Advertisements

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय – How To Remove Underarms Hair Easy in Hindi

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय

दोस्तो, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। दोस्तो, अपने सिर के बाल सभी को अच्छे लगते हैं, इनसे सुन्दरता बढ़ती है। सभी तारीफ़ करते हैं परन्तु कुछ जगह के बाल ऐसे होते हैं जो खुद को पसंद हो सकते हैं और नहीं भी, आपके पार्टनर को पसंद हो सकते हैं और नहीं भी। दोनों ही स्थितियां हो सकती हैं जैसे कि प्राइवेट पार्ट के बाल और पुरुषों के सीने के बाल। दोस्तो, महिला हो या पुरुष, इनका एक स्थान ऐसा है कि जहां के बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते। इनको साफ़ करना ही पड़ता है। जी हां,  हम बात कर रहे हैं अंडरआर्म्स के बालों की।  दोस्तो, यही है हमारा आज का टॉपिक “अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय”। देसी हैल्थ क्लब इस लेख के माध्यम से आज आपको अंडरआर्म्स में बालों के बारे में जानकारी देगा और इन बालों को हटाने के उपाय भी बतायेगा।

Advertisements
अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय
Advertisements

अंडरआर्म्स में बाल क्यों होते हैं ? – Why is There Hair in the Underarms?

प्राकृतिक तौर पर बच्चे के जन्म से ही सिर, भौं और पलकों पर बाल होते हैं लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों में बाल बाद में आते हैं। लगभग 14 वर्ष के बाद, लड़के के चेहरे, होंठ (दाड़ी, मूंछ), बगल, प्राईवेट पार्ट पर और लड़की के बगल और प्राईवेट पार्ट पर बाल आने लगते हैं। लड़के, लड़की की इस आयु में हार्मोन्स्  में बदलाव आता है और शरीर विकसित होने लगता है। लड़की के लिये यह समय, मासिक धर्म शुरू होने का समय होता है। शरीर के विशेष अंगों पर बाल होने का यह प्राकृतिक और  वैज्ञानिक आधार है।

बाल हटाने के लोकप्रिय उपायPopular Hair Removal Tips

1. शेविंग (Shaving)- शेविंग क्रीम या शेविंग जैल लगाकर, ब्लेड को रेजर में लगाकर बालों को शेव किया जाता है। यह बहुत पुराना और असुरक्षित तरीका है। इससे त्वचा के कटने का खतरा रहता है।  

Advertisements

3. हेयर रिमूवल क्रीम (Hair Removal Cream)- यह बहुत लोकप्रिय और सुरक्षित तरीका है। इसमें दर्द भी नहीं होता। इस तरीके में बालों पर क्रीम लगा कर 10 मिनट के लिये छोड़ दिया जाता है, फिर पानी से साफ़ करने पर बाल बह जाते हैं। इसके लिये अच्छी क्वालिटी की क्रीम ही लेनी चाहिये। निम्न क्वालिटी की क्रीम के रसायन त्वचा को हानि पहुंचा सकते हैं। 

4. इलेक्ट्रोलाइसिस (Electrolysis)- इस प्रक्रिया में पतली सुईंयों का प्रयोग करते हुऐ, सुईंयों को मशीन द्वारा बालों के रोम छिद्र के पास लगाया जाता है और एक रसायन डाला जाता है। इससे रोम पूरी तरह से नष्ट हो जाता है और बाल दुबारा उस स्थान पर नहीं उगते। इलेक्ट्रोलिसिस के समय बिजली के बहुत ही हल्के करंट का इस्तेमाल किया  किया जाता है।  इसके कई सेशन लेने पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने के तरीके

Advertisements

5. लेज़र ट्रीटमेंट (Laser treatment)- स्थायी रूप से बालों को हटाने के लिये यह उत्तम उपाय है। इस प्रक्रिया में लेजर बीम का इस्तेमाल किया जाता है। लेजर बीम बालों के रोम को नष्ट करके बालों को भाप के साथ हवा में उड़ा देती है। इलेक्ट्रोलाइसिस के समान ही इसके भी कई सेशन लेने पड़ते हैं। 

अच्छी क्वालिटी की कुछ हेयर रिमूवल क्रीम – Some Good Quality Hair Removal Cream

हम आपको कुछ अच्छी क्रीम के नाम बता रहे हैं जो इस प्रकार हैं :-

1. वीट बॉडी कर्व हेयर रिमूवल क्रीम (Veet Bodycurv Hair Removal Cream)

2. वीट सिल्क एंड फ्रैश हेयर रिमूवल क्रीम (Veet silk and fresh Hair Removal Cream)

3. एवरटीन बिकिनी लाइन हेयर रिमूवर क्रीम (Everteen Bikini Line Hair Remover Cream)

4. एवन वर्क्स फेसियल हेयर रिमूवर क्रीम (Avon works facial Hair Remover Cream)

5. ओले स्मूद फिनिश फेसियल हेयर रिमूवर क्रीम (Olay smooth finish facial hair removal Cream)

6. ब्लिस फज ऑफ हेयर रिमूवल क्रीम (bliss ‘Fuzz’ Off Hair Removal Cream)

7. फेम एंटी-डार्किंग हेयर रिमूवल क्रीम (Fem Anti-Darkening Hair Removal Cream)

8. नायर हेयर रिमूवल लोशन (Nair Hair Removal Lotion)

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय –   How To Remove Underarms Hair Easy

1. चीनी, नींबू और शहद (Sugar, Lemon and Honey)- दोस्तो, अनचाहे बालों को (अंडरआर्म्स के बालों को भी) हटाने के लिये यह एक उत्तम प्राकृतिक और देसी उपाय है। किसी बर्तन में तीन चम्‍मच चीनी, एक नींबू का रस और एक चम्‍मच शहद को अच्छी तरह मिला लें। फिर इस मिश्रण को अंडरआर्म्स के बालों पर लगाकर धीरे धीरे मसाज करें। यह बालों को प्राकृतिक रूप से बालों को कमजोर कर देगा और टूटने लगेंगे। फिर बहुत हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस सामग्री को उपयोग करने का दूसरा तरीका निम्न प्रकार है –

         दो कप चीनी, एक चौथाई कप पानी, नींबू का रस और शहद किसी बर्तन में डालकर धीमी आग पर पकायें जब तक कि यह मिश्रण गहरे भूरे रंग का न हो जाये। फिर इसे उतार कर ठंडा होने दें। ठंडा हो कर यह पर पिघले मोम की तरह बन जायेगा। अब अंडरआर्म को धोयें, सुखायें और बेबी पाउडर लगा लें ताकि शरीर से अतिरिक्त तेल भी निकल जाये। इस मिश्रण को एक अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें। फिर अपनी बाजू को ऊपर उठाकर सीधा करलें और दूसरे हाथ से इस मिश्रण को एकदम बहुत तेजी से खींचें ताकि बाल निकल जायें और दर्द भी कम हो। इसी प्रक्रिया को दूसरी बाजू के बालों को निकालने के लिये करें।

ये भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के उपाय

2. हल्दी (Turmeric)- दोस्तो, हल्दी का अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिये इस्तेमाल करने से पहले यह जान लें कि इसमें अन्य उपायों की अपेक्षा अधिक समय लगता है। इसलिये थोड़ा धैर्य रखना होता है। हल्दी का नियमित रूप से कम से कम दस बार इस्तेमाल करना होगा। जिससे कि बालों के फॉलिकल्स बालों के विकास को रोक सके।  हल्दी त्वचा रोग या इससे जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिये हल्दी का निम्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है – 

(i)  हल्दी पाउडर (जितना आप ठीक समझें) में दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना तैयार कर लें।  इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों के बढ़ती हुई दिशा की तरफ से लगायें, ठीक उसी प्रकार जैसे वैक्स लगाते हैं। इसे सूखने दें। लगभग 15-20 मिनट में सूख जायेगा। सुखने के बाद किसी साफ कपड़े की सहायता से स्क्रब करते हुऐ पेस्ट को धीरे-धीरे हटायें। यह प्रक्रिया नियमित रूप से करनी होगी तभी बाल पतले और हल्के होने लगेंगे और बालों का बढ़ना रुक जायेगा। 

(ii) किसी बर्तन में आधा कप ठंडा दूध, आधा कप बेसन, दो चम्मच हल्दी पाउडर, और एक चम्मच नमक डालकर पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने के लिये छोड़ दें। लगभग 15-20 मिनट में जब यह सूख जाये तो गुनगुने पानी से धो लें। 

(iii) बेसन में हल्दी पाउडर और सरसों के तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने दें। सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसे भी नियमित रूप से लगाना होगा। 

(iv)  केवल हल्दी पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर प्रतिदिन लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। 

3. केला और ओट्स (Banana and Oats)- एक केले को मसल कर इसमें  एक या दो चम्मच ओट्स मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगा कर सूखने दें।  15 मिनट बाद सूखने पर धो लें। केला त्वचा को नर्म करेगा और ओट्स मिलाने से बाल आराम से निकल जाते हैं।  शुष्क त्वचा (Dry skin) के लिये यह बहुत अच्छा विकल्प है। 

4. कच्चा पपीता (Raw Papaya)- पपीते में पाये जाने वाला पैपेन नामक एंजाइम बालों के रोम छिद्रों को निष्क्रिय करके बालों को पनपने से रोक देता है। कच्चे पपीता का पेस्ट तैयार करने के लिये इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पीस लें। इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने के लिये छोड़ दें। 15 मिनट बाद सूखने पर धो लें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के उपाय

5. पका पपीता (Ripe Papaya)- कच्चे पपीते के समान पका पपीता भी बालों को निकालने में बेहतरीन उपाय है। यह बालों को जड़ से निकाल देने में मदद करता है। पके पपीते का पेस्ट बनाकर इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगाकर 15-20 मिनट बालों पर मालिश करते रहें। फिर बाद में पानी से धो दें। इस प्रक्रिया को भी हफ्ते में दो या तीन बार करें।

6. आलू और दाल (Potatoes and Lentils)- एक कप मूंग की दाल को पानी में रात भर के लिये भिगो कर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें एक कप आलू का रस, एक चम्मच शहद और चार चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने दें। 15 मिनट बाद जब यह सूख जाये तब पानी से धो लें। 

7. मसूर की दाल (Masur lentils)- एक कप मसूर की दाल को पानी में रात भर के लिये भिगो कर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें, इसमें नींबू का रस, शहद, आलू का रस और एक चुटकी हल्‍दी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने दें। सूखने पर धो लें।

8. बेसन (Gram Flour)- बेसन अनचाहे बालों को हटाने का बहुत सहज और सरल उपाय है। लेकिन यह बहुत समय लेता है, परन्तु बहुत प्रभावकारी है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। एक कप या अन्य किसी बर्तन में बेसन लेकर थोड़ा सा नमक और पानी मिलायें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रोजाना अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें। सूखने पर पानी से धो लें।  यह प्राकृतिक रूप से धीरे-धीरे बालों को कमजोर कर देगा।

9. काबुली चने का आटा (Chickpea Flour)- आधा कप काबुली चने के आटे में आधा कप दूध, एक चम्‍मच हल्‍दी और एक चम्‍मच मलाई मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने दें। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। यह अनचाहे बालों को हटाने का पारंपरिक उपाय है। 

ये भी पढ़ें- गोरा होने के घरेलू उपाय

10. अंडे का मास्क (Egg Mask)- अंडे का मास्क बनाने के लिये एक अंडे का सफ़ेद वाला हिस्सा, आधा बड़ा चम्मच मकई का आटा तथा एक चम्मच चीनी लेकर एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे अंडरआर्म्स के बालों पर लगायें और सूखने दें। अंडे का सफेद भाग जल्दी सूख जाता है। सूखने पर त्वचा के ऊपर एक सूखी और उभरी हुई परत नजर आयेगी। इसे पकड़कर बाल बढ़ने की उल्टी दिशा में धीरे-धीरे खींचें। इसके साथ बाल भी निकल जायेंगे।

11. टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा (Toothpaste and Baking Soda)- ये दोनों वस्तुऐं घर में ही मिल जाती हैं। किसी बर्तन में आधा चम्मच टूथपेस्ट (जैल वाला और रंगीन नहीं होना चाहिये) और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाते समय इसमें पानी इस हिसाब से मिलायें कि पेस्ट ना तो बहुत गाढ़ा बने और ना पतला। इस पेस्ट को कॉटन से अंडरआर्म्स के बालों पर लगाकर मसाज करें और पेस्ट लगा रहने दें। लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।  

Conclusion 

दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय के बारे में जानकारी दी। अंडरआर्म्स में बाल क्यों होते हैं और इनको हटाने के क्या लोकप्रिय उपाय अपनाये जाते हैं, इन सबके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। देसी हैल्थ क्लब ने इस लेख के माध्यम से अच्छी क्वालिटी की कुछ हेयर रिमूवल क्रीम के नाम बताये और अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के देसी उपाय भी बताये। आशा है आपको ये लेख अवश्य पसन्द आयेगा। 

दोस्तो, इस लेख से संबंधित यदि आपके मन में कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो लेख के अंत में, Comment box में, comment करके अवश्य बताइये ताकि हम आपकी शंका का समाधान कर सकें और आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें। और यह भी बताइये कि यह लेख आपको कैसा लगा। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और  सगे – सम्बन्धियों के साथ भी शेयर कीजिये ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। दोस्तो, आप अपनी टिप्पणियां (Comments), सुझाव, राय कृपया अवश्य भेजिये ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके। और हम आपके लिए ऐसे ही Health- Related Topic लाते रहें। धन्यवाद।
Disclaimer – यह लेख केवल जानकारी मात्र है। किसी भी प्रकार की हानि के लिये ब्लॉगर उत्तरदायी नहीं है।  कृपया डॉक्टर/विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Summary
अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय
Article Name
अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय
Description
दोस्तो, आज के लेख में हमने आपको अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय के बारे में जानकारी दी। अंडरआर्म्स में बाल क्यों होते हैं और इनको हटाने के क्या लोकप्रिय उपाय अपनाये जाते हैं, इन सबके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
Author
Publisher Name
Desi Health Club
Publisher Logo

One thought on “अंडरआर्म्स के बाल हटाने के उपाय – How To Remove Underarms Hair Easy in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *