Advertisements

अंडे खाने के फायदे – Benefits of Eating Egg in Hindi

अंडे खाने के फायदे

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, किसी भी खाद्य पदार्थ को सुपर फूड की श्रेणी में लाने का श्रेय उसमें मौजूद विटामिन और खनिजों को जाता है, विशेष तौर पर प्रोटीन को। प्रोटीन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदहारण के तौर पर दलिया, ओट्स, मूंग की दाल, बाजरा आदि। प्रोटीन से भरपूर एक और खाद्य पदार्थ है जिसे अंडा कहा जाता है। आदिकाल से ही मानव अंडों को खाता चला आ रहा है। इनमें तीतर, बटेर, बत्तख, कछुआ आदि शामिल होते थे। आज के युग में मुर्गी के अंडे सबसे ज्यादा पसंद किये जाते और खाए जाते हैं। प्रोटीन की प्रचुरता होने के कारण मुर्गी के अंडे को सुपर फूड कहा जाता है। 

ये भी दो प्रकार के मिलते हैं एक वो जो मुर्गा के संसर्ग से मुर्गी अंडा देती है, इसे देसी अंडा कहा जाता है। इनमें से चूचे निकलते हैं। इनका रंग भूरा होता है। दूसरे वे अंडे होते हैं जो मुर्गा के संसर्ग के बिना मुर्गी अंडा देती है। इनको अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है, इनमें से चूजे नहीं निकलते। और इनका रंग एकदम सफेद होता है। स्वास्थ के लिये अंडे कितने फायदेमंद होते हैं, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जाता है कि प्रोफेशनल लोग, जैसे बॉडी बिल्डर्स, जिम जाने वाले, पहलवान, खिलाड़ी आदि अंडों के बिना अपने आहार को अधूरा मानते हैं। आखिर ऐसा क्या है अंडों में? दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “अंडे खाने के फायदे”। 

देसी हैल्थ क्लब इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको अंडे के बारे में जानकारी देगा और यह भी बताएगा अंडे खाने के क्या फायदे होते हैं। तो, सबसे पहले जानते हैं अंडे के गुण और इसके पोषक तत्व। फिर इसके बाद बाकी बिंदुओं पर जानकारी देंगे। 

Advertisements

अंडे के गुण – Features of Egg

  1. अंडे की तासीर गर्म होती है।
  2. अंडे का स्वाद फीका होता है।
  3. अंडे में एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ।
  4. अंडे प्रोटीन और विटामिन-बी और विटामिन-डी का भरपूर श्रोत होता है।
  5. अंडे में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, सेलेनियम, पोटेशियम जैसे खनिज उपस्थित होते हैं। 

अंडे के पोषक तत्व (मात्रा एक उबला हुआ अंडा) – Egg Nutrients (Quantity one Boiled Egg)

  • कैलोरी : 77
  • प्रोटीन : 6 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट : 1 g
  • वसा : 5 ग्रा.
  • कोलेस्ट्रोल : 195 मि.ग्रा.
  • सोडियम : 65 मि.ग्रा.
  • पोटेशियम : 126 मि.ग्रा.
  • आयरन : 6%
  • फोस्फोरस : 9%
  • मैग्नीशियम : 2%
  • सेलेनियम : 22%
  • विटामिन-ए : 6%
  • विटामिन-बी2 : 15%
  • विटामिन-बीB5 : 7%
  • विटामिन-बी12 : 9%
  • विटामिन-डी : 21%

ये भी पढ़े- वजन कम करने के लिए डाइट प्लान

अंडे के उपयोग – Uses of Egg

अंडे का निम्न प्रकार से उपयोग कर सकते हैं :-

  1. अंडे को अधिकतर उबालकर खाया जाता है, विशेषकर सर्दियों में। 
  2. अंडे का आमलेट बनाने के लिए भी बहुत अधिक उपयोग किया जाता है।
  3. अंडे का आमलेट के अतिरिक्त इसकी भुजिया बनाकर खाना भी लोग पसंद करते हैं। 
  4. अंडे की सब्जी जिसे “एगकरी” कहा जाता है, चावल के साथ या रोटी के साथ बहुत पसंद की जाती है। 
  5. अधिकतर पहलवान लोग या जिम में एक्सरसाइज करने वाले लोग कच्चा अंडा तोड़कर ऐसे ही खा जाते हैं या दूध में फेंटकर पीते हैं।
  6. कुछ लोग एगरोल बनाकर खाना पसंद करते हैं। 
  7. केक और कुकीज बनाने के लिए अंडे का उपयोग किया जाता है।
  8. बालों के लिये कॉस्मेटिक कंपनियां अंडे का उपयोग शेम्पू बनाने के लिए करती हैं।

अंडा शाकाहार है या मांसाहार – Is Egg Vegetarian or Non-Vegetarian?

अंडा शाकाहार है या मांसाहार यह चर्चा का विषय हो सकता है परन्तु देसी हैल्थ क्लब ना तो किसी की भावनाओं को आहत करता है और ना ही किसी बहस में उलझता है। देसी हैल्थ क्लब आपको वह बता रहा है जो वैज्ञानिक पुष्टि कर चुके हैं। तो यह समझिये कि यदि मुर्गी, मुर्गे के संसर्ग में आए बिना अंडा देती है, उसे अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है क्योंकि इस अंडे से चूजा नहीं निकलता। 

Advertisements

इसे शाकाहार कहा जाता जाता है। यदि मुर्गे के संसर्ग से मुर्गी अंडा देती है तो इसे मांसाहार कहा जाता जाता है क्योंकि इस अंडे से चूजा निकलता है तथा अंडों में मौजूद गैमीट सेल्स (gamete cells) इनको मांसाहार बनाते हैं। इन सब बातों की पुष्टि वैज्ञानिक कर चुके हैं।

अंडे खाने का सही समय – Right Time to Eat Eggs

अंडे खाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। आप कभी भी और किसी भी मौसम में खा सकते हैं। हां, सुबह नाश्ते में यदि इसे खाया जाये तो बेहतर होगा। रात को अंडे खाना अवॉइड करना चाहिए क्यों कि यह देर से पचता है और पेट में गैस या दर्द जैसी समस्या पैदा कर सकता है। तासीर गर्म होने की वजह से गर्मियों में अंडे का सेवन कम करना चाहिए। 

ये भी पढ़े- सलाद खाने के फायदे

अंडे कितने खाने चाहिए? – How many Eggs Should one Eat?

अंडे खाने की कोई मात्रा निर्धारित नहीं है। हर किसी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि पहलवान या जिम में जाकर एक्सरसाइज करने, बॉडी बिल्डिंग करने वालों की जरूरत समान्य व्यक्ति से एकदम अलग होगी। इसलिए अपनी जरुरत को समझ कर, अंडे खाने की मात्रा स्वयं निर्धारित करें। वैसे बच्चे के लिये दिन में एक और व्यस्क के लिये दो अंडे पर्याप्त होते हैं। 

अंडे खाने के फायदे – Benefits of Eating Egg

दोस्तो, अब बताते हैं आपको अंडे खाने के फायदे जो निम्नलिखित हैं –

1. प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाए (Boost Immune System)- प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आयरन, फोस्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम तथा विटामिन-ए और विटामिन-बी12 की आवश्यकता होती है। अंडे में ये सभी तत्व पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होते हैं  जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जब प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी तो बीमारियां भी कम होंगी।

2. शरीर को ताकत दे (Give Strength to the Body)- अंडे खाने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर बलिष्ठ बनता है। इसीलिये एक्सरसाइज करने वाले लोग, पहलवान, खिलाड़ी आदि अंडों का सेवन करते हैं। अंडे खाने से शरीर को प्रतिदिन की जरूरत के अनुसार विटामिन और खनिज मिल जाते हैं। इसलिये प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में अंडे खाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़े- वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

3. मांसपेशियां मजबूत बनें (Muscles Become Stronger)- अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की उच्च मात्रा होती है जो मांसपेशियों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं तथा मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसीलिये एक्सरसाइज करने वाले लोग, बॉडी बिल्डर्स, खिलाड़ियों आदि का यह प्रिय और आवश्यक भोजन है। अतः मांसपेशियों की मजबूती के लिए अपने भोजन में अंडों को सम्मलित करें। 

4. वजन कम करे (Lose Weight)- जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अंडा अच्छा विकल्प है। उनको प्रतिदिन नाश्ते में अंडे खाने चाहिएं। इससे उनको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा और कार्बोहाइड्रेट भी। परिणाम स्वरूप पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है इससे उनको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। इसके साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी है, तभी वजन कंट्रोल हो पाएगा। 

5. हड्डियों को मजबूती दे (Strengthen Bones)- हड्डियों के निर्माण, विकास और अस्थि खनिज घनत्व के लिए विटामिन-डी, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। जब हड्डियों के अस्थि खनिज घनत्व का स्तर ठीक होगा तो हड्डियां भी मजबूत होंगी और हड्डियों के रोगों की संभावना भी नहीं होगी। अंडे में ये सभी तत्व पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होते हैं। इसलिये अंडों को अपने भोजन में शामिल करें। 

6. आंखों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Eyes)- अंडे में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसे आंखों का विटामिन भी कहा जाता है। अंडों के सेवन से दृष्टि बढ़ती है। इसके अतिरिक्त अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये तत्व एज़ रिलेटिड मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों की समस्या को रोकने में मदद करते हैं।

7. हाई ब्लड प्रेशर में फायदा (Benefits in High Blood Pressure)- अंडे के सफेद भाग में एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसलिए जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं उनको अंडे को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। 

8. कैंसर से बचाव करे (Prevent Cancer)– कई शोध बताते हैं कि अंडे के सफेद भाग तथा योल्क प्रोटीन में एंटी-कैंसर प्रभाव उपस्थित होते हैं। ये कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते हैं। अतः कैंसर होने की संभावना क्षीण हो जाती है। इसके अतिरिक्त अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण भी कैंसर को विकसित होने से रोकने में मदद करते हैं। शोध यह भी बताते हैं कि अंडे के सेवन से कैंसर होने की संभावना 24 प्रतिशत तक कम हो जाती है। 

9. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद (Beneficial for the Brain)- कोलीन जो कि एक प्रकार से आवश्यक पोषक तत्व होता है, मस्तिष्क स्वास्थ और तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी होता है। यह पोषक तत्व स्मृति बढ़ाने हेतू कोशिकाओं के सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-बी12 भी मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में सुधार करते हैं। अंडे में ये सभी तत्व उपस्थित होते हैं जो मस्तिष्क स्वास्थ को लाभ पहुंचाते हैं।

10. गर्भावस्था में फायदेमंद (Beneficial During Pregnancy)- गर्भवती महिला को आहार में अतिरिक्त खनिज और विटामिन की जरूरत होती है ताकि महिला का स्वास्थ ठीक बना रहे और गर्भस्थ शिशु के विकास भी सही से हो। गर्भवती महिला द्वारा अंडे के सेवन से शिशु के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है। प्रसव के बाद भी शिशु में रोगों की संभावना कम हो जाती है। 

ये भी पढ़े- गर्भधारण करने के उपाय

11. त्वचा स्वास्थ के लिए (Skin Health)- अंडे के छिलके की झिल्ली या खोल की झिल्ली (Eggshell membrane or shell membrane) अंडे के छिलकों की परत वाली स्पष्ट फिल्म होती है जो उबले हुए अंडे को छीलने पर साफ दिखाई देती है। यह एंटी-एज़िंग प्रभाव दिखाती है। यह चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करती है तथा फ्री रेडिकल्स को दूर करती है साथ ही क्षतिपूर्ण ऊतकों की मरम्मत करती है। 

12. बालों और नाखून के लिए फायदेमंद (Beneficial for Hair and Nails)- प्रोटीन से बाल और नाखून बनते हैं और अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अंडे के पीले भाग में उपस्थित वाटर सोल्यूबल पेपटाइट बालों के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। बालों के स्वास्थ के लिए कच्चे अंडे में एक चम्मच जैतून के तेल मिलाकर बालों में लगाकर हल्के-हल्के मसाज करें। 

आधा घंटे बाद शेम्पू कर सिर धो लें। इससे बालों की जड़ें मजबूत हो जाएंगी, बाल झड़ने बंद हो जाएंगे, बालों में निखार आ जाएगा और रेशम की तरह मुलायम हो जाएंगे। इसे महीने में दो या तीन बार कर सकते हैं। जहां तक नाखूनों के टूटने की समस्या है तो ऐसा बायोटिन (विटामिन-एच) की कमी के कारण होता है। अंडे के उपयोग से इस कमी को पूरा कर, नाखूनों को टूटने से बचा सकते हैं।

अंडे खाने के नुकसान – Side Effects of Eating Egg

दोस्तो, अंडे खाने के फायदे होते हैं तो इसे नुकसान भी होते हैं। हम बता रहे हैं अंडे खाने के कुछ नुकसान जो निम्नलिखित हैं –

1. यह सही है कि अंडा प्रोटीन का श्रोत होता है और यह स्वास्थ के लिये फायदेमंद है परन्तु शरीर में प्रोटीन की अधिक मात्रा भी दुखदायी होती है। अंडे के माध्यम से शरीर में अधिक प्रोटीन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. मुर्गी की आंतों में साल्मोनेला नामक जीवाणु भी होता है, जो अंडे के बाहरी सतह और अंदर भी मौजूद हो सकता है। इसकी मौजूदगी शरीर में कई बीमारियों की वजह बन सकती है। 

3. अंडे में कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोगों को आमंत्रित कर सकता है।  

4. अंडे में मौजूद एल्ब्यूमिन से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा में सूजन, मतली, उल्टी, दस्त, खांसी, छींक, ऐंठन आदि लक्षण प्रकट हो सकते हैं।

5. कच्चे अंडे को खाना अवॉइड करना चाहिए, विशेषकर सफेद हिस्से को क्योंकि इससे बायोटिन की कमी हो सकती है। शरीर में बायोटिन की कमी होने से त्वचा रोग, मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, दौरे तथा बालों के झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

6.  डाइबिटीज और हृदय रोग की समस्या वाले लोगों को ज्यादा अंडे खाने को अवॉइड करना चाहिए क्योंकि अधिक खाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

Conclusion – 

दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको अंडे के बारे में जानकारी दी। अंडे के गुण, अंडे के पोषक तत्व, अंडे के उपयोग, अंडा शाकाहार है या मांसाहार, अंडे खाने का सही समय और अंडे कितने खाने चाहिएं, इन सब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस आर्टिकल के माध्यम से अंडे खाने के बहुत सारे फायदे बताए और कुछ नुकसान भी बताए। आशा है आपको ये आर्टिकल अवश्य पसन्द आयेगा।

दोस्तो, इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आर्टिकल के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health-Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।

Disclaimer – यह आर्टिकल केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर/लेखक उत्तरदायी नहीं है। कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
Advertisements
अंडे खाने के फायदे
Advertisements
Article Name
अंडे खाने के फायदे
Description
दोस्तो, आज के आर्टिकल में हमने आपको अंडे के बारे में जानकारी दी। अंडे के गुण, अंडे के पोषक तत्व, अंडे के उपयोग, अंडा शाकाहार है या मांसाहार, अंडे खाने का सही समय और अंडे कितने खाने चाहिएं, इन सब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page