Advertisements

एंडोरा मास के फायदे – Benefits Of Andorra Mass in Hindi

एंडोरा मास के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में। दोस्तो, जो लोग बहुत दुबले पतले होते हैं उन्हें हमेशा यही फिक्र लगी रहती है कि कब उनका वजन बढ़ेगा और कब उनका शरीर भरा-भरा सा लगेगा। कैसे उनकी मांसपेशियों का विस्तार होगा और कब वे अपनी बॉडी बनाएंगे। वो जो भी कुछ खाते हैं, उनके शरीर को कुछ लगता ही नहीं। शाकाहारी होने के नाते उनकी यह फिक्र और बढ़ जाती है। मगर इसका भी तोड़ (विकल्प) मौजूद है। एक ऐसा पदार्थ जो कि शुद्ध शाकाहार है। 

 इस पदार्थ का नाम है एंडोरा मास (Endura Mass), यह एक ऐसा उत्पाद है जिसे वेट गेनर (weight gainer) के नाम से जाना जाता है। इसका पूरा नाम Endura Mass Weight Gainer है। यह डाइटरी सप्लीमेंट है जो पाउडर के रूप में मिलता है। इसका प्रमुख कार्य वजन बढ़ाना या वजन को मेंटेन रखना है। वजन बढ़ाने के अतिरिक्त एंडोरा मास के और भी फायदे होते हैं जिनका जिक्र हम आगे करेंगे। आखिर ऐसा क्या है इस एंडोरा मास में। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “एंडोरा मास के फायदे”

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एंडोरा मास के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और यह भी बताएगा कि इसके फायदे क्या हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं कि एंडोरा मास क्या है और एंडोरा मास की सामग्री। फिर, इसके बाद बाकी बिंदुओं पर जानकारी देंगे।

Advertisements

एंडोरा मास क्या है? – What is Andorra Mas?

एंडोरा मास (Endura Mass) शत प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी आहारीय पूरक (Dietary Supplement) है जो भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards authority of India – FSSAI) द्वारा प्रमाणित है। यह Endura Mass Weight Gainer के नाम से पाउडर के रूप में बेचा जाता  है। मांस-मछली ना खाने वाले, शाकाहारी लोगों के लिए यह एक उत्तम विकल्प है। 

यह सोया प्रोटीन, मिल्क पाउडर, शुगर, पाम तेल, विटामिन्स और खनिज सामग्री से बनाया जाता है तथा कई फ्लेवर में उपलब्ध होता है जैसे कि चॉकलेट, वेनिला, केला, केसर पिस्ता, कैप्पुकिनो और स्ट्रॉबेरी। इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। इसका सेवन 11 वर्ष से ऊपर का कोई भी पुरुष, महिला कर सकता है परन्तु 11 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे को नहीं देना चाहिए। इसका सेवन मुख्य रूप से वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है। 

एंडोरा मास में विटामिन-ए, बी कॉम्प्लेक्स, सी और ई, फोलिक एसिड तथा प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे खनिज उपस्थित होते हैं। एंडोरा मास का सेवन ठंडे या गुनगुने दूध में या ताजा फलों के जूस में या ठंडे या गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

Advertisements

ये भी पढ़े- साफी पीने के फायदे

एंडोरा मास की सामग्री – Contents of Andorra Mass

एंडुरा मास बनाने में सोया प्रोटीन, मिल्क पाउडर, शुगर, पाम तेल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। सामग्री निम्न प्रकार है –

सोया प्रोटीन
मिल्क पाउडर
शुगर
डेयरी व्हे
पाम ऑयल
माल्टोडेक्सट्रिन
आर्टिफिशियल फ्लेवर
इमेल्सीफाइंग एजेंट
विटामिन
खनिज

एंडोरा मास के पोषक तत्व (मात्रा प्रति 100 ग्राम) – Nutrients of Andorra Mass (amount per 100 g)

एनर्जी : 416 Kcal
प्रोटीन : 15 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट्स : 79 ग्राम
(शुगर 12 ग्राम सहित)
कोलेस्ट्रॉल : 0 ग्राम
डाइटरी फाइबर : <1 ग्राम
कैल्शियम : 680 मिलीग्राम
पोटेशियम : 140 मिलीग्राम
सोडियम : 80 मिलीग्राम
फास्फोरस : 440 मिलीग्राम
आयरन : 30 मिलीग्राम
विटामिन-ए : 900 माइक्रोग्राम
विटामिन-बी1 : 1.2 मिलीग्राम
विटामिन-बी2 : 1.6 मिलीग्राम
विटामिन-बी3 : 12 मिलीग्राम
विटामिन-बी5 : 6 मिलीग्राम
विटामिन-बी6 : 1.8 मिलीग्राम
विटामिन-बी12 : 15 माइक्रोग्राम
विटामिन-सी : 30 मिलीग्राम
विटामिन-ई : 20 मिलीग्राम
फोलिक एसिड : 800 माइक्रोग्राम
क्रूड फैट : 4.5 ग्राम
सैच्युरेटिड फैट : 2.46 ग्राम
पॉलीअन्सेच्युरेटिड फैट : 0.32 ग्राम
मोनोअन्सैच्युरेटिड फैट : 1.72 ग्राम
ट्रांस फैट : 0 ग्राम

एंडोरा मास कब लेना चाहिए? – When Should Andorra Mas be Taken?

1. एंडोरा मास का सेवन सामान्य तौर पर दिन में दो बार सुबह और शाम को एक्सरसाइज करने के बाद किया जा सकता है।

2. कुछ समय बाद इसे दिन में तीन बार लिया जा सकता है।

3. एंडोरा मास का रात में सेवन करने को अवॉइड करें। यह पाचन की समस्या खड़ी कर सकता है।

एंडोरा मास की मात्रा – Andorra Mass Volume

1. 11 वर्ष की आयु से अधिक महिला, पुरुष एक दिन में दो बार कुल 30 ग्राम ले सकते हैं।

2. सक्रिय जीवनशैली वाले पुरुष, एक दिन में तीन बार कुल 30 ग्राम ले सकते हैं।

ये भी पढ़े- हॉर्लिक्स पीने के फायदे

कुछ सावधानियां – Some Precautions

एंडोरा मास के बारे में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिएं जो निम्न प्रकार हैं –

  1. एंडोरा मास का सेवन करने से पहले, अपनी मेडिकल हिस्ट्री, वर्तमान मेडिकल स्टेटस, वर्तमान में ली जा रही दवाओं और एलर्जी के बारे में डॉक्टर को बताएं और सलाह लें।
  2. एंडोरा मास खरीदते समय इसकी समाप्ति की तिथि (expiry date) देख लें।
  3. इसे सूखी और ठंडी जगह पर रखें।
  4. उपयोग में लाने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद करें।
  5. कंटेनर की सील खुलने के बाद, इसे एक महीने के अंदर खत्म कर लें।
  6. छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। 11 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे को ना दें।
  7. एंडोरा मास का सेवन दूध, जूस या पानी में मिक्स करके ही करें।
  8. एंडोरा मास का सेवन दिन में ही करें। रात को सोने से पहले नहीं।
  9. एंडोरा मास के सीधे तौर पर खाने से बचें। यह गले में चिपक कर समस्या खड़ी कर सकता है।
  10. पाचन की समस्या होने पर या पेट खराब होने की स्थिति में इसका सेवन ना करें।
  11. हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज के मरीजों को एंडोरा मास के सेवन को अवॉइड करें।
  12. गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं डॉक्टर की सलाह पर ही एंडोरा मास का सेवन करें।

एंडोरा मास के फायदे – Advantages of Andorra Mass

अब बताते हैं आपको एंडोरा मास के फायदे जो निम्न प्रकार हैं –

1. भरपूर कैलोरी मिले (Get Plenty of Calories)- जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी नहीं मिलती तब वजन बढ़ने की समस्या होती है और लोग दुबले पतले रह जाते हैं। एंडोरा मास सही मायने में इस समस्या का उचित हल है। एंडोरा मास में उच्च मात्रा में कैलोरी होती है। इसके सेवन से भोजन से प्राप्त कैलोरी के अलावा अतिरिक्त कैलोरी मिल जाती हैं जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है।

2. भूख बढ़ाए (Increase Appetite)- जब भूख नहीं लगती या कम लगती है तो वजन नहीं बढ़ता। परीणामस्वरूप शरीर दुबला-पतला रह जाता है। इस समस्या को हल करता है एंडोरा मास। ऐसी स्थिति में खाना खाने से लगभग आधा घंटा पहले एंडोरा मास का सेवन करें। उसके बाद फिर खुल के भूख लगेगी और भरपूर मात्रा में खाना खाया जाएगा।

ये भी पढ़े- भूख बढ़ाने के उपाय

3. ऊर्जा बढ़ाए (Increase Energy)- एंडोरा मास का यह बहुत बड़ा फायदा है कि इसके पीते ही शरीर में तुरन्त ऊर्जा का संचार होने लगता है। हर किसी का अपना परिश्रम का काम होता है। बच्चों को भी पढ़ाई, लिखाई के अतिरिक्त खेलना कूदना भी जरूरी होता है। दिन भर की गतिविधियों से शरीर बुरी तरह थका हुआ होता है या एक्सरसाइज करने के बाद थकावट और कमजोरी महसूस होती है। रोजाना एंडोरा मास पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है आप चुस्त दुरुस्त रहते हैं।

4. वजन बढ़ाए (Gain Weight)- एंडोरा मास का यह प्रमुख फायदा है कि यह वजन बढ़ाता है। इसीलिए कंपनी इसे वेट गेनर के रूप में बेचती है। हमने ऊपर बताया है कि इसके पीने से भरपूर कैलोरी मिलती है और भूख भी खुलकर लगती है, इनके फलस्वरूप दुबले पतले लोगों का वजन बढ़ने लगता है। जिनका वजन सामान्य रूप से ठीक है उनके वजन को यह मेंटेन करने का काम करता है। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है जिससे कुपोषण की समस्या भी खत्म हो जाती है।

5. मांसपेशियों का विकास और मजबूती (Muscle Development and Strengthening)- दुबले पतले लोगों के लिये एंडोरा मास किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से वजन तो बढ़ता ही है साथ ही मासपेशियों का विकास भी तेजी से होता है और इससे मासपेशियां मजबूत बनती हैं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज मासपेशियां की मरम्मत का कार्य भी करते हैं।

6. शरीर सुडौल बने (Body Becomes Shapely)- यदि आप चाहते हैं कि वजन बढ़ने के साथ-साथ आपकी बॉडी अच्छी बने यानि शरीर सुडौल बने तो एंडोरा मास इस काम में मदद करेगा, बस आपको इसके लिए एक्सरसाइज भी करनी होगी। एक्सरसाइज और एंडोरा मास के संयोजन से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेंगी और आपका शरीर एक सही शेप में सुडौल रहेगा। इसके साथ ही आपके शरीर की सहनशक्ति भी बढ़ेगी।

7. हड्डियों को मजबूती मिले (Strengthen Bones)- एंडोरा मास में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम जैसे खनिज तथा विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density) के स्तर में वृद्धि करते हैं जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। हड्डियों के मजबूत होने पर ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) जैसा गंभीर रोग होने का जोखिम नहीं रहता।

8. प्रोटीन की कमी पूरी करे (Makeup for Protein Deficiency)- एंडोरा मास में सबसे विशेष बात यह है कि इसमें सोया प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया है, डेयरी उत्पाद प्रोटीन का नहीं। सोया प्रोटीन अन्य प्रोटीन की तुलना में अधिक लाभकारी होता है। जिन लोगों को डेयरी उत्पाद से एलर्जी है उनके लिये यह प्रोटीन का उत्तम विकल्प है। इसके अतिरिक्त सोया प्रोटीन अधिकतर सभी लोगों को उपयुक्त होता है। एंडोरा मास में सोया प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है जिसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं रहती।

ये भी पढ़े- प्रोटीन पाउडर के उपाय

9. कोशिकाओं के समुचित विकास (Proper Development of Cells)- एंडोरा मास में उपस्थित विटामिन-ए, सी, ई और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स तथा प्रोटीन कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं तथा कोशिकाओं के समुचित विकास में सहायक होते हैं।

10. इम्युनिटी बूस्ट करे (Boost Immunity)- एंडोरा मास में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके अतिरिक्त, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फोलिक एसिड, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भी इम्युनिटी बूस्ट करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

एंडोरा मास के नुकसान – Disadvantages of Andorra Mass

एंडोरा मास के सेवन से या अधिक सेवन से हो सकते हैं निम्नलिखित नुकसान –

  1. कब्ज या अपच की समस्या हो सकती है।
  2. जी मिचलाना, उलटी लगना
  3. पेट में दर्द या गैस बनना।
  4. स्वाद में समस्या होना।
  5. डिहाइड्रेशन की समस्या।
  6. मेटाबॉलिज्म में असंतुलन।
  7. ब्लड शुगर स्तर में वृद्धि।
  8. लिवर कार्य प्रणाली में समस्या।
  9. टेस्टोस्टेरोन लेवल में कम होने से यौन संबंध में समस्या।
  10. हार्मोन्स् में असंतुलन।
  11. महिलाओं के चेहरे पर बाल उग आना।
  12. डाइबिटीज का जोखिम।
  13. प्राकृतिक रूप से भूख में कमी होना।
  14. फैट का तेजी से बढ़ना।

Conclusion –

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको एंडोरा मास के फायदे  के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एंडोरा मास क्या है?, एंडोरा मास की सामग्री, एंडोरा मास के पोषक तत्व, एंडोरा मास कब लेना चाहिए, एंडोरा मास की मात्रा और कुछ सावधानियां, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से एंडोरा मास के बहुत सारे फायदे बताए और नुकसान भी बताए। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
एंडोरा मास के फायदे
Advertisements
Article Name
एंडोरा मास के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको एंडोरा मास के फायदे  के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एंडोरा मास क्या है?, एंडोरा मास की सामग्री, एंडोरा मास के पोषक तत्व, एंडोरा मास कब लेना चाहिए, एंडोरा मास की मात्रा और कुछ सावधानियां, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page