Advertisements

हॉर्लिक्स पीने के फायदे – Benefits of Drinking Horlicks in Hindi

हॉर्लिक्स पीने के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में। दोस्तो, दूध पीना एक उत्तम आदत है। प्रतिदिन दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती और हड्डियां वृद्धावस्था तक मजबूत बनी रहती हैं। इसके अतिरिक्त कई विटामिन और खनिज भी शरीर को मिलते रहते हैं। परन्तु जो लोग दूध नहीं पीते या जिनको दूध पीना अच्छा नहीं लगता या जिनको एलर्जी है या किसी अन्य वजह से दूध नहीं पीते, उनके लिए क्या विकल्प है। उनके लिए एक सप्लीमेंट पाउडर है जिसे हॉर्लिक्स कहा जाता है। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीया जा सकता है जिससे विटामिन और खनिज शरीर को मिलते हैं। 

यदि हॉर्लिक्स को दूध में मिलाकर पीया जाए तो सोने पर सुहागा समझिए क्योंकि पीने वाले को दूध के पोषक तत्वों के अतिरिक्त हॉर्लिक्स के विटामिन और खनिज भी मिल जाते हैं। हॉर्लिक्स को सभी की पसंद और जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यानि चॉकलेट, वनीला, टॉफ़ी आदि तथा छोटे, बड़े बच्चों, वयस्कों, महिलाओं सभी के लिए अलग-अलग। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। हॉर्लिक्स के पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, याद करने और पुनःस्मरण की क्षमता बढ़ती है। अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density – BMD) बढ़ता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। आखिर ऐसा क्या है इस हॉर्लिक्स में। दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “हॉर्लिक्स पीने के फायदे”

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हॉर्लिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और यह भी बताएगा कि इसके फायदे क्या हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं कि हॉर्लिक्स क्या है और हॉर्लिक्स की सामग्री। फिर, इसके बाद बाकी बिंदुओं पर जानकारी देंगे।

Advertisements

ये भी पढ़े- सूप पीने के फायदे

हॉर्लिक्स क्या है? – What is Horlicks?

दोस्तो, हॉर्लिक्स, एक ऐसा पेय पदार्थ है जो पाउडर के रूप में उपलब्ध होता है। इसे बाजार में पोषण पूरक (Nutritional supplement) के रुप में बेचा जाता है। यह एक ऐसा पाउडर है जिसे गर्म दूध में मिलाकर पीया जाता है। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है या किसी कारणवश दूध नहीं पी सकते, वे लोग इसे गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं और विटामिन और खनिज प्राप्त कर सकते हैं। 

वस्तुतः हॉर्लिक्स, दूध, गेहूं तथा 27 महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का मिश्रण है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है। हॉर्लिक्स को ब्रिटिश मूल के भाई संस्थापक जेम्स और विलियम हॉर्लिक द्वारा विकसित किया गया है। वस्तुतः हॉर्लिक्स एक कंपनी है और कंपनी के नाम पर ही इस उत्पाद का नाम रखा गया “हॉर्लिक्स”। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (कंज्यूमर हेल्थकेयर) (Glaxosmithkline) ने इसे अनेक देशों में पहुंचाने में सक्रिय अहम भूमिका अदा की। 

Advertisements

सन् 2003 में हॉर्लिक्स कंपनी ने नये-नये फ्लेवर बाजार में उतार दिए। इन फ्लेवर में वेनिला, टॉफ़ी, चॉकलेट, शहद और इलाइची, केसर बादाम ने लोकप्रियता हासिल की। दिसंबर 2019 में हॉर्लिक्स को यूनिलीवर ने ग्लेक्सो स्मिथक्लीन से खरीद लिया। आज का आलम यह है कि छोटे बच्चों के लिये जूनियर हॉर्लिक्स, बड़े बच्चों के लिए अलग, महिलाओं के लिये विमेन प्लस और गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए मदर्स प्लस हॉर्लिक्स बाजार में उपलब्ध हैं। दोस्तो, यहां हम स्पष्ट कर दें कि 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को डॉक्टर की सलाह पर ही हॉर्लिक्स पीने को देना चाहिए। 

एक बात और हम स्पष्ट कर दें कि हॉर्लिक्स के बारे में अपने मन में कोई भ्रम ना पालें कि इसके पीने से शरीर मोटा हो जाएगा या मसल्स बन जाएंगी या लंबाई बढ़ जाएगी। यह सब हॉर्लिक्स पीने के अतिरिक्त आपके संतुलित और पौष्टिक आहार, शुद्ध और स्वस्थ जीवन शैली, ध्यान, योगा, प्राणायाम, व्यायाम पर निर्भर करता है। 

हॉर्लिक्स की सामग्री – Ingredients of Horlicks

हॉर्लिक्स में निम्नलिखित सामग्री सम्मलित होती हैं –

  1. मिल्क सॉलिड
  2. व्हीट ग्लूटेन
  3. माल्टेड बार्ली
  4. गेहूं के आटा
  5. शुगर
  6. सोया प्रोटीन आईसोलट
  7. नमक
  8. सूखे मट्ठा
  9. सूखा स्किम्ड मिल्क, 
  10. पाम ऑयल (Palm oil)

हॉर्लिक्स के गुण – Properties of Horlicks

1. हॉर्लिक्स का स्वाद मीठा मगर बहुत हल्का सा नमकीन होता है।

2.  हॉर्लिक्स में 27 पोषक तत्व उपस्थित होते हैं।

3. हॉर्लिक्स में विटामिन-ए, बी कॉम्प्लेक्स, सी और डी तथा प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, ज़िंक जैसे अनेक खनिज मौजूद होते हैं। 

ये भी पढ़े- ब्लैक टी पीने के फायदे

हॉर्लिक्स के पोषक तत्व (मात्रा लगभग 100 ग्राम) – Nutrients of Horlicks (quantity approx 100 grams)

हॉर्लिक्स के पोषक तत्व, हॉर्लिक्स के प्रकार पर आधारित होते हैं। हम सामान्य हॉर्लिक्स के पोषक तत्वों का विवरण दे रहे हैं जो निम्न प्रकार हैं –

एनर्जी : 377 Kcal

प्रोटीन : 11 ग्राम

फैट : 2 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट्स : 79 ग्राम

शुगर (सुक्रोस) : 13.5 ग्राम

कैल्शियम : 741 मिलीग्राम 

फास्फोरस : 280 मिलीग्राम

पोटेशियम : 450 मिलीग्राम

मैग्नीशियम : 65 मिलीग्राम

आयरन : 26 मिलीग्राम

आयोडीन : 139 माइक्रोग्राम

सोडियम : 400 मिलीग्राम

क्लोराइड : 565 मिलीग्राम

सेलेनियम : 74 माइक्रोग्राम

कॉपर : 0.65 मिलीग्राम

ज़िंक : 8.3 मिलीग्राम

विटामिन-ए : 741 माइक्रोग्राम

विटामिन-बी1 : 1.3 मिलीग्राम

विटामिन-बी2 : 3 मिलीग्राम

नियासिन : 17 मिलीग्राम

बायोटिन : 9 माइक्रोग्राम

विटामिन-बी6 : 3.7 मिलीग्राम

विटामिन-बी12 : 1.9 माइक्रोग्राम

विटामिन-सी : 148 मिलीग्राम

विटामिन-डी : 9.3 माइक्रोग्राम

फोलिक एसिड : 370 माइक्रोग्राम

पेनटॉथेनिक एसिड : 1 4 मिलीग्राम

हॉर्लिक्स के प्रकार –  Types of Horlicks

दोस्तो, हॉर्लिक्स की प्रसिद्धि और लोकप्रियता इसी लिए है कि इसने सभी की पसंद का ध्यान रखते हुए समय-समय पर इसके स्वाद में बदलाव किया है तथा उम्र और जरुरत को ध्यान में रखते हुए इसके कई प्रकार के डिजाइन तैयार किए। इनका विवरण निम्न प्रकार है – 

1. जूनियर हॉर्लिक्स स्टेज 1 (Junior Horlicks Stage 1)- यह 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसे 1 वर्ष के बच्चे को नहीं दिया जा सकता।  यह एक पौष्टिक फूड पाउडर है, जो उचित वजन बढ़ाने के लिए बच्चे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। यह फोलिक एसिड, आयरन, आयोडीन, डीएचए, कोलीन आदि पोषक तत्वों से भरपूर एक प्रकार से न्यूट्री-कॉम्पैक्ट फॉर्मूला है। 

2. जूनियर हॉर्लिक्स स्टेज 2 (Junior Horlicks Stage 2)- यह 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए है। बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए और लंबाई बढ़ाने के उद्देश्य के लिये डिजाइन किया गया है। प्री-स्कूल और जूनियर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर यह उत्पाद बेहतरीन है।

3. हॉर्लिक्स ग्रोथ प्लस (Horlicks Growth Plus)- यह हॉर्लिक्स 3 से 9 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए तैयार किया गया हैं। कंपनी के अनुसार हॉर्लिक्स ग्रोथ प्लस को शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा डिज़ाइन करके बनाया गया है। इसीलिये अधिकतर डॉक्टर इस उम्र के बच्चों के लिये हॉर्लिक्स ग्रोथ प्लस देने की सिफारिश करते हैं। यह मांसपेशियों और हड्डियों के विकास और इनकी मरम्मत में सक्रिय भूमिका निभाता है। 

ये भी पढ़े- लेमन टी पीने के फायदे

4. हॉर्लिक्स लाइट (Horlicks Light)- इसे 19 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग सेवन कर सकते हैं। इससे कम आयु वालों को नहीं करना चाहिए। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। यह शुगर फ्री होता है और इसमें 6 एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। 

5. हॉर्लिक्स विमेन प्लस (Horlicks Women Plus)- 30 वर्ष के बाद महिलाओं में अस्थि खनिज घनत्व का स्तर कम होने लगता है जिससे हड्डियों की मजबूती प्रभावित होती है तथा भंगुर हड्डियां विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त ऑफिस और घर का काम करने से अथवा घर का ही काम करने से उनमें एनर्जी लेवल कम हो जाता है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए हॉर्लिक्स विमेन प्लस डिजाइन किया गया है जो उनमें एनर्जी लेवल मेंटेन करता है। इसके अतिरिक्त इसमें कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है और विटामिन डी तथा विटामिन के2 की भी अच्छी मात्रा होती है जो अस्थि खनिज घनत्व का स्तर में वृद्धि कर अस्थि स्वास्थ को बनाए रखने का काम करते हैं।

6. हॉर्लिक्स मदर्स प्लस (Horlicks Mothers Plus)- गर्भावस्था, गर्भवती महिला के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ को प्रभावित करती है। गर्भावस्था में गर्भवती महिला को अतिरिक्त विटामिन और खनिज की जरूरत पड़ती है, विशेषकर एनर्जी और आयरन की। गर्भवती महिला के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास व उसकी सुरक्षा सर्वोपरी होती है। 

इसी प्रकार बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिला को भी अतिरिक्त एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वैज्ञानिक तौर पर इन जरूरतों को समझते हुए कंपनी ने हॉर्लिक्स मदर्स प्लस को डिजाइन किया है। इसमें 25 आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं जो गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु तथा स्तनपान कराने वाली माता और उसके बच्चे के हितों की रक्षा करते हैं। 

7. हॉर्लिक्स (सामान्य) (Horlicks (Normal))- यह हॉर्लिक्स सामान्य प्रकार का है जिसे 9 वर्ष से ऊपर के बच्चे और व्यस्क महिला, पुरुष सभी पी सकते हैं। इसके पोषक तत्वों का विवरण हम ऊपर दे चुके हैं। 

हॉर्लिक्स पीने का सही समय – Right Time to Drink Horlicks

हॉर्लिक्स पीने का सही समय सुबह का है नाश्ते के साथ दूध में हॉर्लिक्स मिलाकर पीने से पूरे दिन के लिए शरीर में एनर्जी बनी रहती है। वैसे शाम को भी हॉर्लिक्स का सेवन किया जा सकता है।

हॉर्लिक्स की मात्रा – Quantity of Horlicks

1. 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे के लिये डॉक्टर की सलाह पर, डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार ही दें।

2. गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं भी डॉक्टर की सलाह पर, डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार ही हॉर्लिक्स का सेवन करें। 

3. 5 वर्ष से ऊपर के बच्चे, व्यस्क महिला और पुरुष एक बार में 2 चम्मच हॉर्लिक्स एक गिलास दूध में मिलाकर ले सकते हैं। 

हॉर्लिक्स पीने के फायदे – Benefits of Drinking Horlicks 

और अब नजर डालते हैं हॉर्लिक्स के फायदों पर जो निम्नलिखित हैं – 

1. कमजोरी दूर करे (Overcome Weakness)- हॉर्लिक्स पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे शारीरिक कमजोरी और मानसिक थकान दूर हो जाती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, ज़िंक जैसे खनिज और कई विटामिन यह कार्य बखूबी करते हैं। काम करते करते जब दिमाग थक जाता है तो यदि आप पानी के साथ भी हॉर्लिक्स लेते हैं तो आपका मस्तिष्क रिलेक्स फील करता है, फ्रैश हो जाता है और दुबारा काम के लिये तैयार हो जाता है।

2. एनर्जी प्रदान करे (Provide Energy)- हॉर्लिक्स का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि इसके पीते ही जान में जान आ जाती है यानि शरीर में तुरन्त ऊर्जा का संचार होने लगता है। विशेषकर छात्रों के लिये बेहद फायदेमंद है क्योंकि उनको पढ़ाई, लिखाई के साथ-साथ खेलना कूदना भी होता है जिसमें शारीरिक शक्ति खत्म होती है। उसकी रिकवरी के लिए हॉर्लिक्स एक उत्तम विकल्प है। इसके पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। अकेले छात्र ही नहीं, सभी को यह एनर्जी प्रदान करता है। 

3. इम्युनिटी बढ़ाए (Increase Immunity)- हॉर्लिक्स में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हुए इम्युनिटी बूस्ट करने का काम करता है। इसके अतिरिक्त हॉर्लिक्स में विटामिन-बी, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, ज़िंक जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं। विशेषतौर पर बच्चों और महिलाओं की इम्युनिटी जल्दी प्रभावित होती है। इसलिए इनके लिए हॉर्लिक्स विशेष लाभ देता है। 

4. मेटाबॉलिज्म बढ़ाए (Increase Metabolism)- चयापचय यानि मेटाबॉलिज्म का मुख्य कार्य भोजन को ऊर्जा में बदलने का होता है। मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा शरीर में उसी अनुपात के अनुसार ऊर्जा बढ़ेगी। मेटाबॉलिज्म कमजोर व कम गति से काम करने वाला होगा तो ऊर्जा का निर्माण भी कम होगा। 

हॉर्लिक्स पीने से मेटाबॉलिज्म फास्ट बनता है और परिणामस्वरूप उसी अनुपात से शरीर में ऊर्जा पैदा होती है। अस्वस्थ मेटाबॉलिज्म थकावट, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, मोटापा आदि की वजह बनता है। 

ये भी पढ़े- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपाय

5. पाचन के लिये फायदेमंद (Beneficial for Digestion)– यदि पाचन तंत्र स्वस्थ है तो भोजन आसानी से और जल्दी पच जाएगा जिससे कब्ज, गैस या अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। मगर कमजोर पाचन तंत्र से भोजन ठीक से नहीं पचता और ये सब समस्याएं होती हैं। 

विटामिन्स, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे खनिज पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हॉर्लिक्स में बहुत सारे विटामिन और जरूरी खनिज होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

6. हड्डियों को मजबूत बनाए (Strengthen Bones)- कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, ज़िंक तथा विटामिन्स अस्थि खनिज घनत्व के स्तर में बढ़ोतरी करते हैं परिणामस्वरूप हड्डियां मजबूत बनती हैं। हॉर्लिक्स में ये सभी तत्व मौजूद होते हैं। हॉर्लिक्स पीने से हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत भी होती है। विशेषतौर पर बच्चों की हड्डियों के विस्तार में हॉर्लिक्स सक्रिय भूमिका निभाता है। इसी प्रकार यह महिलाओं में भी हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। 

7. मस्तिष्क स्वास्थ के लिए लाभकारी (Beneficial for Brain Health)- बढ़ती उम्र में भूल जाने के लक्षण प्रकट होना स्वाभाविक हैं। वहीं इसके उलटे, बच्चों में याद रखने की, सीखने की क्षमता तेज होती है। हॉर्लिक्स बच्चों के मस्तिष्क को और तेज करता है, उनमें याद रखने की, सीखने की क्षमता में और वृद्धि करता है। बड़ों में अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) के लक्षणों को कम करके स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। यह मस्तिष्क की थकान और तनाव को दूर कर मूड फ्रैश करता है।  

8. त्वचा स्वास्थ के लिए लाभकारी (Beneficial for Skin Health)- हॉर्लिक्स त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हुए त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह चेहरे की झुर्रियों और फाइनलाइन्स को कम करने में मदद करता है। हॉर्लिक्स में मौजूद ज़िंक कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। हॉर्लिक्स पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा में निखार आता है। 

हॉर्लिक्स के नुकसान – Side Effects of Horlicks

यद्यपि हॉर्लिक्स के कोई विशेष नुकसान नहीं हैं परन्तु सचेत रहने की फिर भी आवश्कता है। क्योंकि किसी भी वस्तु का अधिक मात्रा में सेवन करना निश्चित रूप से नुकसान पहुंचाएगा, जो कि निम्न प्रकार हो सकते हैं –

1. हॉर्लिक्स में शुगर भी होती है और दूध में प्राकृतिक शुगर। कई लोग दूध में भी चीनी डाल लेते हैं। शुगर की अधिकता ग्लुकोज लेवल को हाई कर सकती है।

2. डायबिटीज के मरीजों को हॉर्लिक्स को अवॉइड करना चाहिए। ऊपर कारण स्पष्ट है।

3. उन लोगों को हॉर्लिक्स को अवॉइड करना चाहिए जो मोटे हैं क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम नहीं होता अलबत्ता मोटापा बढ़ता है।

Conclusion –

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको हॉर्लिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हॉर्लिक्स क्या है?, हॉर्लिक्स की सामग्री, हॉर्लिक्स के गुण, हॉर्लिक्स के पोषक तत्व, हॉर्लिक्स के प्रकार, हॉर्लिक्स पीने का सही समय और हॉर्लिक्स की मात्रा, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से हॉर्लिक्स के बहुत सारे फायदे बताए और कुछ नुकसान भी बताए। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
हॉर्लिक्स पीने के फायदे
Advertisements
Article Name
हॉर्लिक्स पीने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको हॉर्लिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हॉर्लिक्स क्या है?, हॉर्लिक्स की सामग्री, हॉर्लिक्स के गुण, हॉर्लिक्स के पोषक तत्व, हॉर्लिक्स के प्रकार, हॉर्लिक्स पीने का सही समय और हॉर्लिक्स की मात्रा, इन सब के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page