है। दूध में पीसकर पिलाने से बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है ,और बुखार को जल्दी ठीक करने में भी मददत करता है। 

खून की कमी  में फायदेमंद (Anemia)

आयरन से भरपूर होने के कारण खून की कमी (Anemia) पीड़ित लोगों के लिए खजूर सबसे अच्छा फल माना जाता है। 100 ग्राम खजूर का नियमित सेवन करने से आपको 0.9 मिलीग्राम आयरन मिलता है जो आयरन की कमी को पूरा करता है, हमारे शरीर के लिए लगभग 11% की जरुरत होती है।

सेक्‍स पावर बढ़ाए (Increase Sex Power)

कुछ शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि खजूर सेक्‍स पावर बढ़ाने में भी कारगर है। खजूर में एस्ट्राडियोल (Estradiol) और Flavonoid पाए जाते हैं जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।

दांतों में कीड़े से बचाए (Protects Teeth from Insects)

खजूर में एक अधातु तत्त्व (Fluorine) पाया जाता है। यह ऐसा Chemical है जो दांतों से प्लाक हटाकर कैविटी(Cavity) नहीं होने देता। यही नहीं यह टूथ इनेमल यानी कि दंतवल्क को भी मजबूती देता है।

ये भी पढ़े:- अजवाइन के फायदे 

दिल बनाए सेहतमंद (Heart)

खजूर में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है।

इन रोगों से भी रहेंगे दूर(Others Disease )

खजूर में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम में ज्वलन रोधी गुण होता है, जो हार्ट की बीमारी (खून का जमना आदि), गठिया(Arthritis)और अल्जाइमर(Alzheimer’s) जैसे रोगों के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। 

किडनी के लिए फायदेमंद (Kidney)

किडनी की परेशानी में खजूर की पत्तियां बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। जिन लोगों को किडनी की परेशानी है वो खजूर के पत्तों को कूटकर उसका रस निकालकर शरबत बनाकर पिएं। ऐसा करने से किडनी से जुड़ी हुई कई दिक्कतें दूर होती हैं।

ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करे (Blood Pressure Control)

खजूर मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैशियम अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।

खजूर में पाए जाने वाले तत्व – Date Elements

अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सप्लीमेंट लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही इसमें मौजूद ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पूरे दिन आपके शरीर में स्फूर्ति बनाए रखते हैं। खजूर में निम्न पोषक तत्व होते हैं जैसे –

पौष्टिक तत्व- प्रति 100 ग्राम

पानी- 21.32 ग्राम

शुगर- 66.47 ग्राम

प्रोटीन- 1.81 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट- 74.97 ग्राम

एनर्जी – 277 किलो कैलोरी

फाइबर- 6.7 ग्राम

कोलेस्ट्रॉल- 74.97 ग्राम

फैट- 0.15 ग्राम

खजूर की तासीर (Dates Palm)

 खजूर की तासीर बहुत ही ज्यादा गर्म होती है इस लिए इसे गर्मियों के दिनों में बहुत ही कम सेवन करना चाहिए।  ये खाने में थोड़ा मीठा होते हैं इस लिए इसे खाने से फोड़े-फुंसियां होने के ज्यादा चांस होते हैं। आप इसे सर्दियों के दिन में खा सकते हैं इससे आपके हेल्थ पर बहुत ही ज्यादा फायदा होगा। आप रोजाना 3 -4 खजूर का सेवन कर सकते हैं

खजूर कितने प्रकार के होते है (Kinds of Dates)

मिठास के आधार पर खजूर को तीन हिस्सों में बांटा जाता है- नरम खजूर, हल्‍का सूखा खजूर और पूरी तरह से सूखा हुआ खजूर।  हालांकि खजूर के ये तीनों प्रकार लगभग एक जैसे ही होते हैं,लेकिन स्वाद और आकार में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है। 

खजूर के नुकसान – Disadvantage of Dates in Hindi

अधिकतर सभी खाने की चीज़ के फायदे और नुकसान होते हैं। वैसे ही खजूर के फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं की खजूर के नुकसान के बारे में जो कि हम आपको नीचे बताएँगे। 

ये भी पढ़े:- विटामिन-डी की कमी कैसे दूर करें

1. खजूर का उपयोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर खजूर का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने की जगह बढ़ा सकता है।

2. अगर आप खजूर के फायदे वजन कम करने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह बिल्कुल गलत आइडिया है क्योंकि अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी होती है।

3. अधिक मात्रा में खजूर का उपयोग करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि दस्त, गैस आदि।

4. खजूर चिपचिपा होता है जिसे खाने से यह दांतों में रह जाता है। दांतों में खजूर रह जाने से यह दांतों की परेशानी बढ़ा सकता है।

5. गर्भवती महिलाओं को कितनी मात्रा में खजूर खाना चाहिए वो अपने घरेलू चिकित्सा से पूछ कर ही खाएं। 

6. छोटे बच्चों को खजूर का सेवन नहीं करवाना चाहिए ,क्योंकि उनकी आंत पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती है, इसलिए उन्हें खजूर काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

Conclusion

मेरे प्रिय दोस्तो आज आपने  इस पोस्ट के माध्यम से खजूर के फायदे के बारे में जाना है। और इसके क्या नुकसान हैं,और इसमें कितने सारे पौष्टिक तत्व हैं। आपको इन सब चीज की जानकारी प्राप्त हो गई होगी।  हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी। आप इस पोस्ट को अपने सगी-सम्बन्धियों के साथ शेयर भी करें हैं ताकि उन्हें भी कुछ लाभ मिल सके। अगर आप  कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जा कर पूछ सकते हैं। हम आपका सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे , धन्यवाद। 

2 thoughts on “खजूर के फायदे – Benefits of Dates in Hindi

  1. Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page